📱Download Our App
ससुराल में तलवार लेकर पत्नी और सास-ससुर पर किया जानलेवा हमला

ससुराल में तलवार लेकर पत्नी और सास-ससुर पर किया जानलेवा हमला

राजस्थान के पाली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक सनकी दामाद तलवार लेकर ससुराल में घुस गया और अपनी ही पत्नी समेत सास-ससुर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले की ये खौफनाक तस्वीरें CCTV में कैद हो गई हैं। आपसी विवाद के चलते हुए इस खूनी खेल के बाद इलाके में दहशत है।

News Source: आज तक
पुणे नगर निगम चुनाव के लिए MVA में मंथन शुरू

पुणे नगर निगम चुनाव के लिए MVA में मंथन शुरू

महाराष्ट्र की सियासत में फिर से बिसात बिछने लगी है। अजित पवार द्वारा गठबंधन से इनकार के बाद शरद पवार ने पुणे नगर निगम चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) के साथ बातचीत तेज कर दी है। चाचा-भतीजे की इस जंग में अब पुणे का रण दिलचस्प हो गया है।

News Source: आज तक
बदमाशों ने ATM में लगाई आग, राख हुए 37 लाख रूपए

बदमाशों ने ATM में लगाई आग, राख हुए 37 लाख रूपए

तेलंगाना के निजामाबाद में बदमाशों ने सैनगर इलाके के SBI ATM मशीन न खुलने पर आग लगा दी, जिससे 10 लाख रूपए जलकर नष्ट हो गए। इसके बाद अपराधी आर्यनगर स्थित जिला सहकारी बैंक (DCB) ATM में चोरी करने गए, लेकिन वहां भी मशीन न खुलने पर गुस्से में आकर उन्होंने आग लगा दी, जिससे 27 लाख रुपये राख हो गए।

News Source: पत्रिका
अक्षय खन्ना पर फूटा ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर का गुस्सा

अक्षय खन्ना पर फूटा ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर का गुस्सा

अक्षय खन्ना इन दिनों ‘धुरंधर’ फिल्म से काफी चर्चा में आ गए है और उनकी सफलता के बीच विवादों में घिर गए हैं। ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने उन पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाते हुए लीगल नोटिस भेजा है। यह विवाद फीस और विग पहनने की मांग को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद अक्षय फिल्म से बाहर हो गए।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
ATM लूटने में फेल हुए तो बदमाशों ने लगा दी आग

ATM लूटने में फेल हुए तो बदमाशों ने लगा दी आग

तेलंगाना के निजामाबाद में बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। मशीन तोड़कर पैसा निकालने में नाकाम रहने पर शातिरों ने गुस्से में आकर पूरे ATM को ही आग के हवाले कर दिया। इस सनक भरी वारदात में करीब 37 लाख रुपये का कैश स्वाहा हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन ‘सिरफिरे’ लुटेरों की तलाश में जुटी है।

News Source: पत्रिका
BSF Recruitment 2025: बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी

BSF Recruitment 2025: बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी

अगर आप खिलाड़ी हैं, तो BSF में कांस्टेबल बनने का मौका न चूकें। स्पोर्ट्स कोटे के तहत 300 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बस ट्रायल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर आपका सिलेक्शन होगा। फटाफट आवेदन करें।

News Source: पत्रिका
वर्ल्ड कप 2026 से पहले चोटिल हुआ विदेशी खिलाडी

वर्ल्ड कप 2026 से पहले चोटिल हुआ विदेशी खिलाडी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल, बिग बैश लीग में टिम डेविड रन दौड़ते समय चोटिल (हैमस्ट्रिंग इंजरी) हो गए हैं। पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ मैच के दौरान हुई इस चोट ने ऑस्ट्रेलिया टीम की टेंशन बढ़ा दी है। चोट कितनी गंभीर है, इसका पता स्कैन के बाद ही चल पाएगा।

News Source: इंडिया टीवी
VHT के नए ‘रन मशीन, विराट कोहली से भी आगे निकले

VHT के नए ‘रन मशीन, विराट कोहली से भी आगे निकले

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत बेहद रोमांचक रही है, जहाँ विराट-रोहित जैसे दिग्गजों के बीच युवा बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है। देवदत्त पडिक्कल 271 रनों के साथ टॉप पर हैं, वहीं ध्रुव शौरे और समर गज्जर भी रनों की बारिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के आर्यन जुयाल और दोहरा शतक जड़ने वाले ओडिशा के स्वास्तिक समाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
BREAKING : मशहूर लेखक का 45 साल की उम्र में निधन

BREAKING : मशहूर लेखक का 45 साल की उम्र में निधन

टीवी के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सत्यम त्रिपाठी का 25 दिसंबर को मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। सिर्फ 45 साल की उम्र में ही उनके जाने से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। ‘एक मुट्ठी आसमान’ जैसे शो से 2014 में उन्हें पहचान मिली थी। क्रिसमस के दिन हुई इस दुखद घटना ने सबको गहरी छति पहुंचाई है।

News Source: इंडिया टीवी
क्या आपकी इलेक्ट्रिक कार कम रेंज देती है? इन आसान तरीकों से बढ़ाएं रेंज

क्या आपकी इलेक्ट्रिक कार कम रेंज देती है? इन आसान तरीकों से बढ़ाएं रेंज

बढ़ती महंगाई के चलते भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन काफी बढ़ रहा है। अगर आपके पास भी EV कार है, लेकिन रेंज कम मिल रही है, तो आप अपनी EV की रेंज सुधारने के लिए कुछ तरीके अपना सकते है। जैसे रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का सही इस्तेमाल करें और हाईवे पर रफ्तार कम रखें। हमेशा फास्ट चार्जिंग के बजाय नॉर्मल चार्जिंग को प्राथमिकता दें, क्योंकि इससे बैटरी की उम्र बढ़ती है।

News Source: लल्लनटॉप