📱Download Our App
ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगा झटका, WTC पॉइंट्स टेबल में मची हलचल

ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगा झटका, WTC पॉइंट्स टेबल में मची हलचल

एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड 14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से मेलबर्न में जीती है। इससे WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण बदल गया है। ऑस्ट्रेलिया की हार से उनका जीत का प्रतिशत 100 से गिरकर 85.71 रह गया है, हालांकि वे अब भी टॉप पर हैं। इंग्लैंड इस जीत के साथ अब भी सातवें स्थान पर ही हैं। भारतीय टीम फिलहाल छठे नंबर पर बनी हुई है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
इस जिले में 31 दिसंबर तक स्कूल रहेंगे बंद

इस जिले में 31 दिसंबर तक स्कूल रहेंगे बंद

झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिसमे प्रशासन ने KG से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की 31 दिसंबर 2025 तक छुट्टी घोषित की है। जिन स्कूलों में परीक्षा पहले से तय हैं, वे अपने हिसाब से परीक्षा करा सकते हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
दिमाग तेज करने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें

दिमाग तेज करने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें

खराब लाइफस्टाइल के बीच दिमाग को सही रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स बेहतरीन विकल्प हैं। याददाश्त बढ़ाने के लिए अखरोट और बादाम को सबसे कारगर माना जाता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग की नसों को मजबूत करता है, वहीं बादाम का विटामिन-E बढ़ती उम्र में भूलने की बीमारी से बचाता है। इन्हें रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

News Source: इंडिया टीवी
प्रेग्नेंट बहन को भाई ने खिलाई गलत दवा, तबियत बिगड़ने से मौत

प्रेग्नेंट बहन को भाई ने खिलाई गलत दवा, तबियत बिगड़ने से मौत

यूपी के नोएडा में एक 18 वर्षीय लड़की को अपने ही चचेरे भाई ने प्रेग्नेंट कर दिया। मामला छिपाने के लिए लड़के ने उसे गर्भपात की दवाई खिला दी, जिससे लड़की की तबीयत बिगड़ गई और ज्यादा तबियत खराब होने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: न्यूज़ 24
खौफनाक रहा भारत के लिए साल 2025, इन 5 घटनाओं ने देश को रुलाया

खौफनाक रहा भारत के लिए साल 2025, इन 5 घटनाओं ने देश को रुलाया

साल 2025 भारत के लिए खुशियों के साथ-साथ दुःखद का साल भी रहा। जिसमे कई बड़े हादसे हुए है जिसने पुरे भारत को झकझोरा किया। प्रयागराज महाकुंभ, पहगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला और अहमदाबाद में हुआ भीषण विमान हादसा जैसी घटनाओं ने पूरे देश को रुला दिया। साल के अंत में दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके ने पुरे भारत को हिला दिया था।

News Source: इंडिया टीवी
Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फरार हुआ चालक

Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फरार हुआ चालक

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के ग्राम शेखपुर के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही की हादसे में किसी की भी जान नहीं गई है। इस हादसे में लुल्लाहपुर निवासी गोकरन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

News Source: दैनिक भास्कर
बच्चे चलाते है दिन भर फ़ोन? ऐसे छुड़ाएं लत

बच्चे चलाते है दिन भर फ़ोन? ऐसे छुड़ाएं लत

अगर आप भी बच्चों की मोबाइल की लत से परेशान है तो इसे छुड़ाने के लिए उनसे खुलकर बात करें और मोबाइल के नुकसान समझाएं। अगर मोबाइल चलाने को देना भी है तो उसका टाइम फिक्स कर दे। उन्हें खेल-कूद और हॉबी की ओर ज्यादा प्रोत्साहित करे। सबसे जरूरी बात, माता-पिता को खुद भी बच्चों के सामने ज्यादा फ़ोन नहीं चलना चाहिए।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
CWC मीटिंग में खड़गे का हल्ला बोल: मोदी सरकार पर दागे तीखे सवाल

CWC मीटिंग में खड़गे का हल्ला बोल: मोदी सरकार पर दागे तीखे सवाल

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मनरेगा, संविधान और वोटरों के अधिकारों के बहाने मोदी सरकार को जमकर घेरा। खड़गे ने सीधा आरोप लगाया कि आज देश में लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश हो रही है।

News Source: एबीपी न्यूज़
‘शरारत’ गाने पर तुलना हुई तो भड़कीं क्रिस्टल डिसूजा

‘शरारत’ गाने पर तुलना हुई तो भड़कीं क्रिस्टल डिसूजा

फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में क्रिस्टल डिसूजा के डांस की तुलना जब आयशा खान से हुई, तो एक्ट्रेस ने दोटूक जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी। क्रिस्टल ने साफ कहा कि हर कलाकार की अपनी मेहनत होती है और बेमतलब की तुलना ठीक नहीं।

News Source: आज तक
रायपुर में क्रिसमस विवाद पर बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में क्रिसमस विवाद पर बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस सजावट के दौरान हुई तोड़फोड़ वारदात में पुलिस ने 7 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है, इस गिरफ़्तारी में एक नाबालिक भी शामिल है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे पक्षपातपूर्ण बताते हुए सामूहिक गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है। हिंसक को देखते हुए थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

News Source: नईदुनिया