📱Download Our App
कुत्तों की खैर नहीं! दो बार हमला किया तो काटनी होगी ‘उम्रकैद’

कुत्तों की खैर नहीं! दो बार हमला किया तो काटनी होगी ‘उम्रकैद’

कानपुर नगर निगम ने खूंखार कुत्तों पर नकेल कसने के लिए नया फरमान जारी किया है। अब अगर किसी कुत्ते ने दोबारा किसी को काटा, तो उसे ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ताउम्र एबीसी सेंटर के पिंजरे में ही रहना होगा। शहर में बढ़ते डॉग बाइट के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।

News Source: पत्रिका
हरमनप्रीत कौर ने बनाया नया रिकॉर्ड, मेग लैनिंग को पीछे छोड़ बनी सफल टी20 कप्तान

हरमनप्रीत कौर ने बनाया नया रिकॉर्ड, मेग लैनिंग को पीछे छोड़ बनी सफल टी20 कप्तान

भारत-श्रीलंका महिला टीमों के बीच कल टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला था जिसमे भारत महिला टीम की आकर्षक जित हुई। इसी के साथ इंडिया महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कल श्रीलंक के खिलाफ मैच जीतकर वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 77 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

News Source: लल्लूराम
MP के इस बिजनेसमैन ने खरीदी ₹13 करोड़ की रोल्स रॉयस

MP के इस बिजनेसमैन ने खरीदी ₹13 करोड़ की रोल्स रॉयस

मध्यप्रदेश के दिग्गज कारोबारी और दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी ने अपनी रईसी का जलवा बिखेरते हुए ‘रोल्स रॉयस कलिनन सीरीज 2’ घर लाई है। करीब 13 करोड़ की इस सुपर लग्जरी कार को खरीदने वाले वो प्रदेश के पहले शख्स बन गए हैं।

News Source: पत्रिका
बाइक सवार युवको को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

बाइक सवार युवको को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

पंजाब के खन्ना में मोटरसाइकिल सवार 45 वर्षीय सोमा सिंह और बूटा सिंह को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सोमा की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसा जीटी रोड पर शनिदेव मंदिर के सामने हुआ, जब दोनों बाइक सवार श्री फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रहे थे।

News Source: अमर उजाला
छुट्टा मवेशी और घटिया स्पीड ब्रेकर ले रहे लोगों की जान, प्रशासन बेखबर

छुट्टा मवेशी और घटिया स्पीड ब्रेकर ले रहे लोगों की जान, प्रशासन बेखबर

नरसिंहपुर की सड़कों पर सफर करना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। बीच सड़क जमे छुट्टा मवेशी और मनमाने ढंग से बनाए गए घटिया स्पीड ब्रेकर आए दिन हादसों को न्यौता दे रहे हैं। अंधेरे में ये मवेशी काल बनकर सामने आते हैं, वहीं ऊबड़-खाबड़ ब्रेकर कमर तोड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों में बढ़ते हादसों को लेकर भारी गुस्सा है।

News Source: पत्रिका
VPN क्या है और यह कैसे काम करता है? जानें

VPN क्या है और यह कैसे काम करता है? जानें

VPN का पूरा नाम वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क है, जो आपके इंटरनेट कनेक्शन को सुरक्षित और निजी बनाने का एक बेहतरीन जरिया है। यह आपके असली IP एड्रेस को छिपा देता है और डेटा को एन्क्रिप्ट करता है, जिससे हैकर्स या विज्ञापनदाता आपकी एक्टिविटी को ट्रैक नहीं कर पाते। लोग इसका इस्तेमाल सार्वजनिक वाई-फाई पर सुरक्षा बढ़ाने और ब्लॉक की गई वेबसाइटों को एक्सेस करने के लिए करते हैं।

News Source: नईदुनिया
रिटायरमेंट के बाद अफसर ने मिट्टी से सोना उगाया

रिटायरमेंट के बाद अफसर ने मिट्टी से सोना उगाया

कोटा के एक रिटायर्ड RAS अफसर ने सरकारी कुर्सी छोड़ने के बाद नवाचार की ऐसी मिसाल पेश की है कि इलाके के किसान दंग हैं। पारंपरिक खेती छोड़ उन्होंने ‘टिश्यू कल्चर’ तकनीक अपनाई और कृषि को घाटे के बजाय फायदे का सौदा बना दिया। आज उनकी सफलता की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो खेती-किसानी में नया भविष्य तलाश रहे हैं।

News Source: पत्रिका
BREAKING : थाईलैंड-कंबोडिया के बीच युद्ध विराम, लाखों लोग हुए बेघर

BREAKING : थाईलैंड-कंबोडिया के बीच युद्ध विराम, लाखों लोग हुए बेघर

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच पिछले 20 दिनों से चल रहे भीषण युद्ध ने अब विराम ले लिया है। इस युद्ध में 86 लोगों की जान गई और लगभग 6.5 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। आज शनिवार दोपहर 12 बजे से दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हो गया है। शांति समझौते पर कंबोडिया के उप प्रधान मंत्री जनरल टी सेइहा और थाईलैंड के रक्षा मंत्री ने हस्ताक्षर किए।

News Source: एबीपी न्यूज़
नए साल से होंगे ये बड़े बदलाव

नए साल से होंगे ये बड़े बदलाव

नया साल आते ही सरकार कुछ बड़े बदलाव करने वाली है, तो आइए जानते इसके बारे में।

  • आधार कार्ड-पैन कार्ड से लिंक नहीं किया तो 1 जनवरी से निरस्कृय हो जाएगा।
  • बैंक UPI और SIM वेरिफिकेशन के नियमो को सख्त किया जाएगा।
  • SBI, PNB और HDFC बैंक ने लोन की ब्याज दर कम कर दी जो 1 जनवरी से लागु होगी।
  • गैस और परिवहन होगा सस्ता
  • नया इनकम टैक्स बिल और GST लाभ
News Source: टीवी9 भारतवर्ष
BREAKING : बॉलीवुड एक्ट्रेस का भाई ड्रग मामले में फरार

BREAKING : बॉलीवुड एक्ट्रेस का भाई ड्रग मामले में फरार

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमनप्रीत सिंह ड्रग्स केस में फंस गए हैं और फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने हाल ही में दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ में अमनप्रीत का नाम लिया। पुलिस को सबूत मिले हैं कि अमनप्रीत उनसे लगातार ड्रग्स खरीदता था। अब पुलिस की स्पेशल टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

News Source: इंडिया टीवी