पंजाब नेशनल बैंक एक बार फिर भारी-भरकम लोन फ्रॉड का शिकार हो गया है। करीब 2434 करोड़ रुपये के इस घोटाले में जालसाजों ने फर्जी कागजातों के जरिए बैंक की आंखों में धूल झोंकी और मोटी रकम डकार ली। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है और जांच एजेंसियां अब इस ‘महाघोटाले’ की कुंडली खंगालने में जुट गई हैं।
NPS 2.0: रिटायरमेंट पर अब हाथ में आएगा ज्यादा कैश
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! 2025 से लागू नए नियमों के तहत अब आप रिटायरमेंट पर अपने कुल फंड का 80% हिस्सा एकमुश्त निकाल सकेंगे, जबकि पहले सिर्फ 60% ही मिलता था। एन्युटी की लिमिट घटाकर 20% कर दी गई है, यानी अब पेंशन प्लान में कम पैसा फँसेगा।
कार्तिक-अनन्या की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखाई पाई कमाल
25 दिसंबर को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘अवतार 3’ के दबदबे के कारण फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट आई। दो दिनों में इसने करीब 13 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।
मेलबर्न में अंग्रेजों ने कंगारुओं को धोया, टीम इंडिया को मिला फायदा!
एशेज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर तगड़ा उलटफेर कर दिया है। इस हार से भले ही ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर बनी रहे, लेकिन उसका ‘अजेय’ रथ रुकने से पॉइंट्स प्रतिशत गिर गया है। इसका सीधा फायदा टीम इंडिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को हुआ है, जिनके लिए अब टॉप-2 की रेस फिर से खुल गई है।
रोज सुबह जीरे का पानी पीने से मिलते है गजब के फायदे, आज से ही करे शुरू
रोज सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे तेजी से वजन घटता है और दिल की नसों में चर्बी जमने से रोककर हार्ट अटैक से बचाता है। जीरे में मौजूद आयरन खून की कमी दूर करता है और शुगर लेवल कंट्रोल रखता है। खास बात है कि यह कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों से भी सुरक्षा देता है।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, गुमला का तापमान पहुंचा 2.8°C
झारखंड में अधिक ठंड और शीतलहर ने लोगो का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कड़ाके की ठंड से गुमला जिले में पारा गिरकर 2.8 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे वहां कश्मीर जैसी सर्दी का अहसास हो रहा है। रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है और लोग दोपहर से ही अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 30-31 दिसंबर तक ठंड और बढ़ेगी।
दिग्विजय सिंह ने मोदी-आडवाणी की पुरानी फोटो शेयर कर छेड़ा नया विवाद
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और लालकृष्ण आडवाणी की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा के भीतर ‘गुरु-शिष्य’ के रिश्तों पर तंज कसा है।
वनडे में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने जड़े दोहरे शतक
भारतीय टीम के लिए ODI क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने पहला दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। इसके बाद काफी बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाया लेकिन रोहित शर्मा का नाम सबसे आगे हैं, जिन्होंने अकेले 3 डबल सेंचुरी लगाई हैं। उनके अलावा वीरेंद्र सहवाग, ईशान किशन और शुभमन गिल भी यह कारनामा कर चुके हैं।
काजोल की ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ में एंट्री? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के नए सीजन को लेकर काजोल का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देख फैंस हैरान हैं। लेकिन जनाब, असली सच ये है कि काजोल इस शो का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि यह उनकी आने वाली फिल्म ‘मां’ के प्रमोशन का एक जबरदस्त और अनोखा तरीका है।
जमीन विवाद में विवाहिता से गैंगरेप, इलाके में भारी तनाव
बीकानेर में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ जमीन के झगड़े ने इतना तूल पकड़ा कि दबंगों ने मर्यादा ताक पर रख दी। आरोपियों ने विवाहिता को अकेला पाकर उसके साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।