📱Download Our App
मैच शुरू होने से पहले छाया मातम, ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच का निधन

मैच शुरू होने से पहले छाया मातम, ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच का निधन

इन दिनों बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन से काफी हड़कंप मचा हुआ है और वहां के क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग ( BPL ) भी शुरू कर दी है। इस लीग में ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली जकी का शुक्रवार को मैदान पर प्रैक्टिस के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद निधन हो गया। उनकी बांग्लादेश को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका थी है।

News Source: इंडिया टीवी
भारत का ETF मार्केट ₹10 लाख करोड़ के पार: निवेश की नई लहर

भारत का ETF मार्केट ₹10 लाख करोड़ के पार: निवेश की नई लहर

देश के म्यूचुअल फंड बाजार में एक बड़ा धमाका हुआ है! अक्टूबर 2025 तक भारत का ETF एसेट अंडर मैनेजमेंट ₹10 लाख करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया है। जेरोधा फंड हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, कम लागत और आसान निवेश के चलते अब आम भारतीय निवेशक भी शेयरों के बजाय ETF पर जमकर भरोसा जता रहे हैं।

News Source: मनीकंट्रोल
रेस्टोरेंट में QR कोड स्कैन करना पड़ सकता है भारी

रेस्टोरेंट में QR कोड स्कैन करना पड़ सकता है भारी

सावधान! रेस्टोरेंट में मेन्यू देखने के लिए QR कोड स्कैन करना अब खतरे से खाली नहीं है। जालसाज असली कोड पर अपना फर्जी स्टिकर चिपकाकर आपके फोन में मालवेयर भेज रहे हैं, जिससे आपकी बैंकिंग डिटेल्स चोरी हो सकती हैं। इसे ‘क्विशिंग’ स्कैम कहा जा रहा है। ऑर्डर देने से पहले कोड को ठीक से जांच लें।

News Source: एबीपी न्यूज़
iPhone 14 खरीदने का सुनहरा मौका: आधी कीमत में ले आएं घर!

iPhone 14 खरीदने का सुनहरा मौका: आधी कीमत में ले आएं घर!

आईफोन के दीवानों की तो लॉटरी लग गई है! रिलायंस डिजिटल पर iPhone 14 इस समय अपने अब तक के सबसे कम दाम ₹48,403 में लिस्टेड है। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस लगाकर आप इसे करीब ₹45,403 की प्रभावी कीमत पर अपना बना सकते हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
BREAKING : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक महिला की मौत

BREAKING : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक महिला की मौत

यूपी के हापुड़ में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमे 38 साल की त्रिवेणी की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग घायल हुए है। घायलों के नाम बिजेंद्र (40 वर्ष) निवासी सोहरका और केला (55 वर्ष) निवासी शाहरपुर हैं। फ़िलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Source: अमर उजाला
गिरगिट नहीं, ये पक्षी भी बदलते हैं अपना रंग

गिरगिट नहीं, ये पक्षी भी बदलते हैं अपना रंग

गिरगिट को तो हर कोई व्यक्ति पहचानता है। ये रंग बदलने में माहिर होता है। ऐसे ही भारत के कुछ पक्षी खुद को गायब करने की कला में माहिर हैं। इंडियन नाइटजार, टॉनी फिश आउल और इंडियन थिक-नी जैसे पक्षी अपने रंग और बनावट की वजह से पेड़ों, सूखी पत्तियों या पत्थरों के बीच ऐसे घुल-मिल जाते हैं कि उन्हें पहचानना नामुमकिन हो जाता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
सावधान! आपकी ये 5 गंदी आदतें हड्डियों को बना रही हैं खोखला

सावधान! आपकी ये 5 गंदी आदतें हड्डियों को बना रही हैं खोखला

आजकल की खराब लाइफस्टाइल हमारी हड्डियों का दम निकाल रही है। ज्यादा नमक खाना, घंटों एक जगह बैठे रहना, धूप से दूरी और कैफीन का अधिक सेवन हड्डियों को अंदर से कमजोर कर रहा है। अगर समय रहते ये आदतें नहीं बदलीं, तो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां आपको वक्त से पहले बूढ़ा बना देंगी। अपनी सेहत सुधारें और शरीर मजबूत रखें।

News Source: एबीपी न्यूज़
निवेश से पहले जान लें ये बड़ा अंतर, Growth या IDCW?

निवेश से पहले जान लें ये बड़ा अंतर, Growth या IDCW?

आजकल कर व्यक्ति अपने भविष्य के लिए निवेश करना ज्यादा जरुरी समझता है और अक्सर लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करना पसंद करते, लेकिन आपको ग्रोथ (Growth) और IDCW विकल्पों के बीच सही चुनाव करना बहुत जरूरी है। ग्रोथ विकल्प में पैसा तेजी से बढ़ता है क्योंकि इसमें कंपाउंडिंग का पूरा फायदा मिलता है। वहीं, IDCW में समय-समय पर पैसा वापस मिलने से लंबी अवधि की ग्रोथ कम हो जाती है और NAV भी गिर जाती है।

News Source: एबीपी न्यूज़
सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने के हैं गजब के फायदे

सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने के हैं गजब के फायदे

किचन में रखा जीरा सिर्फ स्वाद ही नहीं, आपकी सेहत का भी रखवाला है। सुबह उठकर खाली पेट जीरा पानी पीने से न सिर्फ डाइजेशन सुधरता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, बल्कि यह जिद्दी मोटापा घटाने में भी किसी रामबाण से कम नहीं है। यह बॉडी को डिटॉक्स कर चेहरे पर चमक लाता है और दिनभर आपको तरोताजा रखता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
घने कोहरे में ट्रक ने वाहन को मारी टक्कर, दो बच्चे हो गए अनाथ

घने कोहरे में ट्रक ने वाहन को मारी टक्कर, दो बच्चे हो गए अनाथ

यूपी के शाहजहांपुर में शनिवार सुबह घने कोहरे की वजह से सलमान नामक युवक की गाड़ी को तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में मृतक की गाड़ी में लदे तीन पशुओ की भी मौत हो गयी। सलमान के दो छोटे-छोटे बच्चे है, पुरे परिवार में मातम छा गया है।

News Source: दैनिक भास्कर