📱Download Our App
प्रेमिका की बेवफाई से टूटा दिल, युवक ने लगाई फांसी

प्रेमिका की बेवफाई से टूटा दिल, युवक ने लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से दुखी अभिषेक देवांगन नामक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवती और उसके होने वाले मंगेतर ने अभिषेक को मानसिक रूप से टॉर्चर किया और उसके पैसे भी खर्च कराए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: IBC24
पैरों से मिलता है हाई शुगर का संकेत, डॉ. विवेक जोशी ने बताए लक्षण

पैरों से मिलता है हाई शुगर का संकेत, डॉ. विवेक जोशी ने बताए लक्षण

डाइबिटीज की बीमारी अब एक आम बीमारी बन गई है जो हर कोई इस समस्य से गुजर रहा है। आप जानते है की डाइबिटीज के शुरुआती लक्षण आपके पैरो पर दिखाई देते है। डॉ विवेक जोशी के अनुसार यदि आपके पैरो में झनझनाहट, सुइयां चुभना या चींटियां चलना जैसा लगे तो ये डाइबिटीज के संकेत है। साथ ही तलवों में जलन, पैरों का ठंडा पड़ना हाई शुगर की चेतावनी हो सकती है।

News Source: न्यूज़ 24
बाथरूम में नहाने गयी युवती, गीजर की गैस से हुई मौत

बाथरूम में नहाने गयी युवती, गीजर की गैस से हुई मौत

यूपी के अमरोहा 22 वर्षीय शिक्षिका शिवांशी चौहान की बाथरूम में गीजर की गैस में दम घुटने से मौत हो गयी। बहुत देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकलने पर घर वालो ने दरवाजा तोड़ दिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बिना किसी क़ानूनी कार्यवाही के युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
अमेरिका में भारतीय मूल का छात्र गिरफ्तार

अमेरिका में भारतीय मूल का छात्र गिरफ्तार

कुछ दिनों पहले अमेरिका में आतंकी हमला हुआ था जिससे हड़कम मच गया था और अब अमेरिका में भारतीय मूल के 22 वर्षीय छात्र मनोज साई लेल्ला को पुलिस ने अपने ही परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्र ने घर में आग लगाकर परिजनों को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

News Source: लल्लूराम
BREAKING : यात्रियों से भरी बस पलटी, 9 लोगों की मौत

BREAKING : यात्रियों से भरी बस पलटी, 9 लोगों की मौत

वियतनाम के फिन्ह हो कम्यून में आज शनिवार को 19 यात्रियों से सवार भारी बस पलट गयी। यह हादसा पहाड़ी सड़क पर हुआ जिसमे 9 लोगो की मौत हो गयी और 8 लोग घायल हो गए। बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत लोगो को नज़दीकी अस्पताल के मुर्दाघर में भेजा गया है।

News Source: पत्रिका
ट्रंप से जेलेंस्की की मुलाकात से पहले कीव पर रूस का भीषण हमला

ट्रंप से जेलेंस्की की मुलाकात से पहले कीव पर रूस का भीषण हमला

रूस-यूक्रेन युद्ध पिछले 46 महीने के बाद भी तनाव चरम पर है। इन दिनों राष्ट्रपति जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात से ठीक पहले रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी ‘कीव’ को मिसाइलों और ड्रोन हमलों से दहला दिया है। कई घंटों तक चले इस हमले में रिहायशी इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद पूरे देश में एयर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

News Source: पत्रिका
बेकाबू होकर पलटी बस, 9 लोगों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

बेकाबू होकर पलटी बस, 9 लोगों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

वियतनाम के हा तिन प्रांत में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार स्लीपर बस हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस खौफनाक हादसे में मासूम बच्चों समेत 9 लोगों की जान चली गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बस अचानक सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से टकराकर पलट गई।

News Source: पत्रिका
BJP नेता की कार ने 5 को रौंदा, 2 की मौत के बाद हाईवे पर भारी बवाल

BJP नेता की कार ने 5 को रौंदा, 2 की मौत के बाद हाईवे पर भारी बवाल

मुरैना में रफ्तार का कहर बरपा, जहां एक भाजपा नेता की तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर जमकर हंगामा किया।

News Source: पत्रिका
Income Tax Update 2026: नए साल से पहले सरकार का बड़ा ऐलान

Income Tax Update 2026: नए साल से पहले सरकार का बड़ा ऐलान

अगर आप भी टैक्स भरते हैं तो कान खोलकर सुन लीजिए! नए साल की दस्तक के साथ ही इनकम टैक्स के नियमों में भारी फेरबदल होने जा रहा है। सरकार 1 अप्रैल 2026 से नया ‘इनकम टैक्स एक्ट 2025’ लागू करने की तैयारी में है, जो पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा।

News Source: लाइवमिंट
रिश्ते में बढ़ रही हैं दूरियां? ये आदतें बढ़ाएगी प्यार की चमक

रिश्ते में बढ़ रही हैं दूरियां? ये आदतें बढ़ाएगी प्यार की चमक

अगर आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ रही है, तो संभल जाइए। अगर आप पार्टनर की बातों को नजरअंदाज करते है या झगड़े में पुरानी बातें लाते है तो रिश्ते में दरार आ सकती है। अगर ब्रेकअप से बचना चाहते है तो एक-दूसरे को माफ करना सीखें और अपनी गलती होने पर माफी मांगने में झिझकना नहीं चाहिए।

News Source: इंडिया टीवी