📱Download Our App
बस इतने करोड़ और…. ‘धुरंधर’ तोड़ देगी ‘RRR’ का महा-रिकॉर्ड

बस इतने करोड़ और…. ‘धुरंधर’ तोड़ देगी ‘RRR’ का महा-रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 23 दिनों में कुल 656.31 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, राम चरण और जूनियर एनटीआर ‘RRR’ ने 782.2 करोड़ की कमाई की थी। अगर धुरंधर को RRR का रिकॉर्ड तोडना है तो 123 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। RRR ने 10 हफ्तों में इतनी कमाई की थी लेकिन धुरंधर को रिलीज़ हुए केवल 23 दिन ही हुए है।

News Source: एबीपी न्यूज़
ध्रुव शौरी के बल्ला ने लगातार 5 शतक ठोककर दुनिया हिला दी

ध्रुव शौरी के बल्ला ने लगातार 5 शतक ठोककर दुनिया हिला दी

मैदान पर ध्रुव शौरी के बल्ले ने वो गदर मचाया है कि बड़े-बड़े सूरमा देखते रह गए। विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के इस शेर ने लगातार 5 मैचों में 5 शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने एन जगदीशन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए साबित कर दिया कि वो फिलहाल रोकने वाले नहीं हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
MP : कांग्रेस पार्टी में हलचल, मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने दिया इस्तीफा

MP : कांग्रेस पार्टी में हलचल, मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने दिया इस्तीफा

इन दिनों मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक नया मोड़ आया है जहाँ आपसी खींचतान के चलते मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने इस्तीफा दे दिया, जिससे पार्टी में काफी हलचल मच गई है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सख्त रुख अपनाते हुए इसे नामंजूर कर दिया और पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया। संगठन के भीतर मतभेदों को लेकर मुकेश नाराज थे। फिलहाल इस्तीफा टलने से संकट रुक गया है।

News Source: पत्रिका
साउथ में मचेगा बॉलीवुड का शोर: बड़े सितारों ने कसी कमर!

साउथ में मचेगा बॉलीवुड का शोर: बड़े सितारों ने कसी कमर!

अब टॉलीवुड और बॉलीवुड की दूरियां खत्म हो गई हैं। साल 2026 में प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी और बॉबी देओल जैसे दिग्गज बॉलीवुड सितारे साउथ की बड़ी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। फैंस अपने चहेते सितारों को साउथ के मसालेदार एक्शन और धांसू कहानियों के साथ देखने के लिए बेताब हैं!

News Source: एबीपी न्यूज़
राघव चड्ढा का बड़ा दिल: ‘ब्लिंकिट बॉय’ को घर बुलाकर खिलाया खाना

राघव चड्ढा का बड़ा दिल: ‘ब्लिंकिट बॉय’ को घर बुलाकर खिलाया खाना

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने उस वायरल डिलीवरी बॉय हिमांशु को अपने घर लंच पर बुलाया, जिसने 15 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद महज 763 रुपये कमाने का दर्द बयां किया था। राघव ने न सिर्फ उसके संघर्ष को सुना, बल्कि संसद में भी गिग वर्कर्स के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की।

News Source: एबीपी न्यूज़
चिनाब नदी पर दुलहस्ती प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

चिनाब नदी पर दुलहस्ती प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

सिंधु जल संधि के तहत अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए भारत सरकार ने चिनाब नदी पर दुलहस्ती पावर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से पाकिस्तान बिलबिला उठा है, क्योंकि भारत अब अपनी नदियों के पानी का भरपूर इस्तेमाल बिजली बनाने और सिंचाई के लिए करने की तैयारी में है।

News Source: एबीपी न्यूज़
कोल ब्लॉक के खिलाफ ग्रामीणों का तांडव, महिला TI समेत कई जवान घायल

कोल ब्लॉक के खिलाफ ग्रामीणों का तांडव, महिला TI समेत कई जवान घायल

रायगढ़ के तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग की कोल ब्लॉक परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जमीन के अधिग्रहण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें ग्रामीणों ने पथराव किया और वाहनों में आग लगा दी। इस हिंसक में महिला टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

News Source: लल्लूराम
‘सलमान खान’ की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने रचा इतिहास

‘सलमान खान’ की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने रचा इतिहास

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर आपको बताते है कि उनकी किन फिल्मो ने सबसे ज्यादा कमाई की है। सबसे पहले है ‘बजरंगी भाईजान’ जिसने वर्ल्डवाइड 918.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद सुल्तान, टाइगर जिंदा है, टाइगर 3, प्रेम रतन धन पायो, किक और भारत टॉप पर रही।

News Source: न्यूज़ 18
अब बदल सकेंगे अपना Gmail एड्रेस, गूगल ने शुरू किया नया फीचर्स

अब बदल सकेंगे अपना Gmail एड्रेस, गूगल ने शुरू किया नया फीचर्स

गूगल ने ईमेल यूजर्स के लिए बहुत इंतजार के बाद ईमेल एड्रेस बदलने का फीचर्स रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो अपनी पुरानी आईडी बदलना चाहते थे। फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा यूजर्स और थर्ड-पार्टी ईमेल से जुड़े अकाउंट्स के लिए उपलब्ध है। अच्छी बात यह है कि नया एड्रेस चुनने के बाद भी आपका पुराना डेटा सुरक्षित रहेगा।

News Source: IBC24
बंद घर में मिला महिला का शव, हत्यारा पति फरार

बंद घर में मिला महिला का शव, हत्यारा पति फरार

यूपी के कानपूर में एक घर में दो दिनों से ताला लगा था, जब पुलिस ने ताला तोडा जहां उन्हें रोशनी नामक युवती का शव मिला। परिजनों ने मृतिका के पति पर हत्या का आरोप लगाया है साथ ही वह उसे दहेज़ के लिए मारता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारे पति की तलाश की जा रही है।

News Source: इंडिया टीवी