📱Download Our App
आउट या नॉट आउट? लाबुशेन के विकेट पर मचा बवाल

आउट या नॉट आउट? लाबुशेन के विकेट पर मचा बवाल

एशेज के चौथे टेस्ट में मार्नस लाबुशेन के विकेट ने तहलका मचा दिया है। जो रूट ने स्लिप में एक ऐसा कैच लपका कि अंपायर भी चकरा गए। रिप्ले में गेंद जमीन को छूती दिख रही थी, लेकिन अंपायरों ने उन्हें चलता कर दिया। अब क्रिकेट के गलियारों में बहस छिड़ गई है कि ये कैच क्लीन था !

News Source: एबीपी न्यूज़
सलमान का बड़ा जिगरा: महज 1 रुपये में काम कर मचाया तहलका!

सलमान का बड़ा जिगरा: महज 1 रुपये में काम कर मचाया तहलका!

आज सल्लू भाई का बर्थडे है और उनके करियर का एक किस्सा बड़ा मशहूर है। एक वक्त ऐसा था जब एक फिल्म को हर बड़े स्टार ने लात मार दी थी, लेकिन भाईजान ने न सिर्फ उस फिल्म को हाथ लगाया बल्कि अपनी दोस्ती के खातिर महज 1 रुपया फीस लेकर उसे सुपरहिट करवा दिया।

News Source: एबीपी न्यूज़
शिमला में डॉक्टरों का हल्ला बोल: IGMC में काम ठप

शिमला में डॉक्टरों का हल्ला बोल: IGMC में काम ठप

शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में डॉक्टरों ने आर-पार की जंग छेड़ दी है। अपने साथी डॉक्टरों की बर्खास्तगी के आदेश से भड़के रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे मरीजों की जान आफत में फंस गई है। डॉक्टरों की साफ मांग है कि जब तक टर्मिनेशन लेटर वापस नहीं लिया जाता, वे काम पर नहीं लौटेंगे।

News Source: एबीपी न्यूज़
उन्नाव की बेटी का फूटा गुस्सा: ‘अपराधी ही अपराधी का साथ देगा’

उन्नाव की बेटी का फूटा गुस्सा: ‘अपराधी ही अपराधी का साथ देगा’

कुलदीप सेंगर की जमानत का बृजभूषण शरण सिंह द्वारा समर्थन करने पर उन्नाव रेप पीड़िता ने तीखा पलटवार किया है। पीड़िता ने दो टूक कहा कि एक आरोपी ही दूसरे आरोपी के दर्द को समझ सकता है और उसका साथ दे सकता है। बृजभूषण के इस बयान ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
नए साल में ये गाड़िया होगी महंगी, कंपनियों ने की घोषणा

नए साल में ये गाड़िया होगी महंगी, कंपनियों ने की घोषणा

साल 2026 की शुरुआत होते ही भारत में नई गाड़ियां खरीदना महंगा होने वाला है। कच्चे माल की बढ़ती लागत और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी की वजह से JSW MG, मर्सिडीज-बेंज और एथर एनर्जी जैसी कंपनियों ने कीमतों में 2-3% बढ़ोतरी का संकेत दिया है। यह बदलाव कार, बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर सभी पर लागू होगा। साल 2026 में कार खरीदना सभी के लिए मुश्किल होगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
BREAKING : गड्ढो की वजह से पलटी कार, एक की मौत

BREAKING : गड्ढो की वजह से पलटी कार, एक की मौत

राजस्थान के झुंझुनूं में 30 वर्षीय अनिल अपने साथी के साथ कार से जा रहा था। तभी रास्ते में खराब रोड और ज्यादा गड्ढे होने की वजह से कार अनियत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में कार के मलबे में दबने से अनिल की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी घायल है। लोगों का कहना है सड़क की हालत लंबे समय से बहुत खराब है।

News Source: दैनिक भास्कर
भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन और उनकी टीम पर गिरी गाज, चार्जशीट दाखिल

भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन और उनकी टीम पर गिरी गाज, चार्जशीट दाखिल

‘पुष्पा 2’ के प्रमोशन के दौरान मची भगदड़ ने अब कानूनी रंग ले लिया है। पुलिस ने अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी टीम समेत 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस हादसे में एक महिला की जान चली गई थी, जिसके बाद अब लापरवाही बरतने के आरोप में एक्टर की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही हैं।

News Source: न्यूज़ 18
कान में आती है सीटी या कट-कट की आवाज?, इन नुस्खों को अपनाए

कान में आती है सीटी या कट-कट की आवाज?, इन नुस्खों को अपनाए

अगर आपके भी कान में सीटी बजने या कट-कट की आवाज आने की समस्या हो रही है तो इससे राहत पाने के लिए आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेदिक उपाय बताए हैं। उनके अनुसार रोजाना प्राणायाम करने के साथ-साथ लहसुन के साथ पका हुआ गुनगुना सरसों का तेल कान में डालना बेहद लाभकारी होता है। या तिल या बादाम का शुद्ध तेल भी कान की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

News Source: न्यूज़ 24
सावधान! केला खाने के तुरंत बाद पानी पीना पड़ सकता है भारी

सावधान! केला खाने के तुरंत बाद पानी पीना पड़ सकता है भारी

अगर आप भी केला खाने के बाद घटाघट पानी पी लेते हैं, तो संभल जाइए! डॉक्टरों की मानें तो ऐसा करने से पाचन का कबाड़ा हो सकता है और पेट में एसिडिटी या सर्दी-जुकाम की समस्या घेर सकती है। केला पचने में समय लेता है और ऊपर से पानी पीना शरीर के लिए जहर जैसा काम करता है।

News Source: न्यूज़ 18
पाताल लोक 2 और दिल्ली क्राइम 3 ने ओटीटी पर काटा गदर

पाताल लोक 2 और दिल्ली क्राइम 3 ने ओटीटी पर काटा गदर

ओटीटी लवर्स के लिए साल 2025 फुल पैसा वसूल रहा! हाथीराम चौधरी ने ‘पाताल लोक 2’ में अपनी धाक जमाई, तो ‘दिल्ली क्राइम 3’ की मैडम सर ने अपराधियों के छक्के छुड़ा दिए। पंचायत-4 के फुलेरा वाले मजे, फैमिली मैन के श्रीकांत तिवारी की चालाकी ने भी मोबाइल स्क्रीन पर जमकर आग लगाई। इस साल देसी कहानियों का बोलबाला रहा।

News Source: पत्रिका