📱Download Our App
100 साल पूरे होने पर RSS करने जा रहा बड़े बदलाव

100 साल पूरे होने पर RSS करने जा रहा बड़े बदलाव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने 100 साल पूरे होने पर बड़ा बदलाव कर रहा है। जिसके अंतर्गत अब संगठन में ‘प्रांत प्रचारक’ की जगह ‘संभाग प्रचारक’ होंगे, जिनका काम करने का एरिया पहले से छोटा हो जाएगा। साथ ही, देश में क्षेत्र प्रचारकों की संख्या 11 से घटाकर 9 कर दी जाएगी और करीब 75 संभाग प्रचारक बनाए जाएंगे। इस नए बदलाव से संगठन और भी मजबूत होगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
SBI Clerk Mains Result जल्द होगा जारी, यहां करे चेक

SBI Clerk Mains Result जल्द होगा जारी, यहां करे चेक

SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही बैंक जारी करने वाला है। इस भर्ती में कुल 2,225 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी। उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कुल पदों में जनरल के लिए 788, एससी के लिए 450, एसटी के लिए 1,179 और ओबीसी के लिए 508 सीटें तय की गई हैं।

News Source: जागरण
Health Tips : इन बीमारियों का रामबाण इलाज है आंवला

Health Tips : इन बीमारियों का रामबाण इलाज है आंवला

आंवला खाने से हमारी सेहत काफी तंदरुस्त रहती है। आंवले में भरपूर विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाकर सर्दी-खांसी से बचाता है। साथ ही शरीर की गंदगी साफ करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी काफी मददगार है। अगर आपको डायबिटीज है तो यह शुगर के मरीजों के लिए भी बेस्ट है।

News Source: इंडिया टीवी
MP : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगो की मौत और एक घायल

MP : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगो की मौत और एक घायल

मध्यप्रदेश के नीमच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा गुरुवार देर रात तब हुआ जब सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे दोस्तों की कार एक ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में युवा व्यापारी पिंकेश मांदलिया भी शामिल हैं।

News Source: दैनिक भास्कर
मशहूर फुटबॉलर को डेट कर रहीं Nora Fatehi? जाने क्या है सच

मशहूर फुटबॉलर को डेट कर रहीं Nora Fatehi? जाने क्या है सच

एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों काफी चर्चा में चल रही है, दरअसल वो मोरक्को में चल रहे ‘अफ्रीका कप ऑफ नेशंस’ में अपने पार्टनर को सपोर्ट करने पहुँची हैं। दोनों को दुबई और मोरक्को में साथ देखा गया है, जिससे उनके अफेयर की अफवाहों को हवा मिली है। इस पर नोरा ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

News Source: न्यूज़ 24
मेलबर्न में इंग्लैंड की शानदार जीत, जो रूट ने सचिन-कोहली के ‘एलिट क्लब’ में मारी एंट्री

मेलबर्न में इंग्लैंड की शानदार जीत, जो रूट ने सचिन-कोहली के ‘एलिट क्लब’ में मारी एंट्री

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट में 4 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैच के दौरान दिग्गज बल्लेबाज ‘जो रूट’ ने इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22,000 रन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद वह इंग्लैंड के पहले और दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 22 हजार रन बनाने के मामले में ब्रायन लारा को भी पीछे छोड़ दिया है।

News Source: इंडिया टीवी
पेड़ से टकराई तेज़ रफ़्तार कार, दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत

पेड़ से टकराई तेज़ रफ़्तार कार, दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत

यूपी के सहारनपुर में तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार संतुलन खोकर पेड़ से टकरा गयी, इस हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के नाम चिलकाना निवासी विजय भाई मनीष और गागलहेड़ी निवासी जितेंद्र है।

News Source: पत्रिका
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, मार्च में होने वाली TGT भर्ती परीक्षाएं रद्द

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, मार्च में होने वाली TGT भर्ती परीक्षाएं रद्द

दिल्ली में मार्च 2026 में होने वाली DSSSB टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षाओं पर रोक लगा दी गई है। क्यूंकि शिक्षा मंत्री आशीष सूद के अनुसार, सरकार अभ्यर्थियों की मांग पर आयु सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। टीजीटी के 5346 पदों के लिए परीक्षा 2 मार्च से होनी थी, लेकिन अब उम्र सीमा में छूट मिलने के बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

News Source: न्यूज़ 24
आखिर क्या होता है LLB और BA LLB में अंतर ?

आखिर क्या होता है LLB और BA LLB में अंतर ?

अगर आप लॉ फील्ड में करियर बनना चाहते हैं, तो LLB और BA LLB के बीच का अंतर पता होना जरूरी है:

  • LLB: यह ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है और 3 साल का कोर्स होता है। इसमें केवल लॉ से जुड़े सब्जेक्ट्स पढ़ने होते हैं।
  • BA LLB: यह कोर्स 12वीं के बाद होता है और 5 साल का है। इसमें आर्ट्स के साथ कानून की पढ़ाई होती है।
News Source: इंडिया टीवी
कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने नष्ट किया IED विस्फोटक

कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने नष्ट किया IED विस्फोटक

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। दरअसल शनिवार को श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर एक शक्तिशाली IED विस्फोटक मिला, जिससे काफी हड़कंप मच गया। सेना और पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और ट्रैफिक रोककर बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड की मदद से इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

News Source: न्यूज़ 24