📱Download Our App
अमरोहा छेड़छाड़ कांड: विधायक का पुलिस पर हमला

अमरोहा छेड़छाड़ कांड: विधायक का पुलिस पर हमला

अमरोहा के हसनपुर में महिलाओं से अभद्रता और पलायन की खबरों के बीच राजनीति गरमा गई है। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने और साक्ष्य मिटाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने की बात कही है।

News Source: एबीपी न्यूज़
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: शेयर ट्रेडिंग के 20-30 लाख नुकसान से तनाव, जांच जारी

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: शेयर ट्रेडिंग के 20-30 लाख नुकसान से तनाव, जांच जारी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन बहनों की ट्रिपल सुसाइड की जांच में नया मोड़ आया है। पिता शेयर ट्रेडिंग में करीब 20–30 लाख रुपये का नुकसान होने की बात बता रहे हैं, जिससे घर में तनाव बढ़ा था। वहीं जांच में ये भी सामने आया है कि बच्चियाँ डिजिटल दुनिया और कोरियन संस्कृति में गहराई से डूबी थीं और रात को फोन लेकर कमरे में बंद थीं।

News Source: आज तक
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल को झटका, कर्मचारियों को 25% बकाया DA देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल को झटका, कर्मचारियों को 25% बकाया DA देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा झटका देते हुए राज्य कर्मचारियों को 2009 से 2019 तक का बकाया महंगाई भत्ता (DA) 25 % की दर से जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इसे कर्मचारियों का वैधानिक अधिकार बताया और वित्तीय तंगी के बहानों को खारिज कर दिया है। अब DA का भुगतान तीन महीने के भीतर करना होगा और इसके लिए एक विशेष समिति भी बनाई गई है।

News Source: आज तक
BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने सनातन को लेकर दिया बड़ा बयान

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने सनातन को लेकर दिया बड़ा बयान

तेलंगाना में मंदिरों पर कथित हमलों को लेकर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने पिछले दो वर्षों की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि यदि सनातन परंपराओं से छेड़छाड़ या त्योहारों पर रोक लगी, तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। नबीन ने स्पष्ट किया कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाली सरकार सत्ता में अधिक दिनों तक नहीं टिक पाएगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
सांसद शशि थरूर के बेटे की नौकरी गई, ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ की रातोरात की छटनी

सांसद शशि थरूर के बेटे की नौकरी गई, ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ की रातोरात की छटनी

दुनिया के प्रतिष्ठित अखबार ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ ने बड़े पैमाने पर छंटनी करते हुए 300 से ज्यादा पत्रकारों को नौकरी से निकाल दिया है। इस लिस्ट में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और वरिष्ठ पत्रकार ईशान थरूर का नाम भी शामिल है। अखबार ने अपना स्पोर्ट्स सेक्शन और कई विदेशी ब्यूरो बंद कर दिए हैं। ईशान थरूर ने सोशल मीडिया पर इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है।

News Source: X ( ट्वीटर )
VIDEO : बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ एक्टर ने की बदतमीजी-मारपीट

VIDEO : बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ एक्टर ने की बदतमीजी-मारपीट

बॉलीवुड एक्ट्रेस उपासना सिंह के साथ बदतमीजी और मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। उपासना सिंह ने ‘कहानी घर घर की’ में अपने रोल के लिए जाने जाने वाले सीनियर एक्टर दीपक केजरीवाल पर बदतमीजी-मारपीट का आरोप लगाया है। वीडियो 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस का है, जो अब वायरल हो रहा है।

News Source: एबीपी न्यूज़
आज देशभर की टॉप ख़बरे

आज देशभर की टॉप ख़बरे

  • 12 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में भी हंगामा
  • पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे – कांग्रेस सांसद
  • दिल्ली में सिख फ़ॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू के स्लीपर सेल के दो गुर्गे गिरफ्तार
  • सुनेत्रा पवार 10 फरवरी को संभालेंगी अपने विभागों का कार्यभार
  • पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अभी भी 26km लंबा ट्रैफिक जाम
News Source: @ChoteNews रिसर्च
एपस्टीन फाइल्स पर पूछा सवाल तो महिला पत्रकार पर भड़के ट्रंप, वीडियो वायरल

एपस्टीन फाइल्स पर पूछा सवाल तो महिला पत्रकार पर भड़के ट्रंप, वीडियो वायरल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (03 फरवरी) को ओवल ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान एपस्टीन फाइलों के बारे में सवाल पूछे जाने पर ट्रंप भड़के हए नजर आए । ऐसे में उन्होंने CNN की महिला संवाददाता की आलोचना की । ट्रंप ने उन्हें ‘सबसे खराब पत्रकार’ कहा और उनके संस्थान को ‘बेईमान संगठन’ बताया ।

News Source: X ( ट्वीटर )
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद गिरफ्तार

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई यूजीसी की शिकायत पर दर्ज दो एफआईआर और दिल्ली ब्लास्ट के बाद हुई। गिरफ्तारी के बाद सिद्दीकी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने आगे की पूछताछ के लिए चार दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर की है ।

News Source: अमर उजाला

BREAKING : यूपी में चाइनीज मांझे से मौत पर बनेगा हत्या का केस, सीएम ने दिए निर्देश

सीएम योगी ने चाइनीज मांझे को लेकर बड़ा फैसला लिया है । उन्होंने निर्देश दिए कि अब चाइनीज मांझे से होने वाली मौत पर हत्या का केस बनेगा । साथ ही राज्यभर में छापेमारी के भी निर्देश दिए है l बता दें कि बुधवार को लखनऊ में MR की चाइनीज मांझे से मौत हो गई थी । वंही पिछले 6 महीने में ऐसे सात मामले सामने आ चुके हैं।

News Source: दैनिक भास्कर