राजस्थान में उत्तरी हवाओं ने ऐसा गदर मचाया है कि 7 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे जा गिरा है। मौसम विभाग ने ‘कोल्ड वेव’ का अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है। शेखावाटी तो बर्फ की तरह जम रहा है, इसलिए रजाई से बाहर निकलने से पहले सौ बार सोच लीजिएगा!
MP वालों सावधान! 10% तक महंगी हो सकती है बिजली
एमपी वालों, अब ढीली कर लो जेब! बिजली कंपनियों ने 6044 करोड़ का घाटा भरने के लिए दाम 10% बढ़ाने की अर्जी लगा दी है। नए साल में करंट लगने वाला झटका तय है। अब जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं, उसके बाद सुनवाई का नाटक चलेगा।
नए साल पर बन रहा गजब का ‘शुभ योग’, बरसेगा छप्परफाड़ पैसा!
साल 2026 का आगाज़ हस्त नक्षत्र और साध्य योग के अनूठे संयोग के साथ हो रहा है, जो कई राशियों के लिए लॉटरी साबित होगा। ग्रहों की इस चाल से अटके काम बनेंगे और धन-दौलत की खूब आवक होगी। अपनी राशि का हाल देखकर अभी से जश्न की तैयारी शुरू कर दीजिए।
रेलवे ने 29 दिसंबर तक काटा इन ट्रेनों का पत्ता!
रायपुर और नागपुर मंडल में ट्रैक के काम की वजह से रेलवे ने 21 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। मेमू और पैसेंजर ट्रेनों पर सबसे ज्यादा गाज गिरी है, जिससे रोजाना सफर करने वालों की फजीहत तय है। मुसाफिरों, स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लेना।
Year Ender 2025: क्रिकेट के ‘कुबेर’ हैं ये 7 खिलाड़ी
साल 2025 में भी किंग कोहली का जलवा बरकरार रहा, उन्होंने करीब ₹250-300 करोड़ कूटकर नंबर-1 की कुर्सी कब्जाई है। लिस्ट में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और बुमराह, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस जैसे धुरंधर भी पीछे नहीं हैं, जिन्होंने मैदान के साथ विज्ञापनों से छप्पर फाड़ नोट छापे हैं।
‘धुरंधर’ का 23वें दिन भी धमाका, तोड़ दिया ‘कल्कि’ का रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शेर की तरह दहाड़ रही है। 23वें दिन करीब 20.50 करोड़ कूटकर फिल्म ने 668 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ आदित्य धर की इस फिल्म ने ‘कल्कि 2898 AD’ को भी धूल चटा दी है।
ढाका लौटते ही तारिक रहमान ने भरी हुंकार
लंबे निर्वासन के बाद ढाका लौटे बीएनपी नेता तारिक रहमान ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट से धमाका कर दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी लड़ाई अब बांग्लादेश में लोकतंत्र की बहाली और जनता के अधिकारों के लिए है। शेख हसीना की विदाई के बाद बदले राजनीतिक हालात में तारिक ने देश के पुनर्निर्माण और भावी चुनावों.
दिल्ली वालों की बढ़ी मुश्किलें
दिल्ली-NCR में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। नए साल के जश्न के बीच मौसम विभाग ने भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी की हवा भी बेहद जहरीली हो गई है, जहाँ AQI का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच चुका है। लोगों को ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार से बचने की सलाह दी गई है।
ताइवान में 7.0 तीव्रता का भीषण भूकंप
ताइवान की धरकी एक बार फिर से भूकंप के झटकों से हिल गई.शनिवार (27 दिसंबर) शाम को यहां भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई. भूकंप का केंद्र यिलान काउंटी के सु’आओ टाउनशिप से 20 किमी दूर बताया जा रहा है. भूतंक के तेज झटकों के चलते कई इलाकों में दहशत फैल गई और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.
सरकार ने अगरबत्ती के लिए जारी किया नया मानक
सरकार ने अगरबत्ती के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का नया मानक जारी किया है। बीआईएस ने अगरबत्तियों में कुछ कीटनाशक रसायनों और कृत्रिम सुगंधित पदार्थों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है जो स्वास्थ्य, घर के अंदर की वायु गुणवत्ता और पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकते हैं। प्रतिबंधित पदार्थों में एलेथ्रिन, परमेथ्रिन, साइपरमेथ्रिन, डेल्टामेथ्रिन और फिप्रोनिल शामिल हैं।