📱Download Our App
कर्क राशिफल : 28 दिसंबर 2025

कर्क राशिफल : 28 दिसंबर 2025

आज हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहे । वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए क्रोध का त्याग करें। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है। धैर्य और संयम से काम लें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मिथुन राशिफल : 28 दिसंबर 2025

मिथुन राशिफल : 28 दिसंबर 2025

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। मानसिक रूप से भावुक और संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अनपेक्षित धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
वृषभ राशिफल : 28 दिसंबर 2025

वृषभ राशिफल : 28 दिसंबर 2025

वृषभ राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी । मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों में सावधानी बरतें । बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, धैर्य रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मेष राशिफल : 28 दिसंबर 2025

मेष राशिफल : 28 दिसंबर 2025

आज का दिन सफलतादायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अति-उत्साह से बचें। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बिहार में बड़ा ट्रैन हादसा, कई डिब्बे नदी में गिरे

बिहार में बड़ा ट्रैन हादसा, कई डिब्बे नदी में गिरे

बिहार के जसीडीह और झाझा के बीच एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई, जिसके कई डिब्बे ट्रैक से उतर गए और तीन बोगियां पुल से नीचे नदी में गिर गईं। इस हादसे के कारण इस रूट पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है और कई ट्रेनों के रद्द कर दिया गया है । अब तक किसी के हताहत होने की खबर नही है।

News Source: हिंदुस्तान
सोने का आज का भाव ( उत्तर प्रदेश ) : 28 दिसंबर 2025

सोने का आज का भाव ( उत्तर प्रदेश ) : 28 दिसंबर 2025

शहर का नाम 24K/10g 22K/10g 18K/10g
आगरा, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ ₹134,280 ₹123,000 ₹100,710
लखनऊ, कानपुर ₹133,430 ₹122,310 ₹100,790
प्रयागराज (इलाहाबाद) ₹134,930 ₹123,596 ₹101,198

नोट – इन क़ीमतों में GST एवं मेकिंग चार्ज सम्मिलित नही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सोने का आज का भाव ( बिहार ) : 28 दिसंबर 2025

सोने का आज का भाव ( बिहार ) : 28 दिसंबर 2025

शहर का नाम 24K/10g 22K/10g 18K/10g
गया, मुंगेर, पटना, मुज़फ़्फ़रपुर, सहरसा, पूर्णिया, छपरा ₹134,280 ₹123,000 ₹100,710
भागलपुर, दरभंगा ₹130,730 ₹119,660 ₹97,350

नोट – इन क़ीमतों में GST एवं मेकिंग चार्ज सम्मिलित नही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सोने का आज का भाव ( मध्य प्रदेश ) : 28 दिसंबर 2025

सोने का आज का भाव ( मध्य प्रदेश ) : 28 दिसंबर 2025

शहर का नाम 24K/10g 22K/10g 18K/10g
ग्वालियर ₹134,370 ₹122,750 ₹100,710
इंदौर ₹133,970 ₹122,800 ₹100,480
इटारसी, रीवा, सतना, रतलाम, जबलपुर,भोपाल ₹134,280 ₹123,000 ₹100,710

नोट – इन क़ीमतों में GST एवं मेकिंग चार्ज सम्मिलित नही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सोफा गंदा हो गया है? टेंशन छोड़ो! इन देसी जुगाड़ से मिनटों में चमकाएं

सोफा गंदा हो गया है? टेंशन छोड़ो! इन देसी जुगाड़ से मिनटों में चमकाएं

अगर आपके सोफे पर वाइन गिर गई है या बच्चों ने खाने के दाग लगा दिए हैं, तो अब महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं। बेकिंग सोडा और वैक्यूम क्लीनर जैसे आसान तरीकों से आप घर बैठे सोफे को नए जैसा चमका सकते हैं। पालतू जानवरों के झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए ये टिप्स बड़े काम के हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क की बर्फबारी में मां और मालती संग मचाया गदर

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क की बर्फबारी में मां और मालती संग मचाया गदर

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क की कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का लुत्फ उठा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में उनकी बिटिया मालती मैरी बर्फ देख खुशी से उछलती नजर आ रही हैं। नानी मधु चोपड़ा के साथ पूरी फैमिली की यह विंटर मस्ती इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

News Source: एबीपी न्यूज़