📱Download Our App
पोलार्ड की धमाकेदार बल्लेबाजी, एक ओवर में कूट दिए 30 रन

पोलार्ड की धमाकेदार बल्लेबाजी, एक ओवर में कूट दिए 30 रन

ILT20 2025 में एमआई एमिरेट्स और दुबई कैपिटल्स के बीच शानदार मुकाबला हुआ, जिसमे दुबई कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच ने 38 वर्षीय कायरन पोलार्ड ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें एक चौका और पांच छक्के लगाए। एक ही ओवर में पोलार्ड ने कुल 30 रन बना डालें।

News Source: इंडिया टीवी
Health Tips : रोजाना चबाएं 2 हरी इलायची, बड़ी बड़ी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Health Tips : रोजाना चबाएं 2 हरी इलायची, बड़ी बड़ी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

हरी इलायची सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे चबाने से पेट की गैस, एसिडिटी और मुँह की बदबू दूर होती है। खाली पेट इसे चबाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, यह स्ट्रेस कम करके मूड सुधारती है और रात को अच्छी नींद आती है।

News Source: इंडिया टीवी
मीन राशिफल : 28 दिसंबर 2025

मीन राशिफल : 28 दिसंबर 2025

आज का दिन खुशहाली और सफलता लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि का समाचार मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन यादगार रहेगा। व्यापार में नए निवेश लाभदायक रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। कुल मिलाकर आज दिन आपके पक्ष में रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कुंभ राशिफल : 28 दिसंबर 2025

कुंभ राशिफल : 28 दिसंबर 2025

आज सावधानी और सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी निजी योजनाओं को साझा न करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए पर्याप्त विश्राम करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें और अनावश्यक खर्चों से बचें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मकर राशिफल : 28 दिसंबर 2025

मकर राशिफल : 28 दिसंबर 2025

आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए सरकारी कार्य संपन्न होंगे। विदेशी व्यापार या संपर्कों से लाभ होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
धनु राशिफल : 28 दिसंबर 2025

धनु राशिफल : 28 दिसंबर 2025

आज मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक तनाव से बचें और महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं जो मानसिक शांति प्रदान करेगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर उदर विकारों से बचें। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी और मार्गदर्शक साबित होगी। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
वृश्चिक राशिफल : 28 दिसंबर 2025

वृश्चिक राशिफल : 28 दिसंबर 2025

आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध होगा। आर्थिक उन्नति के नए द्वार खुलेंगे और पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ेगा। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और प्रतिदिन संतुलित आहार लें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
तुला राशिफल : 28 दिसंबर 2025

तुला राशिफल : 28 दिसंबर 2025

आज का दिन रचनात्मकता और नई ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पहचान मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी है, नए निवेश के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाणी पर मधुरता रखें, इससे बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कन्या राशिफल : 28 दिसंबर 2025

कन्या राशिफल : 28 दिसंबर 2025

आज कठिन परिश्रम का उचित प्रतिफल मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है, जिससे खुशी का माहौल रहेगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन निवेश में जल्दबाजी न करें । स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है । यात्रा आज सुखद रहेगी। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सिंह राशिफल : 28 दिसंबर 2025

सिंह राशिफल : 28 दिसंबर 2025

आज आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि का दिन है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं और आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। नए व्यावसायिक अनुबंध होने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अत्यंत सुखद और अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बच्चों के साथ समय बिताने से आपका मानसिक तनाव काफी कम होगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च