📱Download Our App
दिल्ली में कोहरे का ‘हाई अलर्ट’, 150 से ज्यादा फ्लाइट्स हुई लेट

दिल्ली में कोहरे का ‘हाई अलर्ट’, 150 से ज्यादा फ्लाइट्स हुई लेट

रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से हवाई यातायात काफी प्रभावित हुआ है, जिसमे दिल्ली एयरपोर्ट पर 150 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई। आज के दिन दिल्ली से टेक-ऑफ करने वाली और लैंड करने वाली दोनों फ्लाइट्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब एयरपोर्ट पर स्तिथि सामान्य हो रही है।

News Source: इंडिया टीवी
MP AQI : देखें आज किस शहर में कितनी प्रदूषित है हवा

MP AQI : देखें आज किस शहर में कितनी प्रदूषित है हवा

खतरनाक श्रेणी AQI वाले शहर – ग्वालियर (397), रीवा (382)
गंभीर श्रेणी AQI वाले शहर – सतना (214), मैहर (213), विदिशा (209), भोपाल (204)
अस्वस्थ श्रेणी AQI वाले शहर – सिंगरौली (187), उमरिया (188), कटनी (175), बेटमा (160), बुरहानपुर (160), ओरछा (160), पीथमपुर (160), नीमच (158), खजुराहो (156), दमोह (154)
खराब श्रेणी AQI वाले शहर – मंदसौर (149), सागर (148), देवास (147), इंदौर (143), उज्जैन (136), रतलाम (130)

News Source: ऑफिशियल लिंक
BREAKING : सोना पहुँचा ₹1.40 लाख के पार

BREAKING : सोना पहुँचा ₹1.40 लाख के पार

साल 2025 खत्म होने वाला है लेकिन सोने की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में 24 कैरट में 10 ग्राम सोने की कीमत 1.40 के पार पहुंच चुकी है, यह अभी तक का सबसे हाई रेट है। साल 2025 के शुरू में कीमत ₹83,680 थी जो की साल खत्म होते-होते 70 परसेंट बढ़ चुकी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
होमवर्क नहीं करने पर बच्चों के उतरवाए कपडे, अब लगा भारी जुर्माना

होमवर्क नहीं करने पर बच्चों के उतरवाए कपडे, अब लगा भारी जुर्माना

एमपी के सीहोर में एक निजी स्कूल में बच्चों के होमवर्क नहीं करने पर छोटे बच्चों को अर्धनग्न करके प्रताड़ित किया गया था। घटना का फोटो वायरल होने पर बच्चो के पालको और हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा किया। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल पर 1 लाख रूपए का जुर्माना लगाया है, साथ ही पुलिस को जांच के निर्देश दिए है।

News Source: इंडिया टीवी
18 करोड़ के पार हुआ कार्तिक-अनन्या की फिल्म का कलेक्शन

18 करोड़ के पार हुआ कार्तिक-अनन्या की फिल्म का कलेक्शन

हाल ही में रिलीज़ हुई अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने पहले दिन 7.75 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन की कमाई 5.25 करोड़ रुपये रही। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की। अभी तक फिल्म टोटल 18.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

News Source: इंडिया टीवी
पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ एक्सीडेंट, पायलट की मौत

पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ एक्सीडेंट, पायलट की मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में शुक्रवार शाम बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान पायलट मोहन सिंह की एक हादसे में मौत हो गयी, बल्कि पर्यटक घायल हो गया। मृतक मोहन सिंह मंडी जिले के बरोट जिले का रहने वाला है। हादसे के बाद घायल को अस्पतला पहुंचाया गया, फ़िलहाल वह खतरे से बाहर है।

News Source: हिंदुस्तान
लड़की बनकर युवक को बुलाया, फिर की सरेआम पिटाई

लड़की बनकर युवक को बुलाया, फिर की सरेआम पिटाई

यूपी के अलीगढ़ में एक युवक को इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर बुलाया फिर उसे बुरी तरह पीटा गया। मारने वालो ने पिटाई का वीडियो भी बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। पीड़ित ने 7 लोगो के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस इस हनीट्रैप और मारपीट के मामले की गहराई से जांच कर रही है।

News Source: जागरण
UGC NET Admit Card रिलीज़, यह रहा डायरेक्ट लिंक

UGC NET Admit Card रिलीज़, यह रहा डायरेक्ट लिंक

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर से शुरू होने वाली है, इसके एडमिट कार्ड जारी हो चुके है। अगर अपने भी फॉर्म भरा है तो इस लिंक की मदद से तुरंत एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले। एग्जाम 7 जनवरी, 2026 तक चलने वाली है, जो की कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड जरूरी है।

News Source: इंडिया टीवी
सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत, मौके पर पहुंचे एसपी

सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत, मौके पर पहुंचे एसपी

यूपी में उन्नाव के लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार अज्ञात वाहन की टक्कर से जम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही एसपी जयप्रकाश सिंह अस्पताल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली।

News Source: पत्रिका
यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन कारों की जोरदार भिंडत, दो में लगी भीषण आग

यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन कारों की जोरदार भिंडत, दो में लगी भीषण आग

यूपी के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात तीन कारों की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदासर हुई थी दो कारों में भीषण आग लग गयी, गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आग बुझाई और ट्रैफिक को फिर से शुरू करवाया।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष