झारखंड में सरायकेला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार रात 50 वर्षीय बुका महतो पर जंगली हाथियों ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के परिजनों को त्वरित सहायता के रूप में 50 हजार रुपये नकद मुआवजा दिया गया। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने टॉर्च और पटाखे भी बांटे ताकि भविष्य में हमलो को रोका जा सके।
ठोकर खाकर गिरी महिला, पीछे से आए टैंकर ने बेरहमी से कुचला
तमिलनाडु के चेन्नई में एक महिला सड़क पर पड़े पत्थर से ठोकर खाकर गिर गयी, तभी पीछे से आ रहे टेंकर में महिला का शरीर फस गया। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गयी, यह हादसा CCTV में कैद हो गया है। वीडियो में दिख रहा है सड़क पर कोई बैरिकेडिंग नहीं है न ही पैदल चलने वालो के लिए कोई सुरक्षित फुटपाथ।
जिस मंदिर में की शादी, उसी जगह 22 दिन बाद लगाई फांसी
यूपी के हरगांव में रविवार सुबह 22 वर्षीय खुशीराम और उसकी पत्नी मोहिनी ने महामाई मंदिर में एक पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। चौकाने वाली बात यह है कि इसी मंदिर में 22 दिन पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
10वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 1815 पदों पर निकाली भर्ती
जम्मू-कश्मीर में 10वीं पास युवाओं के लिए पुलिस कॉन्स्टेबल बनने का सुनहरा मौका है। JKSSB ने कुल 1815 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें जम्मू के लिए 934 और कश्मीर के लिए 881 पद हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर 19 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सिर्फ ₹7,299 में मिल रहा है Motorola का धांसू स्मार्टफोन
मोटोरोला का G05 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर चल रही ईयर एंड सेल में सस्ते में मिल रहा है। इस 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले फ़ोन को केवल 7,299 रूपए में खरीद सकते है। इस ऑफर का फायदा सिर्फ 29 दिसंबर तक ले सकते है, साथ ही फ़ोन को ₹257 की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकते है।
तेज रफ़्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
एमपी के टीकमगढ़-सागर हाईवे पर 65 वर्षीय माधव सिंह ठाकुर बकरी लेकर सड़क पर जा रहा था, तभी एक तेज रफ़्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक पर दो पुरुष और एक महिला सवार थी, तीनो में से एक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टेस्ट क्रिकेट के लिए BCCI कर रहा नए कोच की खोज
टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका से घर में टेस्ट सीरीज हारने के बाद काफी हलचल मच गई है। खबरों की मानें तो BCCI ने वीवीएस लक्ष्मण से टेस्ट कोच बनने के लिए पूछा था, लेकिन उन्होंने अभी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। अब सबकी नजरें 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर टिकी हैं, जिसके बाद BCCI कोच को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है।
महंगी होगी सिगरेट, ₹2,700 रुपए प्रति 1,000 स्टिक्स लगेगा उत्पाद शुल्क
केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर Excise Duty बढ़ा दिया है । नए विधेयक में सिगरेट काफ़ी महँगी हो सकती है। पहले सिगरेट पर उत्पाद शुल्क ₹200 से ₹735 प्रति 1,000 स्टिक्स था, जिसे अब बढ़ाकर ₹2,700 से ₹11,000 प्रति 1,000 स्टिक्स कर दिया गया है । सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि ₹18 वाली सिगरेट ₹72 (400% वृद्धि) की हो जाएगी ।
शराब के नशे में मां-बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के उमरेड गंगापुर क्षेत्र में शनिवार शाम 31 वर्षीय नितेश किसान ठाकरे ने अपने पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी हमेशा शराब के नशे में उनसे झगड़ा करता था। वारदात के दिन भी उसने छोटी सी बात को लेकर झगड़ा किया और नशे में मां-बेटी की जान ले ली।
UP AQI : देखें आज कितनी प्रदूषित है हवा
[ समय – 12:38 बजे ] खतरनाक श्रेणी AQI वाले शहर – ग्रेटर नोएडा (786), नोएडा (502), अलीगढ़ (518), बागपत (524), आगरा (443), गाजियाबाद (404), वसुंधरा (454)
गंभीर श्रेणी AQI वाले शहर – बांदा (246), आजमगढ़ (233), बहराइच (201), बरेली/बहेरा (295)
अस्वस्थ श्रेणी AQI वाले शहर – इलाहाबाद (196), लखनऊ (185), वाराणसी (181), मुरादाबाद (178), कानपुर (172)
खराब श्रेणी AQI वाले शहर – मेरठ (145), गोरखपुर (132), झांसी (128), मथुरा (115)