छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 35 वर्षीय आगरसाय गोंड़ ने शराब के नशे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, आग की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों ने बताया की युवक ने अपने भाई से बाइक के लिए पेट्रोल मंगवाया था। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
2026 की शुरुआत में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत
साल 2025 का आखिरी हफ्ता सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है। सिंह राशि वालों को नई खुशियां मिलेंगी, तो कन्या और तुला राशि वालों के पैसों की समस्याएं दूर होंगी। मकर राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और सेहत में भी सुधार होगा। इन 4 राशि वालो के लिए नया साल शुभ होगा।
आखिर क्या होते है प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण?
प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण पहचानना बहुत आसान है। सबसे बड़ा संकेत पीरियड का मिस होना है। इसके अलावा, शरीर में हार्मोन बदलने से बहुत थकान महसूस होती है और बार-बार यूरिन आता है। कई महिलाओं को सुबह-शाम जी मिचलाने या उल्टी की समस्या भी होती है। जिन महिलाओं को ये बदलाव दिखें, तो टेस्ट से कन्फर्म कर सकती हैं।
वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, BCCI ने किया ऐलान
भारतीय अंडर-19 टीम वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन वनडे मैच खेलेगी। बीसीसीआई ने इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाया गया है। आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हैं, लेकिन वे सीधे वर्ल्ड कप टीम से जुड़ेंगे।
तेज रफ्तार ट्रक ने ली तीन युवकों की जान, चालक गिरफ्तार
यूपी के मेरठ में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवार दोस्तों को बुरी तरह कुचल दिया, जिसमे तीनो युवको की मौत हो गयी। मृतकों के नाम आशु, आदी और बेदू के रूप में हुई है, तीनो युवक आपस में दोस्त थे और एक साथ जा रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
सर्दियों में भूलकर भी न करें ये गलतियां
सर्दियों में सिर्फ गर्म कपड़े पहनना काफी नहीं होता, इसके साथ और भी चीजों का भी ध्यान रखना जरूरी है। जैसे ज्यादा तीखा खाना नहीं खाना चाहिए, ठंडा पानी पीने और व्रत रखने से बचें। खुद को फिट रखने के लिए रोजाना सुबह एक्सरसाइज करें और सर्दी-जुकाम होने पर भाप (Steam) लें। ठंडी जगहों पर ज्यादा देर न रुकें, इससे आप बीमार पड़ सकते है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 3 डिग्री तक गिरा पारा
राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने लोगो का बुरा हाल किया हुआ है। बर्फीली हवाओं के कारण कई शहरों में पारा तेजी से गिरा। राज्य में सबसे कम तापमान करौली में 3.1 डिग्री रहा, जबकि पाली में 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चूरू, सीकर और अलवर जैसे इलाकों में तेज शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
चलती बाइक में हुआ ब्लास्ट, 200 फीट दूर तक बिखरे अंग
एमपी के इछावर इलाके में चलती बाइक में अचनाक विस्फोट हो गया, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। धमाका इतना तेज था की मृतक के अंग 200 फीट दूर तक गिरे साथ ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
क्या आपने देखी ‘अवतार 3’? 10 दिन में कमाए इतने करोड़
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 3’ को रिलीज हुए 10 दिन होने वाले हैं। फिल्म ने अब तक कुल 126.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 153.50 करोड़ पार कर चुका है। पहले वीकेंड फिल्म ने 67.25 करोड़ का कलेक्शन किया, दूसरे वीकेंड में भी फिल्म ने 17 करोड़ से ज्यादा कमाकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी है।
दोस्तों को भेजें ये खास मैसेज, यादगार बनेगा साल का पहला दिन
- नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और सफलता लेकर आए. हैप्पी न्यू ईयर !!
- हमारी दोस्ती यूं ही बने रहे, नए साल पर भी हम साथ रहें. हैप्पी न्यू ईयर दोस्त !!
- नया साल आए, पुराने गम जाएं ये साल भी मस्ती में कट जाए !! Happy New Year
- खुश रहो, आबाद रहो, नए साल में भी खुशियां फैलाते रहें. हैप्पी न्यू ईयर !!