📱Download Our App
हुमायूं कबीर का बेटा गिरफ्तार, पुलिस वाले से मारपीट करना पड़ा भारी

हुमायूं कबीर का बेटा गिरफ्तार, पुलिस वाले से मारपीट करना पड़ा भारी

पश्चिम बंगाल में जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने अपने पिता की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की, क्योंकि उसने छुट्टी मांगी थी। TMC ने कहा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हाथ उठाना अपराध है और पुलिस ने कानून के मुताबिक कार्रवाई की है।

News Source: इंडिया टीवी
नए साल के पहले दिन न करे ये गलतियां, अपनाएं ये उपाय

नए साल के पहले दिन न करे ये गलतियां, अपनाएं ये उपाय

साल भर खुशहाली पाने के लिए साल के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर नहाएं और सूरज को जल चढ़ाएं। अपने घर के मुख्य द्वार को साफ़ रखे और गेट के सामने जूते-चप्पल न फैलाएं। वास्तु के हिसाब से नए साल के पहले दिन घर से टूटी घड़ी और पुराना खराब सामान तुरंत हटा दें, क्योंकि ये जीवन में मिलने वाली तरक्की को रोक सकते हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
चलती ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आया युवक, अनाथ हुए 3 बच्चे

चलती ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आया युवक, अनाथ हुए 3 बच्चे

यूपी के जालौन में 30 वर्षीय शिवकुमार ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिसके बाद ट्राली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के तीन मासूम बच्चे है, जो पिता के जाने से पूरी तरह टूट चुके है। पुलिस ने उचित कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

News Source: ऑफिशियल लिंक
सूखी खांसी से है परेशान ? बाबा रामदेव के इन उपायों से तुरंत मिलेगा आराम

सूखी खांसी से है परेशान ? बाबा रामदेव के इन उपायों से तुरंत मिलेगा आराम

सूखी खांसी से परेशान लोगो के लिए बाबा रामदेव के अचूक उपाय बताए है। जिसमे मुलेठी, काली मिर्च, मिश्री, लौंग और अदरक का टुकड़ा मुंह में रखने से तुरंत आराम मिलता है। इसके अलावा, शहद चाटने, नमक के गुनगुने पानी से गरारे करने या अदरक-तुलसी की चाय पीने से भी गले की खराश दूर हो जाती है। ये घरेलू तरीके आपकी सूखी खांसी तुरंत ठीक कर सकते हैं।

News Source: न्यूज़ 24
2025 में एक रील ने बदल दी इन लोगो की जिंदगी

2025 में एक रील ने बदल दी इन लोगो की जिंदगी

साल 2025 खत्म होने को है और इस साल कई लोग सोशल मीडिया पर रातोंरात वायरल हो गए। जैसे महाकुंभ से वायरल हुए IIT बाबा से लेकर अपनी खूबसूरत आंखों के लिए पहचानी जाने वाली मोनालिसा। इसके अलावा, राजू कलाकार ने अपनी गायकी और शादाब जकाती ने ’10 रुपये वाले बिस्कुट’ वाले मीम से सबको हंसाया। साल के अंत में कचरा बीनने वाले बच्चे ‘धूम’ के सिंगिंग स्टाइल ने सबका दिल जीत लिया।

News Source: इंडिया टीवी
iPhone खरीदने का शानदार मौका, विजय सेल्स पर मिल रही भारी छूट

iPhone खरीदने का शानदार मौका, विजय सेल्स पर मिल रही भारी छूट

विजय सेल्स पर ‘एप्पल शॉपिंग बोनांजा’ सेल शुरू हो चुकी है, जो 4 जनवरी तक चलने वाली है। इस सेल में iPhone 17 Pro डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद ₹1,21,490 में मिल रहा है। वहीं, iPhone 17 Pro Max केवल ₹1,34,490 में खरीद सकते है। इसके अलावा, पुराने फोन पर ₹9,000 तक का अलग से एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

News Source: इंडिया टीवी
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

बिहार के सीवान में घने कोहरे की वजह से 70 वर्षीय धनेश्वर प्रसाद को खेत जाते समय एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

News Source: अमर उजाला
सुपरस्टार थलापति विजय ने एक्टिंग करियर को कहा अलविदा

सुपरस्टार थलापति विजय ने एक्टिंग करियर को कहा अलविदा

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अब एक्टिंग छोड़कर राजनीति में उतर चुके हैं। अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के ऑडियो लॉन्च पर विजय काफी भावुक दिखे और उन्होंने इस विदाई को ‘दर्दनाक’ बताया। उनकी आखिरी फिल्म 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके बाद वह फिल्मों को अलविदा कह देंगे।

News Source: एबीपी न्यूज़
आग तापते समय हुआ दर्दनाक हादसा, युवक की जिंदा जलकर मौत

आग तापते समय हुआ दर्दनाक हादसा, युवक की जिंदा जलकर मौत

एमपी के बालाघाट में 45 वर्षीय सरोज अड़मे शुक्रवार रात अपने घर के आंगन में आग ताप रहे थे, संतुलन बिगड़ने से अचनाक वह आग में गिर गए और बुरी तरह झुलस गए। घर वालो को पता चला तो उन तुरंत अस्पताल ले गए, जहा डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सरोज शराब के नशे में था।

News Source: पत्रिका
कैच पकड़ते ही मालामाल हुआ फैन, इनाम में मिले पूरे 1.08 करोड़

कैच पकड़ते ही मालामाल हुआ फैन, इनाम में मिले पूरे 1.08 करोड़

वर्तमान में चल रही साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025 में एक फैन की कैच पकड़कर किस्मत चमक गयी। मैच के दौरान उसने स्टैंड्स में एक शानदार कैच पकड़ा, जिसके इनाम में उसे 2 मिलियन रैंड यानी करीब 1.08 करोड़ रुपये मिले। इस ‘फैन-कैच’ चैलेंज ने उसे रातों-रात करोड़पति बना दिया। फैन की खुशी और रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

News Source: न्यूज़ 24