📱Download Our App
मिनटों में चमकेगा बाथरूम, आज ही आजमाएं ये खास नुस्खा

मिनटों में चमकेगा बाथरूम, आज ही आजमाएं ये खास नुस्खा

बाथरूम के नलों पर अक्सर साबुन के दाग लग जाते है, इसे आसानी से हटाने के लिए सिरके में भीगा कपड़ा 15 मिनट लपेटें, फिर नींबू और नमक से रगड़कर धो लें। इसके अलावा, शीशा चमकाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का स्प्रे करें, फिर उसे पुराने अखबार से पोंछ दें। अखबार से इसलिए क्योकि इससे शीशे पर स्क्रैच नहीं आते।

News Source: इंडिया टीवी
खेत में मिली 45 वर्षीय युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

खेत में मिली 45 वर्षीय युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

यूपी में ‎गाजियाबाद के सुल्तानपुर गांव में 45 वर्षीय लीलू की लाश उसी के गन्ने के खेत से 500 मीटर की दुरी पर मिली है। पुलिस को मृतक के शव से कुछ दूरी पर खून लगा हुआ हथौड़ा भी मिलता है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
घरेलू विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, पति-ननद गिरफ्तार

घरेलू विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, पति-ननद गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में घरेलू हिंसा के विवाद में पति और ननद ने मिलकर 35 वर्षीय कल्पना सोनी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने बचने के लिए झूठ बोला कि मौत बाथरूम में गिरने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पोल खोल दी। रिपोर्ट में साफ हो गया कि मौत सिर पर वार और बुरी तरह पिटाई की वजह से हुई थी।

News Source: आज तक
बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 50 वर्षीय युवक की मौत

बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 50 वर्षीय युवक की मौत

 

महाराष्ट्र के बीड में दो बाइक सवार और बस में आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में 50 वर्षीय किशोर निर्मल की मौके पर मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठे सुनील जाधव को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है और हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच कर रही है।

 

News Source: आज तक
तीन बड़े नक्सलियों ने किया सरेंडर, 3-3 लाख का था इनाम

तीन बड़े नक्सलियों ने किया सरेंडर, 3-3 लाख का था इनाम

बिहार के मुंगेर में DGP विनय कुमार के सामने तीन बड़े नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। जिसमे जोनल कमांडर नारायण कोड़ा और बहादुर कोड़ा शामिल हैं, इन पर सरकार ने 3-3 लाख रुपये का इनाम रखा था। इनके साथ सदस्य विनोद कोड़ा ने भी पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। तीनो के खिलाफ कुल 50 से ज्यादा मामले दर्ज है।

News Source: एबीपी न्यूज़
Central Bank of India : 1 लाख के जमा पर मिलेगा ₹21,341 का तगड़ा रिटर्न

Central Bank of India : 1 लाख के जमा पर मिलेगा ₹21,341 का तगड़ा रिटर्न

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी पर 3.00% से 6.80% तक ब्याज दे रहा है। अगर आप 1 लाख रुपये की FD 3 साल के लिए करते हैं, तो आम लोगों को ₹19,562 का ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन्स को इसी रकम पर ₹21,341 का शानदार मुनाफा होगा। सुरक्षित निवेश और अच्छी कमाई के लिए यह बढ़िया योजना है।

News Source: इंडिया टीवी
Viral Video : मैक्सवेल का 104 मीटर का तूफानी छक्का, मैदान के बाहर गयी गेंद

Viral Video : मैक्सवेल का 104 मीटर का तूफानी छक्का, मैदान के बाहर गयी गेंद

बिग बैश लीग (BBL) में ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी ताकत का ऐसा जलवा दिखाया कि सब देखते रह गए, इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 28 दिसंबर को सिडनी थंडर के खिलाफ उन्होंने 104 मीटर का इतना लंबा छक्का मारा कि गेंद मैदान के बाहर ही गुम हो गई। मैच को आगे बढ़ाने के लिए अंपायर्स को तुरंत नई गेंद मंगवानी पड़ी।

News Source: X ( ट्वीटर )
VHT 2025-26 : ‘Virat Kohli’ को आउट करने वाले बॉलर ने खोला राज

VHT 2025-26 : ‘Virat Kohli’ को आउट करने वाले बॉलर ने खोला राज

विजय हजारे ट्रॉफी में विशाल जायसवाल ने अपनी शानदार बॉलिंग से विराट कोहली को 77 रनों पर आउट कर दिया। विकेट लेने के बाद जब दोनों मिले, तो विराट ने विशाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘आप बहुत अच्छी बॉलिंग करते हैं, बस मेहनत करते रहें। सही समय आने पर आपको मौका जरूर मिलेगा, बस धैर्य रखें।’

News Source: न्यूज़ 24
सड़क हादसे में युवक की गयी जान, कुछ महीने पहले ही हुई शादी

सड़क हादसे में युवक की गयी जान, कुछ महीने पहले ही हुई शादी

यूपी के दुलहेरा में मोहित भाटी शनिवार रात पुलिस को घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 11 महीने पहले मृतक की शादी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौप दिया है और आगे की जांच कर रही है।

News Source: हिंदुस्तान
बेदाग निखार चाहिए? तो अपनी स्किन केयर में आज ही जोड़ें हल्दी

बेदाग निखार चाहिए? तो अपनी स्किन केयर में आज ही जोड़ें हल्दी

अगर आप भी चेहरे पर यामी गौतम जैसा नेचुरल निखार चाहते हैं, तो हल्दी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें मौजूद ‘करक्यूमिन’ आपके चेहरे की सूजन, मुँहासे और काले धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, इसे दूध या तेल के साथ मिलाकर फेस मास्क की तरह लगाएं। यह न सिर्फ बैक्टीरिया से लड़ती है बल्कि स्किन की जलन को भी शांत करती है।

News Source: इंडिया टीवी