छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर ट्रेन के एक खाली कोच में युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब यात्री ट्रेन में सवार हुए, तब उन्होंने युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
कोहरे के कारण ट्रक से टकराई वोल्वो बस, बाल-बाल बचे यात्री
हरियाणा के करनाल के पास घने कोहरे के कारण चंबा से दिल्ली जा रही HRTC की वोल्वो बस एक ट्रक से जाकर टकरा गई। यह हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे हुआ, जिसमें बस के साथ-साथ कुछ अन्य गाड़ियां भी आपस में भिड़ गईं। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं।
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ह्यू मॉरिस का निधन
इंग्लैंड टीम के लिए एक दुःखद का पहाड़ टूट गया है। दरअसल इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ह्यू मॉरिस का कैंसर से निधन हो गया है। उन्होंने इंग्लैंड टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रहते हुए टीम को तीन एशेज जीत और 2010 का टी20 वर्ल्ड कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। मॉरिस ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में करीब 20,000 रन बनाए।
उत्तर भारत में दिखा ठंड और कोहरे का प्रचंड रूप, दिल्ली में कई उड़ानें रद्द
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने यातायात की रफ्तार रोक दी है। कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि राजधानियों समेत 40 से अधिक ट्रेनें 5 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा प्लान करने से पहले स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है।
मेक्सिको में भीषण ट्रेन हादसा, 13 लोगो की मौत 90 से ज्यादा घायल
मेक्सिको में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है जिसमे कई लोगो ने अपने जान गवा दी है। दरअसल एक ट्रैन पटरी से उतरकर खाई में गिर गई, जिससे 13 यात्रियों की मौत हो गई और 90 से ज्यादा घायल हैं। 250 यात्रियों से भरी यह ट्रेन ‘इंटरओशनिक कॉरिडोर’ का हिस्सा थी। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हादसे पर दुख जताते हुए मदद के निर्देश दिए हैं।
टाटानगर एक्सप्रेस बनी आग का गोला, एक यात्री की मौत, कई घायल
आंध्र प्रदेश के यलमंचिली के पास टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो एसी कोच में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा आधी रात के करीब हुआ, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और क्षतिग्रस्त कोचों को ट्रेन से अलग किया गया।
पूर्व TMC विधायक के बेटे गोलाम नबी अरेस्ट, सुरक्षाकर्मी से मारपीट का लगा आरोप
पश्चिम बंगाल के टीएमसी से निलंबित हुमायूं कबीर के बेटे, गोलाम नबी आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर अपने पिता के सुरक्षाकर्मी से छुट्टी मांगने की बात पर मारपीट करने का आरोप है। हुमायूं कबीर ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए एसपी दफ्तर घेरने की चेतावनी दी है, जबकि टीएमसी ने इसे कानून की सामान्य कार्रवाई करार दिया है।
31 दिसंबर के बाद फंस जाएगा आपका भी पैसा, जल्द करवा ले ये जरुरी काम
अगर आपने भी अपने कुछ जरुरी काम अभी तक नहीं करवाए है तो आप भी जल्द ही अपने काम 31 दिसंबर से पहले करवा लीजिए, वरना आपके भी पैसे अटक जाएगे। सरकार द्वारा भारत के सभी नागरिको के लिए एक नियम लागु किया है जिसके तहत अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो उस काम को 1 जनवरी से पहले करवा ले।
दोस्त ने तोड़ी ‘कुंवारे’ रहने की कसम, तो दूसरे ने दे दी जान
हरियाणा के हिसार में दो दोस्तों ने शादी न करने की कसम खाई थी, लेकिन जब एक दोस्त ने युवती से शादी करने की बात कहीं तो 20 वर्षीय जतिन को इतना बुरा लगा की उसने सल्फास खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खाटूश्यामजी जा रही युवती को ट्रेक्टर ने कुचला, मौके पर मौत
राजस्थान के संतोषपुरा में अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 22 वर्षीय मधु उछलकर सड़क पर गिर गयी। तभी पीछे से आ रहे ट्रेक्टर ने उसे कुचल दिया, जहां उसकी मौत हो गयी। मृतिका अपने अन्य साथियो के लिए खाटूश्यामजी दर्शनों के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।