📱Download Our App
अमेरिका के आसमान में मची तबाही, दो हेलीकॉप्टर की आपस में टक्कर

अमेरिका के आसमान में मची तबाही, दो हेलीकॉप्टर की आपस में टक्कर

अमेरिका के न्यू जर्सी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ रविवार सुबह दो हेलीकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए, जिससे एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह भीषण हादसा हैमंटन एयरपोर्ट के पास हुआ। फिलहाल जांच एजेंसियां पता लगाने में जुटी हैं।

News Source: X ( ट्वीटर )
अरावली पर्वत पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई

अरावली पर्वत पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई

महाराष्ट्र के अरावली पर्वत से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई होगी। विवाद यह है की 100 मीटर से कम ऊंची पहाड़ियों को अरावली के दायरे से बाहर रखने की नई परिभाषा पर है, जिसका विरोध कर रहे हैं। हालांकि, केंद्र ने फिलहाल नए खनन पट्टों पर रोक लगा दी है। अब सबकी नजरें कोर्ट के फैसले पर हैं।

News Source: लल्लूराम
कुलदीप सेंगर केस में बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली HC के फैसले पर लगाई रोक

कुलदीप सेंगर केस में बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली HC के फैसले पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा रद्द करने के हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एक विधायक की जिम्मेदारी आम नागरिक से कहीं अधिक होती है। सीबीआई ने हाई कोर्ट के जमानत के फैसले को कानून के खिलाफ बताया था। फिलहाल, सेंगर पिता की मौत के मामले में 10 साल की सजा के कारण जेल में ही रहेगा।

News Source: हिंदुस्तान
क्या आप भी सुबह उठते ही पहले ब्रश करते हैं?, जान लें योगगुरु की सलाह

क्या आप भी सुबह उठते ही पहले ब्रश करते हैं?, जान लें योगगुरु की सलाह

अक्सर लोग सुभू उठते ही सबसे पहले ब्रश करते है लेकिन योगगुरु दीपक शर्मा का कहना है की सुबह उठते ही सबसे पहले ब्रश नहीं करना चाहिए। क्यूंकि रात भर मुंह में बनी लार में ‘लाइजोजाइम’ एंजाइम होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और पेट साफ रखने में मददगार है। उनका मानना है की सुबह उठते ही पहले गुनगुना पानी पाई फिर 15 मिनट बाद ब्रश करे।

News Source: न्यूज़ 24
बुढ़ापे का सहारा बनेगी LIC की यह पॉलिसी, हर साल मिलेगी इतनी पेंशन

बुढ़ापे का सहारा बनेगी LIC की यह पॉलिसी, हर साल मिलेगी इतनी पेंशन

LIC की ‘न्यू जीवन शांति’ पॉलिसी रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित भविष्य का एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें एकमुश्त निवेश कर आप आजीवन गारंटीड पेंशन पा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, 55 वर्ष का व्यक्ति 11 लाख रुपये का निवेश 5 साल के लिए करता है, तो उसे सालाना 1 लाख रुपये से ज्यादा की पेंशन मिलेगी। 30 से 79 वर्ष का कोई भी व्यक्ति इसमें में निवेश कर सकता है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
मैच के दौरान टीवी स्क्रीन पर स्कोर कौन अपडेट करता है, जानिए

मैच के दौरान टीवी स्क्रीन पर स्कोर कौन अपडेट करता है, जानिए

आप जब भी कोई मैच देखते हो तो आपको जो स्कोर दिखते है, क्या आप जानते हो उसे कौन दिखाता है। दरअसल ये एक सॉफ्टवेयर से नहीं, बल्कि एक पेशेवर ‘स्कोरर’ की मेहनत से चलता है। स्कोरर हर गेंद का डेटा मैनुअली सिस्टम में डालता है, जिससे रन, विकेट और ग्राफिक्स तुरंत अपडेट होते हैं। इसके लिए स्कोरर को सैलरी 25 से 30 हजार रुपये तक मिलती है।

News Source: न्यूज़ 24
सेट पर हादसे का शिकार हुए साजिद खान, शूटिंग के दौरान पैर में हुआ फ्रैक्चर

सेट पर हादसे का शिकार हुए साजिद खान, शूटिंग के दौरान पैर में हुआ फ्रैक्चर

बॉलीवुड डाइरेक्टर और ‘बिग बॉस’ फेम साजिद खान एक शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए हैं। एकता कपूर के प्रोजेक्ट की शूटिंग करते समय उनके पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ रविवार को उनकी सफल सर्जरी हुई। उनकी बहन फराह खान का कहना है की साजिद में अब सुधार हो रहा है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
दुनिया की सबसे गर्म जगह कौन सी है?, जहां कभी नहीं पड़ती ठंड

दुनिया की सबसे गर्म जगह कौन सी है?, जहां कभी नहीं पड़ती ठंड

जब लोग अधिक गर्मी की बात करते है तो लोगो को रेगिस्तान या मिडल ईस्ट के शहर याद आते हैं, लेकिन क्या आप जानते है की दुनिया की सबसे गर्म जगह कौनसी है तो आपको बता दे की इथियोपिया का ‘डलॉल’ धरती की सबसे गर्म जगह है। यहाँ साल भर औसत तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस जगह कभी ठंड नहीं पड़ती है, और यहां पर कोई भी नहीं रह सकता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
इस राज्य को नए साल का तोहफा, बिजली बिल पर मिलेगी 2.33% की छूट

इस राज्य को नए साल का तोहफा, बिजली बिल पर मिलेगी 2.33% की छूट

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। बिजली विभाग ने जनवरी के बिल में 2.33% की छूट देने का फैसला किया है, जिससे प्रदेश के करोड़ों लोगों को करीब 141 करोड़ रुपये का सीधा फायदा होगा। फ्यूल सरचार्ज में कमी की वजह से यह राहत दी जा रही है। यूपी में नए साल में करोड़ो लोगो को बड़ी राहत मिलने वाली है।

News Source: एबीपी न्यूज़
न्यूजीलैंड टीम को लगा झटका, 35 की उम्र में डग ब्रेसवेल का संन्यास

न्यूजीलैंड टीम को लगा झटका, 35 की उम्र में डग ब्रेसवेल का संन्यास

न्यूजीलैंड टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने 35 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। ब्रेसवेल का 18 साल का करियर शानदार रहा, जिसमें उन्होंने कुल 637 विकेट चटकाए। साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट टेस्ट की ऐतिहासिक जीत उनके करियर का सबसे यादगार पल रही।

News Source: लल्लूराम