📱Download Our App
स्मृति मंधाना का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनीं सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर

स्मृति मंधाना का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनीं सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना ने यह उपलब्धि मात्र 280 मैचों में हासिल की है, मंधाना ने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

News Source: इंडिया टीवी
सोने से कितनी देर पहले खाएं खाना? जानें डॉक्टर्स की सही सलाह

सोने से कितनी देर पहले खाएं खाना? जानें डॉक्टर्स की सही सलाह

आज भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग देर रात को खाना खाकर तुरंत सो जाते है जो हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। बेहतर स्वास्थ्य और गहरी नींद के लिए सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। डॉक्टर्स के अनुसार यह गैप पाचन को सुधारता है और एसिडिटी या मोटापे जैसी समस्याओं से बचाता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
BJP के संगठन की तारीफ कर फंसे दिग्विजय सिंह

BJP के संगठन की तारीफ कर फंसे दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और RSS संगठन की तारीफ कर अपनी ही पार्टी को असहज कर दिया। उन्होंने पीएम मोदी की एक पुरानी फोटो साझा करते हुए इसे अनुशासन का उदाहरण बताया। हालांकि दिग्विजय ने बाद में सफाई दी कि वे मोदी की नीतियों के विरोधी हैं, लेकिन तेलंगाना के कई नेताओं ने उनके इस रुख पर पलटवार किया है।

News Source: इंडिया टीवी
VHT में ध्रुव जुरेल ने ठोका तूफानी शतक, 101 गेंदों में बनाए 160 रन

VHT में ध्रुव जुरेल ने ठोका तूफानी शतक, 101 गेंदों में बनाए 160 रन

भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने विजय हजारे ट्रॉफी में तबाही मचाते हुए बड़ौदा के खिलाफ शानदार शतक जड़ा है। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए जुरेल ने महज 101 गेंदों में 160 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में बाउंड्री से 108 रन बना डाले। इस तूफानी पारी की बदौलत यूपी ने 369 रन बनाए।

News Source: एनडीटीवी
MP : चाय की दुकान में घुसी तेज रफ़्तार गाड़ी, दो की मौत

MP : चाय की दुकान में घुसी तेज रफ़्तार गाड़ी, दो की मौत

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जहां एक बेकाबू तेज रफ्तार कार सीधे चाय की दुकान में जा घुसी। इस हादसे ने दुकान में बैठे ग्राहकों को संभलने का मौका तक नहीं दिया और चार लोगों को रौंद डाला। दुखद बात यह है कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

News Source: IBC24
BMC चुनाव के लिए BJP ने अचानक मैदान में उतारे उम्मीदवार

BMC चुनाव के लिए BJP ने अचानक मैदान में उतारे उम्मीदवार

मुंबई में BMC चुनाव 2026 के लिए काफी तैयारी चल रही है, वही भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए करीब 75 उम्मीदवारों को अचानक ‘एबी फॉर्म’ सौंप दिए हैं। पार्टी ने बगावत रोकने के लिए यह कदम बेहद गोपनीय तरीके से उठाया। इस लिस्ट में देवेंद्र फडणवीस के करीबी नवनाथ बन और किरीट सोमय्या के बेटे नील सोमय्या जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

News Source: लल्लूराम
UP : दो सड़क हादसों से मचा कोहराम, शिक्षक और डेढ़ साल के मासूम की मौत

UP : दो सड़क हादसों से मचा कोहराम, शिक्षक और डेढ़ साल के मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने सबको झकझोर कर रख दिया है। पहली घटना में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार शिक्षक राजेश कुमार यादव को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम को पिकअप ने कुचल दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

News Source: IBC24
इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भीषण आग, 16 बुजुर्गों की मौत

इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भीषण आग, 16 बुजुर्गों की मौत

इंडोनेशिया के मनाडो शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 16 बुजुर्गों की मौत हो गई। ज्यादातर लोग सोते समय आग की चपेट में आ गए। हालांकि, 15 लोगों को सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

News Source: IBC24
मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने श्रीलंका के उड़ाए होश

मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने श्रीलंका के उड़ाए होश

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी20 में श्रीलंका को 30 रन से हराकर सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है। स्मृति मंधाना 80 रन और शेफाली वर्मा 79 रन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने 221 रनों का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने डटकर मुकाबला किया और 191 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य तक नहीं पहुँच सकी।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
दहेज के विवाद में महिला की हत्या, पुलिस ने किया पति और ननद को गिरफ्तार

दहेज के विवाद में महिला की हत्या, पुलिस ने किया पति और ननद को गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल से अपना दहेज वापस मांगने पर एक महिला की उसके पति और ननद ने मिलकर हत्या कर दी। विरार की रहने वाली 35 वर्षीय कल्पना पर धारदार हथियार से हमला किया गया और उसे बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: जागरण