📱Download Our App
नए साल में इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेगा चतुर्ग्रही योग

नए साल में इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेगा चतुर्ग्रही योग

कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है और नए साल में कई राशियों के दिन अच्छे आने वाले है। 1 जनवरी को सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मिलकर एक शक्तिशाली ‘चतुर्ग्रही योग’ बना रहे हैं। वैसे तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन वृषभ, तुला और धनु राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।

News Source: न्यूज़ 24
Google का बड़ा ऐलान, बिना नया अकाउंट बदलेगा ईमेल एड्रेस

Google का बड़ा ऐलान, बिना नया अकाउंट बदलेगा ईमेल एड्रेस

गूगल जल्द ही एक शानदार फीचर्स लाने वाला है, जिससे आप बिना नया अकाउंट बनाए अपनी पुरानी जीमेल आईडी बदल सकेंगे। अब पुराने नाम हटाने के लिए डेटा ट्रांसफर का झंझट नहीं होगा। आपके पुराने ईमेल, कॉन्टैक्ट्स और फोटो पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। खास बात यह है कि पुराने एड्रेस पर आने वाले मेल भी नए इनबॉक्स में ही मिलेंगे।

News Source: लल्लूराम
हरियाणा के हिस्ट्रीशीटर की एमपी में हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

हरियाणा के हिस्ट्रीशीटर की एमपी में हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

मध्यप्रदेश के रायसेन की मंडीदीप पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विवेक शर्मा की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा के पानीपत का रहने वाला विवेक नर्मदापुरम में कपड़े की दुकान चलाता था। उसकी लाश सीहोर के जंगलों में मिली थी, जिसके सिर पर चोट के गहरे निशान थे। पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का पूरा खुलासा कर सकती है।

News Source: नईदुनिया
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर बनने का मौका, निकली 48 पदों पर भर्ती

भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर बनने का मौका, निकली 48 पदों पर भर्ती

इंडियन डाकघर विभाग ने अहमदाबाद में ‘स्टाफ कार ड्राइवर’ के 48 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 10वीं पास युवा, जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और 3 साल का अनुभव है। इस भर्ती में 19 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये प्रतिमाह शुरुआती सैलरी मिलेगी। आवेदन ऑफलाइन करना होगा, जिसे फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट द्वारा अहमदाबाद स्थित कार्यालय भेजना होगा।

News Source: पत्रिका
जेम्स कैमरून का धमाका, 8 दिन में ही तोड़ा मार्वल की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड

जेम्स कैमरून का धमाका, 8 दिन में ही तोड़ा मार्वल की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड

जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार फायर एंड ऐश’ बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तहलका मचा रही है। रिलीज के महज 8 दिनों में ही इसने 566.8 मिलियन डॉलर कमाकर इस साल की सभी मार्वल फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जेम्स कैमरून के जादू और जबरदस्त विजुअल्स की वजह से इसे दुनियाभर में खूब प्यार मिल रहा है।

News Source: एबीपी न्यूज़
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

नया साल आने वाला है और जनवरी 2026 में बैंक ग्राहकों को संभलकर अपनी प्लानिंग करनी होगी, क्योंकि त्योहारों और वीकेंड की वजह से कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। न्यू ईयर, मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस जैसे बड़े मौकों पर कामकाज ठप रहेगा। हालांकि, बैंक बंद होने पर भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और एटीएम की सुविधाएं चालू रहेंगी।

News Source: ईटीवी भारत
करंट लगने से लाइनमैन मुलेश की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा

करंट लगने से लाइनमैन मुलेश की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से आउटसोर्स कर्मचारी मुलेश की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि साजिश है, क्योंकि एक अन्य कर्मचारी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ है। आक्रोशित परिवार ने बिजली दफ्तर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया।

News Source: IBC24
आज क्या है सोने-चांदी का रेट?

आज क्या है सोने-चांदी का रेट?

आज 29 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज सोने के भाव ₹1400 तक गिर गए और चांदी भी अपने शिखर से काफी नीचे आ गई। इस ग‍िरावट के बाद 10 ग्राम सोने का भाव 138473 पर पहुंच गया है। MCX पर, मार्च वायदा वाली चांदी 5.99% बढ़कर 254174 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

News Source: न्यूज़ 24
दिल्ली का प्रदूषण अब AI करेगा खत्म, IIT कानपुर ने बनाया मास्टर प्लान

दिल्ली का प्रदूषण अब AI करेगा खत्म, IIT कानपुर ने बनाया मास्टर प्लान

दिल्ली में अधिक ठंड और कोहरे के साथ-साथ वहां का प्रदूषण भी काफी ख़राब हो गया है जो वहां की जनता के लिए खतरनाक हो सकता है। इस प्रदुषण से निपटने के लिए अब सरकार ने तकनीक का सहारा लिया है। आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर एक ऐसा एआई (AI) सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जो साल के 365 दिन प्रदूषण के असली कारणों की पहचान करेगा।

News Source: न्यूज़ 24
अपकमिंग फिल्म के लिए सलमान खान ने वसूली इतनी मोटी रकम

अपकमिंग फिल्म के लिए सलमान खान ने वसूली इतनी मोटी रकम

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के साथ देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में है, खासकर इसकी स्टारकास्ट की फीस को लेकर। सलमान इस रोल के लिए 110 करोड़ रुपये ले रहे हैं, वहीं दिग्गज अभिनेता गोविंदा 8 करोड़ की फीस के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़