📱Download Our App
21 साल बाद संजय दत्त और समीरा रेड्डी की वापसी, इस फिल्म में दिखेगा नया अंदाज

21 साल बाद संजय दत्त और समीरा रेड्डी की वापसी, इस फिल्म में दिखेगा नया अंदाज

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इस फिल्म में एक नया ट्विस्ट आया है जो अभिनेत्री समीरा रेड्डी 21 साल बाद फिर संजय दत्त के साथ पर्दे पर दिखेगी। समीरा जो पिछले एक दशक से फिल्मों से दूर थीं। इस फिल्म में एक साइकोलॉजी प्रोफेसर का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म आरएसएस की विचारधारा और सामाजिक मुद्दों पर आधारित है।

News Source: पत्रिका
TSPC के पूर्व कमांडर की हत्या, आपसी विवाद में हुई फायरिंग

TSPC के पूर्व कमांडर की हत्या, आपसी विवाद में हुई फायरिंग

झारखण्ड के चतरा जिले में TSPC के पूर्व कमांडर देवेंद्र गंझू और उसके साथियों के बीच फायरिंग की घटना हुई है। आपसी विवाद के बाद हुई गोलीबारी में देवेंद्र और उसके साथी चुरामन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एनआईए का अभियुक्त श्याम भोक्ता और उसका साला गंभीर रूप से घायल हैं। माना जा रहा है कि पैसों के बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश है।

News Source: लल्लूराम
VHT 2025 : रेलवे को मिला नया ‘सिक्सर किंग’, 3 मैचों में ठोक दिए 19 छक्के

VHT 2025 : रेलवे को मिला नया ‘सिक्सर किंग’, 3 मैचों में ठोक दिए 19 छक्के

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत बहुत ही रोमांचक हुई है। विराट-रोहित का शानदार शकत और कई युवा बल्लेबाजों की शानदार परफॉरमेंस ने इस ट्रॉफी का मजा बरकरार रखा है। VHT में रेलवे के बल्लेबाज रवि सिंह अपने तूफानी प्रदर्शन से नए ‘सिक्सर किंग’ बनकर उभरे हैं। रवि ने 3 मैचों में 19 छक्के जड़कर वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
सर्दियों में बीमार होने से बचाएंगे ये 5 सुपरफूड्स, एक्सपर्ट से जानिए

सर्दियों में बीमार होने से बचाएंगे ये 5 सुपरफूड्स, एक्सपर्ट से जानिए

सर्दियों से बचने के लिए सिर्फ गर्म कपड़े पहनना ही नहीं, बल्कि सही खान-पान भी जरूरी है। आयुर्वेद डॉ. अर्जुन राज के अनुसार सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए बाजरा, गुड़, तिल और अदरक जैसी चीजे खाना चाहिए। ये चीजें इम्युनिटी बढ़ाकर सर्दी-जुकाम और जोड़ों के दर्द से बचाती हैं। वहीं, दही, कोल्ड ड्रिंक्स और ज्यादा तले-भुने खाने से परहेज करना चाहिए।

News Source: पत्रिका
29 साल बाद फिर गूंजेगा ‘घर कब आओगे’ का जादू, बॉर्डर 2 के नए गाने का टीजर रिलीज

29 साल बाद फिर गूंजेगा ‘घर कब आओगे’ का जादू, बॉर्डर 2 के नए गाने का टीजर रिलीज

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का इंतजार हर भारतीय फैन्स को है। मेकर्स ने आज फिल्म के इमोशनल सांग ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज कर दिया है। यह गाना मनोज मुंतशिर के बोल और मिथुन के संगीत से सजा है। इस सांग को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने गाया है। फिल्म का पूरा गाना 2 जनवरी 2026 को रिलीज होगा।

News Source: न्यूज़ 18
शेयर बाजार में सोमवार को हाहाकार, सेंसेक्स 345 अंक लुढ़का

शेयर बाजार में सोमवार को हाहाकार, सेंसेक्स 345 अंक लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है। आज सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,695 पर बंद हुआ है। वही निफ्टी 100 अंक की गिरावट के साथ 25,942 पर बंद हुआ है। फिहलाल सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट रही है।

News Source: जागरण
इस क्रिकेटर ने एक ही मैच में झटके 8 विकेट, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस क्रिकेटर ने एक ही मैच में झटके 8 विकेट, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिकेट जगत में भूटान के 22 साल के स्पिनर सोनम येशे ने इतिहास रच दिया है। इस युवा खिलाडी ने एक ही मैच में 8 विकेट लेकर दुनिया में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। सोनम ने अपने कोटे के 4 ओवर में 7 रन देकर 8 विकेट लिए जिसमे एक ओवर मेडन था। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने म्यांमार के खिलाफ बनाया है।

News Source: इंडिया टीवी
दुबई में मच्छरों का आतंक, सरकार ने जारी किया हेल्थ अलर्ट

दुबई में मच्छरों का आतंक, सरकार ने जारी किया हेल्थ अलर्ट

दुबई को एक बेहद साफ़ -सुथरा शहर माना जाता है और इंडिया के लोग दुबई घूमना काफी पसंद करते है। दुबई में इन दिनों मच्छरों का आतंक बढ़ गया है, जिसके चलते यूएई सरकार को हेल्थ अलर्ट जारी करना पड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को बुखार या शरीर दर्द जैसे लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलने और पानी जमा न होने देने की सलाह दी है।

News Source: न्यूज़ 24
ऑस्ट्रेलिया की टीम में होगी कमिंस और हेजलवुड की वापसी

ऑस्ट्रेलिया की टीम में होगी कमिंस और हेजलवुड की वापसी

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां तेज कर दी हैं। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाज अपनी चोटों से जूझ रहे हैं, लेकिन कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को उनके फिट होकर टीम में लौटने की पूरी उम्मीद है। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड की हैमस्ट्रिंग इंजरी भी टीम के लिए चिंता का विषय है। ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 11 फ़रवरी को खेलेगी।

News Source: इंडिया टीवी
UP : कार पर गिरा भूसे से लदा ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत

UP : कार पर गिरा भूसे से लदा ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत

रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर एक भीषण हादसा हुआ, जहां भूसे से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर गिर गया। इस हादसे में कार चालक फ़िरासत ख़ान की मौके पर ही मौत हो गई। कार की हालत इतनी खराब थी कि शव को क्रेन और बुलडोजर की मदद से गाड़ी काटकर बाहर निकालना पड़ा। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

News Source: IBC24