साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने टी20 क्रिकेट में नया कारनामा कर दिखाया है। जिसमे SA20 लीग में खेलते हुए उन्होंने बतौर ओपनर 10,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों पर शानदार 77 रन बनाए।
यूपी के इन जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट, 31 दिसंबर को बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में अधिक ठंड और घने कोहरे ने लोगो का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। यूपी के कई जिलों को विजिबिलिटी शून्य होने से सड़को पर बड़े हादसे हो रहे है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य में चेतावनी दी है की अगले 24 घंटे में तेज शीतलहर और हलकी बारिश भी को सकती है। लखनऊ से लेकर पश्चिमी यूपी तक भारी कोहरा छाया रहेगा।
कंटेनर में जा घुसी जीप, अस्थि विसर्जन करने जा रहे 3 लोगो की मौत
एमपी के मैहर में सोमवार की रात अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रही एक जीप खड़े कंटेनर में जा घुसी। इस भयानक हादसे में 3 लोगो की मौत हो गयी, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमे से कुछ की हालत अभी भी नाजुक है। टक्कर के बाद तूफान जीप का आगे का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया।
रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़, पुतिन के घर पर 91 ड्रोन से हमला
रूस-यूक्रेन को आज 46 महीने हो गए है और अब रूस ने दावा किया है, कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन के घर पर 91 ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, जिसे नाकाम कर दिया गया। रूस इसे आतंकी हमला बताकर पलटवार की तैयारी में है। दूसरी ओर, जेलेंस्की ने इन आरोपों को झूठा ठहराया और बोले ये कीव पर हमला करने का बहाना है।
चलती कार में महिला मैनेजर से गैंगरेप, CEO समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में एक IT कंपनी की महिला मैनेजर के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस काफी जाँच पड़ताल के बाद आरोपी से वॉइस सैंपल लिए और होटल से पता लगाया। जाँच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है की पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने रेप किया।
BREAKING : खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 की मौत
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 7 लोगो की जगह की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 11 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। फ़िलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
आप भी सर्दी-खांसी से काफी परेशान है?, अपनाएं ये घरेलु उपाय
सर्दी का मौसम आते ही सर्दी-खांसी से अक्सर लोग परेशान रहते है और पूरी सर्दी के मौसम में पीछा नहीं छोड़ती है। अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा चाहते है तो आप भी कुछ घरेलु उपाय का आजमाए। सर्दी-खांसी के लिए अदरक और शहद एक अच्छा घरेलु उपाय है। अदरक में मौजूद औषधीय तत्व सूजन कम करते हैं, जबकि शहद गले की खराश और सूखी खांसी में तुरंत राहत देता है।
ब्रेकिंग : ट्रंप को मिलेगा शांति पुरस्कार, हुई घोषणा
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लोरिडा के Mar-a-Lago में डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान घोषणा की कि उन्हें ‘इजरायल प्राइज’ से सम्मानित किया जाएगा । यह पहली बार है जब इजरायल का यह शीर्ष सम्मान किसी गैर-इजरायली नागरिक या विदेशी नेता को दिया जा रहा है । नेतन्याहू की बात सुनते ही ट्रंप ने कहा, “वास्तव में यह आश्चर्यजनक था। इसकी सराहना की जानी चाहिए।”
‘जज से भी गलती हो सकती है…’, कुलदीप सेंगर केस में SC का बड़ा बयान
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया है जिसमें कुलदीप सेंगर की सजा निलंबित की गई थी। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना की बेंच ने कहा कि “जज भी इंसान हैं और उनसे भी कानून को समझने या लागू करने में गलती हो सकती है।” कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट ने सजा स्थगित करते समय अपराध की गंभीरता और पीड़िता की सुरक्षा को नजरअंदाज किया।
पुतिन के घर पर हुए हमले पर जेलेंस्की की पहली प्रतिक्रिया
जेलेंस्की ने रूस के इन दावों को “पूरी तरह झूठ और मनगढ़ंत” करार दिया है। उन्होंने कहा कि रूस इस तरह की झूठी कहानियां इसलिए बना रहा है ताकि वह कीव और यूक्रेन के अन्य सरकारी भवनों पर भीषण हमलों को जायज ठहरा सके। जेलेंस्की के अनुसार, पुतिन शांति वार्ता को पटरी से उतारने के लिए यह ‘प्रोपेगेंडा’ कर रहे हैं।