📱Download Our App
साल 2026 में होगा टाटा का तगड़ा धमाका, 6 नई SUV होगी लांच

साल 2026 में होगा टाटा का तगड़ा धमाका, 6 नई SUV होगी लांच

टाटा मोटर्स देश की सबसे लोकप्रिय ऑटोमोबाइल कंपनी है जिसकी गाड़िया लोगो को सबसे ज्यादा पसंद आती है। अब ये कंपनी साल 2026 में अपनी 6 शानदार SUV लांच करने वाली है। इन SUV में सिएरा और अविन्या जैसी एडवांस्ड इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ हैरियर और सफारी के नए पेट्रोल वर्जन भी शामिल होंगे। इसके अलावा पांच और नेक्सन को भी नए अवतार में लांच करेगी।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे ये स्टार कपल्स

2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे ये स्टार कपल्स

साल 2026 में कई बड़े सितारे शादियों के बंधन में बंधने वाले है। जिसमे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी कारण वाले है। वहीं, कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन 11 जनवरी को फेरे लेंगे। इनके अलावा जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया और ऋतिक रोशन-सबा आजाद के भी 2026 में शादी करने की चर्चा है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब सिपाही भर्ती में नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब सिपाही भर्ती में नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

योगी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे सभी युवाओ को नए साल का तोहफा दिया है, जिसमे सिपाही भर्ती से नेगेटिव मार्किंग खत्म कर दी है। अब अभ्यर्थी के गलत जवाब पर नंबर नहीं कटेंगे, जिससे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। जल्द ही कांस्टेबल और जेल वार्डर के 22,605 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन आने वाला है।

News Source: न्यूज़ 24
इन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 30 दिसंबर? जानें

इन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 30 दिसंबर? जानें

30 दिसंबर 2025 यानि आज का दिन मेष से कर्क राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। मेष वालों को आत्मविश्वास और गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, वहीं वृषभ राशि वालों के लिए आज आराम और आत्मचिंतन का दिन है। मिथुन राशि वालों को करियर में तरक्की और नए संपर्क मिलेंगे, जबकि कर्क राशि वालों पर काम का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
सर्दियों में बर्फ जैसे ठंडे रहते हैं पैर? ये घरेलू नुस्खे देंगे राहत

सर्दियों में बर्फ जैसे ठंडे रहते हैं पैर? ये घरेलू नुस्खे देंगे राहत

सर्दियों के दिनों में अगर आपके पैर भी ठंडे रहते है तो रात को सोने से पहले हीटिंग पैड से पैरों को सेकें। गुनगुने पानी में नमक डालकर पैर डूबोने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही आपको डाइट में आयरन और विटामिन B12 वाली चीजें शामिल करना चाहिए, ताकि शरीर में गर्माहट बनी रहेगी।

News Source: इंडिया टीवी
UP : जमीन विवाद में किसान को उतारा मौत के घाट

UP : जमीन विवाद में किसान को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जमीन विवाद के चलते एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। विवाद यह था की 45 वर्षीय सत्यभान ने हाल ही में कानूनी लड़ाई जीतकर पांच बीघा जमीन पर कब्जा पाया था, जिससे नाराज विरोधी पक्ष ने घर लौटते समय उस किसान को गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: IBC24
Bihar SI Admit Card जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Bihar SI Admit Card जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं। जिस किसी भी उम्मीदवार ने आवदेन किया है, वह इस लिंक की मदद से आसानी से डाउनलोड कर सकता हैं। परीक्षा दो शिफ्टों में 18 और 21 जनवरी को होगी। पहली शिफ्ट के लिए सुबह 8:30 और दूसरी के लिए दोपहर 1 बजे तक पहुंचना जरूरी।

News Source: जागरण
स्मृति मंधाना के पास इतिहास रचने का मौका, गिल का रिकॉर्ड निशाने पर

स्मृति मंधाना के पास इतिहास रचने का मौका, गिल का रिकॉर्ड निशाने पर

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना इतिहास रचने से थोड़ा ही दूर हैं। मंधाना साल 2025 में अब तक 1703 रन बना चुकीं है और अगर श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 में 62 रन और बना लेती हैं, तो वह शुभमन गिल को पीछे छोड़कर इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी। आज भारत-श्रीलंका के बीच आखरी टी20 मैच खेला जाएगा।

News Source: जागरण
पार्टी के बाद युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

पार्टी के बाद युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के गुरुग्राम में 25 वर्षीय सिमरन दडवाल शनिवार डेट रात अपने दोस्त के घर पार्टी करने पहुंची। रात में उसकी तबियत ठीक थी, लेकिन रविवार सुबह अचनाक उसकी तबियत खराब हो गयी। जिसके बाद दोस्त उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
सोने-चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, सोना खरीदने वालों को लगा झटका

सोने-चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, सोना खरीदने वालों को लगा झटका

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में जोरधार उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को सोना करीब 830 रुपये महंगा हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में लगभग 10,000 रुपये की भारी तेजी देखी जा रही है। ग्लोबल मार्केट में मजबूती के चलते 24 कैरेट सोना 1.36 लाख रुपये और चांदी 2.33 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है।

News Source: ऑफिशियल लिंक