📱Download Our App
नए साल पर सनी लियोनी का प्रोग्राम रद्द, संतों ने जताया विरोध

नए साल पर सनी लियोनी का प्रोग्राम रद्द, संतों ने जताया विरोध

मशहूर अभिनेत्री सनी लियोनी 1 जनवरी को मथुरा आने वाली थी जिनका नए साल में होने वाला कार्यक्रम भारी विरोध के बाद रद्द हो गया है। जैसे ही सनी की मथुरा आने की खबर मिली, साधु-संतों और स्थानीय लोगों ने ब्रज की संस्कृति का हवाला देते हुए कड़ा ऐतराज जताया। अब सनी लियोनी कृष्ण नगरी के इस खास प्रोग्राम में शामिल नहीं होंगी।

News Source: न्यूज़ 18
भारत में इन पक्षियों को पालने पर मिल सकती है सजा

भारत में इन पक्षियों को पालने पर मिल सकती है सजा

हमारे भारत देश में तोता, मैना, उल्लू, बाज और मोर जैसे देशी पक्षियों को पालना गैरकानूनी है। अगर आप इन्हे पिंजरे में रखते है तो आपको 3 से 7 साल की जेल और कम से कम 25,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है। कानून के मुताबिक, आप सिर्फ विदेशी पक्षी ही पाल सकते हैं। जंगली पक्षियों को पकड़ना क़ानूनी अपराध है।

News Source: एबीपी न्यूज़
एयर इंडिया एक्सप्रेस की पे-डे सेल शुरू, हवाई सफर में शानदार छूठ

एयर इंडिया एक्सप्रेस की पे-डे सेल शुरू, हवाई सफर में शानदार छूठ

अगर आप भी फ्लाइट से घूमने का प्लान बना रहे है तो एयर इंडिया एक्सप्रेस शानदार मासिक पे-डे सेल का मौका लाया है। इस सेल में घरेलु टिकिट 1,950 रुपये और इंटरनेशनल टिकिट 5,590 रुपये में मिल रहे है। इसके अलावा लाइट फेयर में घरेलु उड़ाने 1,850 रुपये और इंटरनेशनल 5,355 रुपये से उपलब्ध है। यह बुकिंग 1 जवांरी 2026 तक की जा सकेगी। आप www.airindiaexpress.com पर जानकारी देख सकते है।

News Source: न्यूज़ 18
सस्पेंस का बाप हैं ये 5 साउथ फिल्में, नोट कर ले नाम

सस्पेंस का बाप हैं ये 5 साउथ फिल्में, नोट कर ले नाम

अगर आपको मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मे देखना पसंद है तो साउथ की ये कुछ फिल्में आपको जरूर देखना चाहिए। जिसमे कैथी, सीरियल किलर की डरावनी कहानी पर आधारित रतसासन, विक्रम वेधा, एक जासूस की फिल्म एजेंट साई, और विजय सेतुपति की हालिया हिट फिल्म ‘महाराजा’ शामिल है। इन्हें आप घर बैठे OTT पर भी आराम से देख सकते हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
बैक करते समय फुटपाथ पर चढ़ी बस, 4 की मौत 9 घायल

बैक करते समय फुटपाथ पर चढ़ी बस, 4 की मौत 9 घायल

मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास सोमवार एक भीषण बस हादसा हुआ है जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक BEST बस को बैक करते समय ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस फुटपाथ पर चढ़ गई। सीएम फडणवीस ने इस घटना पर दुख जताया है, और पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर मृतकों को मुआवजे का ऐलान किया।

News Source: ईटीवी भारत
टुटा सहवाग का 19 साल पुराना रिकॉर्ड

टुटा सहवाग का 19 साल पुराना रिकॉर्ड

पाकिस्तान के टेस्ट कैप्टन शान मसूद ने केवल 177 गेंदों में दोहरा शतक बनाकर वीरेंद्र सहवाग का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शान ने सोमवार को कराची में खेले जा रहे प्रेसिडेट्स ट्राफी ग्रेड-I में यह रिकॉर्ड बनाया। दरअसल 2006 में वीरेंद्र सहवाग ने 182 गेंदों में दोहरा दोहरा शतक लगाकर 254 रनों की पारी खेली थी।

News Source: ईटीवी भारत
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? जानें कारण

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? जानें कारण

जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है, हमारे शरीर टूटने लगता है। सर्दियों में मांसपेशियों में जकड़न और ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने के कारण जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। यह समस्या सिर्फ बुजुर्गों ही नहीं, बल्कि युवाओं और खासकर विटामिन-डी की कमी वाली महिलाओं को भी परेशान करती है। इससे बचने के लिए शरीर को गर्म रखें, नियमित हल्की एक्सरसाइज करें और पोषक आहार लें।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
घर में फटा गैस सिलिंडर, मां और दो बेटो ने गवाई जान

घर में फटा गैस सिलिंडर, मां और दो बेटो ने गवाई जान

यूपी के शामली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से 48 वर्षीय कानूनगो अमित गौड़, उनके भाई नितिन गौड़ उर्फ कन्हैया (43) और मां सुशीला देवी (70) की मौत गयी। बताया जा रहा है कि माँ की मौत जलने से हुई और भाइयों की मौत दम घुटने से हुई है। हादसे के बाद पुरे मोहल्ले में शोक छा गया है और परिवार सदमे में है।

News Source: अमर उजाला
फार्म हाउस में खून से लथपथ मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

फार्म हाउस में खून से लथपथ मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कटारे फार्म हाउस की झाड़ियों में 25-30 वर्षीय एक अज्ञात महिला की निर्वस्त्र और खून से लथपथ लाश मिली है। महिला के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ होगा।

News Source: IBC24
ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

यूपी के मिर्जापुर में बाइक सवार 40 वर्षीय समरजीत सिंह मंगलवार सुबह काम पर जा रहे थे, तभी वे ईंट लदे टैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक का एक बेटा और दो बेटियां है।

News Source: हिंदुस्तान