📱Download Our App
एमपी पुलिस का सख्त अभियान शुरू, ड्रिंक एंड ड्राइव पर रेड अलर्ट

एमपी पुलिस का सख्त अभियान शुरू, ड्रिंक एंड ड्राइव पर रेड अलर्ट

नया साल शुरू होने वाला है और 31 दिसंबर को लोग जश्न में झूमेंगे लेकिन एमपी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। अब शहर कम हर 3 km पर ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग होगी। अगर कोई भी व्यक्ति हुड़दंग मचाता है तो उन्हें सीधे जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है।

News Source: नईदुनिया
नारियल तेल या सरसों तेल? सर्दियों में बालों के लिए क्या है फायदेमंद

नारियल तेल या सरसों तेल? सर्दियों में बालों के लिए क्या है फायदेमंद

सर्दियों के दिनों में सरसों का तेल बालों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और यह डैंड्रफ खत्म करता है। इसके मुकाबले, नारियल तेल ठंडा होता है और बाल कड़क हो जाते हैं। आपके सिर में डैंड्रफ है, तो सरसों तेल में नींबू मिलाकर लगाएं। साथ ही रूखे बालों के लिए नारियल तेल हल्का गर्म करके लगाए।

News Source: इंडिया टीवी
सऊदी अरब ने यमन पर किया बड़ा हमला, आसमान में दिखीं आग की लपटें

सऊदी अरब ने यमन पर किया बड़ा हमला, आसमान में दिखीं आग की लपटें

सऊदी अरब ने यमन के मुकल्ला बंदरगाह पर भीषण हवाई हमला किया। सऊदी ने दावा है कि वहां UAE से अलगाववादियों के लिए हथियारों और टैंकों लाए जा रहे थे, जिसे नष्ट कर दिया। इस हमले से सऊदी और UAE के रिश्तों में तनाव बढ़ चूका है। हादसे के बाद यमन के हूती-विरोधी इलाकों में 72 घंटे का आपातकाल लगा दिया है।

News Source: इंडिया टीवी
3 करोड़ का बीमा, पैसे के लालच में की पिता की हत्या

3 करोड़ का बीमा, पैसे के लालच में की पिता की हत्या

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में 3 करोड़ रुपये के बीमे के लालच में दो बेटों ने अपने ही 56 वर्षीय पिता, गणेश की हत्या कर दी। आरोपियों ने पिता को सांप से कटवा दिया ताकि यह एक हादसा लगे। गणेश के नाम पर 11 बीमा पॉलिसियां थीं। पुलिस को शक हुआ तो जांच की, तब बेटों की करतूत सामने आ गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
मच्छर भगाने वाली कॉइल बनी काल, 9 साल के मासूम की मौत

मच्छर भगाने वाली कॉइल बनी काल, 9 साल के मासूम की मौत

आंध्र प्रदेश के एनटीआर में एक परिवार घर में मच्छर भगाने वाली कॉइल जलाकर सो रहा था, रात को कॉइल अचानक 9 साल के मासूम के कंबल पर गिर गयी। इससे आग लग गई और बच्चा बुरी तरह झुलस गया। पिता अनिल कुमार ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
PCB का बड़ा एक्शन, टेस्ट हेड कोच का कॉन्ट्रैक्ट किया खत्म

PCB का बड़ा एक्शन, टेस्ट हेड कोच का कॉन्ट्रैक्ट किया खत्म

साल 2026 शुरू होने वाला है और इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक अहम फैसला लिया है। PCB ने टेस्ट टीम के हेड कोच अजहर महमूद का कॉन्ट्रैक्ट समय से पहले खत्म कर दिया है। उनका कॉन्ट्रैक्ट मार्च 2026 तक था लेकिन PCB बोर्ड ने पहले ही उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। पाकिस्तान टीम को अब अपने नए कोच की तलाश है।

News Source: इंडिया टीवी
इन दो फिल्मो का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब ‘धुरंधर’

इन दो फिल्मो का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के 25 दिन बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और भारत में भी यह 800 करोड़ के करीब है। यह हिंदी सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है, अब इसकी टक्कर आमिर की ‘दंगल’ और शाहरुख की ‘जवान’ से है।

News Source: जागरण
प्रियंका गांधी के घर जल्द गूंजेगी शहनाई, बेटे रेहान ने की सगाई

प्रियंका गांधी के घर जल्द गूंजेगी शहनाई, बेटे रेहान ने की सगाई

गांधी परिवार पॉलिटिक्स के लिए काफी उलझे रहते है और अब उनके परिवार में जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाल है। प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी करीब सात साल पुरानी दोस्त अवीवा बेग से सगाई कर ली है। यह कार्यक्रम बेहद सिंपल रखा गया था, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए। रेहान जल्द ही अवीवा के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

News Source: न्यूज़ 24
बेकाबू ट्रक ने मारी कार को जोरदार टक्कर, चार 4 लोग घायल

बेकाबू ट्रक ने मारी कार को जोरदार टक्कर, चार 4 लोग घायल

राजस्थान के बांसवाड़ा में सोमवार रात एक तेज रफ़्तार कार की ट्रक से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी की कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के नाम राहुल (20) पुत्र राजू, राहुल (16) पुत्र हरिश्चंद्र, बादल (16) पुत्र राजमल और रोशनी पुत्री जीवतराम है। टक्कर के बाद ट्रक मौके से फरार हो। गया।

News Source: दैनिक भास्कर
गैंगरेप केस के आरोपियों को मिली उम्रकैद जैसी सजा

गैंगरेप केस के आरोपियों को मिली उम्रकैद जैसी सजा

एमपी के सतना जिले के चित्रकूट में नाबालिक के साथ गैंगरेप करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद कोर्ट ने उन्होंने 20-20 साल की सजा सुना दी है। इसके अलावा कोर्ट ने आरोपी मोहित निषाद, विनोद और पंकज पर 20 हजार और मनोज चौधरी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।यह घटना 5 मई 2023 हैदराबाद की है जहाँ आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

News Source: दैनिक भास्कर