यूपी के आजमगढ़ में एक कार ने दो बाइक सवार युवको को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में 28 वर्षीय मोनू की जान चली गयी, जबकि 25 वर्षीय सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। टक्कर के बाद कार चालक वाहन के साथ फरार हो गया।
संपत्ति के लिए बहू बनी हैवान, ससुर की पीट-पीटकर की हत्या
दिल्ली के बिंदापुर से एक दल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ संपत्ति विवाद के चलते एक बहू ने अपने 62 वर्षीय ससुर नरेश कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक भारतीय वायुसेना से रिटायर अधिकारी थे। पुलिस जांच में सामने आया कि घर में संपत्ति के बंटवारे को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। वारदात के बाद आरोपी बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
7 रुपये की लॉटरी टिकट से किसान बना करोड़पति
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रहने वाले किसान बलकार सिंह 10 सालों से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे है। आख़िरकार 24 दिसंबर को किस्मत चमक उठी, उन्होंने सरहिंद से 7 रूपए का सिक्किम स्टेट लॉटरी का टिकट लिया था जिस पर पुरे 1 करोड़ रूपए का इनाम लगा। इससे पहले भी बलकार सिंह को 90 हजार तक के इनाम मिले है।
1 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं नया साल? जानें पीछे इतिहास
1 जनवरी को पूरी दुनिया में नया साल मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते है की 1 जनवरी को ही नया साल क्यों मनाया जाता है। बता दे की पुराने रोमन कैलेंडर में साल की शुरुआत मार्च से होती थी, लेकिन राजनीतिक और धार्मिक सुधारों के कारण इसमें बदलाव हुए। 45 ईसा पूर्व में जूलियस सीजर ने 1 जनवरी को आधिकारिक तौर पर साल का पहला दिन घोषित किया।
चॉकलेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
इंदौर के लसूडिया इलाके में आज एक चॉकलेट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। एमआर 11 के पास स्थित इस फैक्ट्री में दोपहर करीब 1 बजे आग की लपटें देख हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। गनीमत यह रही कि आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में लगी थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
सूर्या ने पत्नी संग किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, वीडियो वायरल
भारतीय क्रिकटर सूर्यकुमार यादव को हाल ही में अपनी पत्नी देविशा के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में देखा गया। खराब फॉर्म के चलते सूर्या ने वैकुंठ एकादशी के मौके पर भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पर मंदिर प्रशासन ने उन्हें रेशमी शॉल भेंट की। पूजा-अर्चना के बाद सूर्या का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दामाद का अंतिम संस्कार कर लौट रहे ससुर की मौत
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे कहरौला निवासी राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वह मेरठ से अपने दामाद का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे, जिनकी शादी महज एक महीने पहले हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है।
पुतिन पर हमले के बाद ‘PM मोदी’ में दिया बयान
राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हुए ड्रोन हमले के बाद पीएम मोदी ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों से शांति की कोशिशें कमजोर होती हैं। मोदी ने दोनों देशों को सलाह दी कि वे लड़ाई छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं, क्योंकि कूटनीति ही दुश्मनी खत्म करने का सबसे सही तरीका है।
T20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, हैरी ब्रूक बने कप्तान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फ़रवरी से हो जाएगी और सभी क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम का कप्तान हैरी ब्रूक को बनाया है। इंग्लैंड टीम पहले श्रीलंका के साथ सीरीज खेलकर अपनी तैयारी करेगी। इंग्लैंड का पहला मुकाबला नेपाल के साथ 8 फ़रवरी को है।
पत्नी का मामा से चल रहा था अफेयर, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
राजस्थान के चुरू में 26 वर्षीय युवक की पत्नी का अपने ही मामा ससुर के साथ अफेयर चल रहा था। इस बात से दुखी होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जान देने से पहले युवक ने वीडियो। वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी और मामा पर प्रताड़ना के आरोप लगाए है और उन्हें सजा देने की मांग की है।