न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज में कोहली सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते है। दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे होने में कोहली को सिर्फ 25 रन की जरुरत है। वो 25 रन बना लेते है तो कम परियो ने 28 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे और सचिन को पीछे छोड़ देंगे।
बांके बिहारी मंदिर की 100 बीघा जमीन के कागज गायब
मथुरा के ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की राजस्थान में स्थित करीब 100 बीघा जमीन के कागजात गायब होने से हड़कंप मच गया है। मंदिर का खजाना खुलने के बाद अब इन दस्तावेजों की तलाश तेज हो गई है। पुजारियों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं कि रिकॉर्ड रूम से ये फाइलें कहां गईं है। फिलहाल हाई पावर्ड कमेटी इन लापता काजगो को खोजने के लिए विचार-विमर्श कर रही है।
इस दिन से शुरू हो रहा प्रयागराज माघ मेला
प्रयागराज में लगने वाला महामाघ मेला 3 जनवरी 2026 से शुरू होने वाला है। 44 दिनों के इस मेले में मकर संक्रांति (14-15 जनवरी) और मौनी अमावस्या (18 जनवरी) सबसे खास दिन होंगे। मेला 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ खत्म होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मेले में देश-विदेश से करोड़ों लोग आयेंगे और संगम स्नान का लाभ लेंगे।
देशभर में बंद हुए 3000 एटीएम, जानें क्या है असली वजह
RBI की रिपोर्ट के अनुसार देश में लगातार एटीएम की संख्या कम हो रही है, जबकि देश में कई नई बैंक खुल रही है। फिहलाल 1 साल में करीब देश में 3000 एटीएम बन हो चुके है जिसकी वजह डिजिटल भुगतान का बढ़ता दायरा बताया है। मार्च 2025 तक देश में एटीएम की कुल संख्या घटकर लगभग 2,53,417 रह गई है।
डंपर ने क्रूजर को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत और 9 लोग घायल
छत्तीसगढ़ के बलौदा में सड़क के किनारे खड़ी क्रूजर को एक तेज रफ़्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। मृतकों के नाम 70 वर्षीय शांति बाई कमल और 18 वर्षीय युगल किशोर कमल है। क्रूजर से परिवार बीमार किशोरी को झाड़-फूंक कराने जा रहे थे।
सलमान खान की फिल्म से डरा चीन, फिल्म के तथ्यों पर उठाए सवाल
सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर ने चीन की नींद उड़ा दी है। चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने फिल्म के तथ्यों पर सवाल उठाए हैं, जबकि रिपोर्टों के अनुसार इस झड़प में 38 चीनी सैनिक मारे गए थे। चीन अभी भी सिर्फ 4 मौतों का दावा कर रहा है। जून 2020 की इस हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे।
26 वर्षीय नेहा ने जहर खाकर दी जान, मां ने पति पर लगाए आरोप
बिहार के नवादा में 26 वर्षीय नेहा कुमारी की शादी 2022 में आशीष से हुई थी, वह मृतिका को काफी प्रताड़ित करता था और तलाक की मांग कर रहा था। नेहा तीन साल में सिर्फ 4 महीने ही ससुराल में रही थी। मां ने आरोप लगाया है कि बीमारी में भी पति ने भी साथ नहीं दिया और इन चीजों से दुखी होकर नेहा ने आत्महत्या कर ली।
VHT का अगला मैच कब खेलेंगे विराट, किस टीम के खिलाफ खेलेंगे
विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली ने दिल्ली की टीम से सिर्फ दो मैच ही खेले है और उन्हें फिर आराम दिया है। अब खबर आ रही है की विराट चौथे मैच में वापसी करेंगे। DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने बताया है की विराट 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। विराट ने पहले मैच में 131 रन और दूसरे मैच में 77 रन बनाए।
डाइट ने इन चीजों को करे शामिल, स्ट्रेस होगा कम
बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने वालो को अपनी डाइट जरूर बदलनी चाहिए। मैग्नीशियम की कमी से सिर में दर्द और एंजाइटी होने लगती है, ऐसे में पालक और बादाम खाना चाहिए। संतरा और स्ट्रॉबेरी जैसे विटामिन-सी वाले फल स्ट्रेस हार्मोन को कम करते हैं। साथ ही, डार्क चॉकलेट और ओट्स खाने से दिमाग शांत रहता है और मूड अच्छा होता है।
नवविवाहित बहु की मिली बेड पर लाश, दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में एक नवविवाहिता खुशबू की मौत से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल खुशबू की शादी इसी साल जुलाई में हुई थी और अब उसका शव घर के बिस्तर पर पड़ा मिला। मायके वालों ने उसके ससुराल पर आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।