📱Download Our App
महाराष्ट्र और गुजरात में कांपी धरती, हिंगोली और कच्छ में महसूस हुए भूकंप के झटके

महाराष्ट्र और गुजरात में कांपी धरती, हिंगोली और कच्छ में महसूस हुए भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के हिंगोली और गुजरात के कच्छ में हाल ही में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिंगोली में मंगलवार सुबह 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। वहीं, कच्छ में 4.6 की तेज तीव्रता वाले झटकों ने लोगों को डरा दिया, जहाँ बाद में भी कई हल्के झटके महसूस किए गए।

News Source: इंडिया टीवी
रिटायरमेंट के बाद पुलिस की वर्दी पहनना सही या गलत?

रिटायरमेंट के बाद पुलिस की वर्दी पहनना सही या गलत?

पुलिस की वर्दी सिर्फ ड्यूटी के समय ही पहन सकते है। रिटायर होने के बाद इसे पहनना नियमों के खिलाफ है और इसके लिए कानूनन सजा हो सकती है। हां लेकिन, कुछ खास मौके जैसे वीरता पुरस्कार या शहीद दिवस पर विभाग से इजाजत लेकर वर्दी पहन सकते है। बिना अनुमति इसे पहनना फोर्स का अपमान माना जाता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
इंग्लैंड टीम का ऐलान, इन 3 बड़े मैच विनर्स को नहीं मिली टीम में जगह

इंग्लैंड टीम का ऐलान, इन 3 बड़े मैच विनर्स को नहीं मिली टीम में जगह

आज इंग्लैंड क्रिकेट कॉर्ड ने अपनी टीम का ऐलान टी20 वर्ल्ड कप के लिए कर दिया है। इस सिलेक्शन में लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ और मार्क वुड जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर रखकर सबको चौंका दिया गया है। फिलहाल यह एक प्रोविजनल स्क्वाड है, जिसमें जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है।

News Source: न्यूज़ 24
साउथ सुपरस्टार की मां का निधन, फिल्म जगत में शोक

साउथ सुपरस्टार की मां का निधन, फिल्म जगत में शोक

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल की मां, शांताकुमारी का आज मंगलवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पता चला है कि वो लंबे समय से बीमार थीं और लकवे से ग्रसित थी। उनकी मां के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है, सभी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे है।

News Source: न्यूज़ 24
मामूली विवाद ने ली युवक की जान, 7 आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद ने ली युवक की जान, 7 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के भाटापारा में गाली देने से विवाद छिड़का जिसने भयानक हादसे का रूप ले लिया। छोटी से बात पर गाली देने से दो युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमे एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे 3 नाबालिक युवक शामिल है।

News Source: IBC24
घरेलु विवाद में पत्नी को जलाया जिन्दा, आरोपी फरार

घरेलु विवाद में पत्नी को जलाया जिन्दा, आरोपी फरार

एमपी के बुरहानपुर में घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी ही पत्नी पर डीजल डालकर जिन्दा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। इसी बीच बचाव करने आई देवरानी पर भी आरोपी में डीजल फेका, लेकिन वह जान बचाकर भाग गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश कर रही है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
जानें कैसे SIP से पूरा होगा आपका 1 करोड़ का सपना

जानें कैसे SIP से पूरा होगा आपका 1 करोड़ का सपना

आजकल हर व्यक्ति करोड़पति बनने का सपना देखता है, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाता है। करोड़पति बनने के लिए SIP सबसे बेस्ट विकल्प है। अगर आपकी सैलरी 30 हजार रुपये है, तो आप हर महीने मात्र 6,000 रुपये का निवेश कर के 25 साल में एक करोड़ का मालिक बन सकते है। बस आपको बाजार के उतार-चढ़ाव में धैर्य और निवेश में अनुशासन रखने की जरूरत है।

News Source: ईटीवी भारत
बार-बार आने वाली छींक से हैं परेशान?, जाने घरेलू उपाय

बार-बार आने वाली छींक से हैं परेशान?, जाने घरेलू उपाय

अगर आप भी बार-बार छींक आने की समस्या से परेशान हैं, तो आचार्य बालकृष्ण के अनुसार आपकी रसोई में मौजूद तेजपत्ता रामबाण इलाज है। तेजपत्ते को पानी में उबालकर उसका काढ़ा पीने से छींक की समस्या दूर होती है। इसके अलावा अदरक-शहद का सेवन, भाप लेना जैसे आसान घरेलू नुस्खे भी काफी मददगार साबित होते हैं।

News Source: न्यूज़ 24
1 लाख के जमा पर पाए 22,239 रूपए का फिक्स्ड रिटर्न

1 लाख के जमा पर पाए 22,239 रूपए का फिक्स्ड रिटर्न

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, की तरफ से एफडी पर 7.05% तक ब्याज दिया जा रहा है। अगर आप 3 साल के लिए 1 लाख रुपये जमा करते हैं, तो बैंक आम नागरिको को ₹19,562 ब्याज देगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिको को ₹21,341 और अति वरिष्ठ नागरिकों को ₹22,239 तक का फिक्स रिटर्न मिलेगा। यहां आपका पैसा बिल्कुल सुरक्षित रहता है।

News Source: इंडिया टीवी
बियर को हिंदी में किस नाम से जानते है?

बियर को हिंदी में किस नाम से जानते है?

आज दुनिया भर में चाय-कॉफी के बाद किसी चीज का सबसे ज्यादा सेवन करते है तो वो बियर है। बाहर पार्टी हो या कोई जश्न का मौका लोग बियर को अपनी ड्रिंक में जरूर शामिल करते है। हर कोई बियर तो पीना पसंद करता है लेकिन उसका हिंदी नाम नहीं जानता है। आपको बता दे की बियर को हिंदी में ‘यवसुरा’ कहते है जिसका नाम 99% लोग नहीं जानते है।

News Source: ऑफिशियल लिंक