टीम इंडिया के टेस्ट कोच को लेकर काफी खबरें चल रही हैं। चर्चा है कि अगर BCCI गौतम गंभीर को हटाता है, तो वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले और रिकी पोंटिंग जैसे दिगज्जों के नाम सबसे आगे हैं। इनके अलावा महेला जयवर्द्धने और स्टीफेन फ्लेमिंग के नामों पर भी विचार किया जा सकता है। फिलहाल बोर्ड सही मौके का इंतजार कर रहा है।
पैन कार्ड धारकों के लिए बड़ी चेतावनी, आज ही निपटा लें यह काम
अगर आपके पास भी पैन कार्ड है तो कल आपके पास आखरी मौका है। आपने भी अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है तो आज ही यह काम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाकर कर ले। वरना 1 जनवरी से आपका पैन कार्ड रद्दी हो जाएगा और आपके सभी बैंक खाते फ्रिज हो जाएगे।
नए साल पर खुशखबरी या झटका? कल तय होगी PPF और SSY की नई ब्याज दरें
नए साल से पहले करोड़ों मिडिल क्लास परिवारों की नजर पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं पर टिकी है। सरकार 31 दिसंबर को सुकन्या समृद्धि, PPF और सीनियर सिटीजन स्कीम जैसी स्कीम की ब्याज दरों की समीक्षा करेगी। हालांकि बैंकों ने अपनी एफडी दरें घटाई हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आम जनता और बुजुर्गों को राहत देने के लिए सरकार ब्याज दर स्थिर रख सकती है।
इस दिन होगी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही राजस्थान में उदयपुर के एक महल में शादी करने वाले है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि उनकी शादी 26 फरवरी 2026 को होने वाली है। अक्टूबर 2025 में दोनों ने सीक्रेट सगाई की थी, जिसके बाद से दोनों काफी चर्चा में रहे। दोनों की शादी की बात को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।
आधार विभाग में सेक्शन ऑफिसर बनने का मौका, जानें क्या है योग्यता
UIDAI ने बेंगलुरु में स्थित टेक्नोलॉजी सेंटर में सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्ति डेप्युटेशन के आधार पर होगी, जिसके लिए केंद्र या राज्य सरकार के योग्य अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-8 के तहत सैलरी मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है और आवेदक की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर गई जान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने मंगलवार की दोपहर बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह मामला छाल थाना क्षेत्र का है, मृतक की पहचान विजय उईके निवासी गेवरा के रूप में हुई है।
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, नोमन मियां पर लगा हत्या का आरोप
बांग्लादेश में हिन्दुओ को निशाना बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मैमनसिंह में एक कपड़ा फैक्ट्री के भीतर 42 वर्षीय हिंदू शख्स बजेंद्र बिसवास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि नोमन मियां नामक व्यक्ति ने उन पर शॉटगन से फायरिंग की। दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल के बाद अब ये तीसरे हिन्दू को मारा गया है।
BMW ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, मौके पर हुई मौत
यूपी के नोएडा में तेज एक रफ्तार BMW कार ने साइकिल से जा रहे 49 वर्षीय अशोक शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी, हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सुचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया।
फिल्म ‘धुरंधर’ देख चकराया करण जौहर का सिर, कह दी ये बड़ी बात
दिसंबर 2025 में हर जगह सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है वो है ‘धुरंधर’ इस फिल्म ने सभी फैन्स का दिल जीत लिया है और अपने नाम कई रिकॉर्ड बना लिए है। फिल्म को लेकर अब फिल्ममेकर करण जौहर ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। करण ने कहा कि आदित्य धर के शानदार निर्देशन को देखकर उन्हें अपनी काबिलियत पर भी शक होने लगा है।
रूस का बड़ा पलटवार, बेलारूस में तैनात कीं ‘ओरेशनिक’ मिसाइलें
राष्ट्रपति पुतिन पर हुए हमले के बाद रूस ने अपनी सबसे खतरनाक ‘ओरेशनिक’ परमाणु मिसाइलों को एक्टिव कर दिया है और उन्हें बेलारूस में तैनात किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। इस बात से अब यूक्रेन पर बड़े परमाणु हमले का डर बढ़ गया है, जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है।