दिल्ली में बदमाशों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे है। आज दोपहर मिठाई दुकानदार की दुकान मालिक़ से नकाबपोश ने बंदूक़ की नौक पर लूट करने की कौशिश की। उसके बाद गल्ले की तरफ बढ़ते हुए अपराधी ने अपनी पिस्तौल दुकानदार पर तान दी । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लूट के दौरान बदमाशों ने एक राहगीर को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचीं जानें
हरियाणा के सिरसा में एक फैक्ट्री में ज्यादा भाप बनने से अचनाक बायलर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि फैक्ट्री की छत पूरी तरह से टूट गई और मलबा लगने से पड़ोस के घर पर बैठी महिला को चोट लग गयी। गनीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार मालिक एमपी के मुरैना के रहने वाले है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब शैफाली वर्मा, अंतिम मैच में इतने रन की जरूरत
आज महिला क्रिकेट में भारत-श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का आखरी मुकाबला है और भारत ने 4-0 से अजेय बढ़त की है। शैफाली वर्मा की धुआँधार बेटिंग से भारत ने इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है। अगर आज शैफाली इस मैच में 75 रन बना लेती है तो वो हैली मैथ्यूज ( 310 रन ) का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगी।
यूपी में बदली SIR की तारीख… अब 6 जनवरी को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
उत्तर प्रदेश में SIR को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमे की SIR की ड्राफ्ट लिस्ट कल यानि 31 दिसंबर को जारी होने वाली थी, लेकिन इसमें कुछ अपडेट किया गया है। जिसके बाद यूपी की ड्राफ्ट लिस्ट 6 जनवरी 2026 को आएगी। आपत्ति और सुधार के लिए 6 जनवरी से 6 फरवरी तक का समय दिया है। फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च को जारी होगी।
लाल या नारंगी? जानें कौन सी गाजर सेहत के लिए फायदेमंद
ठंड के दिनों में लाल और नारंगी दोनों ही गाजर सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। लाल गाजर में ‘लाइकोपीन’ होता है जो दिल के लिए अच्छा है। वहीं नारंगी गाजर ‘विटामिन-ए’ और ‘ई’ से भरपूर होती है जो त्वचा और आंखों के लिए बेहतरीन है। लाल गाजर केवल सर्दियों में मिलती है, जबकि नारंगी गाजर सालभर उपलब्ध रहती है। दोनों गाजर का सेवन फायदेमंद है।
बेकाबू ट्रैक्टर ने खेल रहे बच्चों को रौंदा, 2 की मौत
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रेक्टर ने सड़क किनारे खेल रहे तीन बच्चे को रौंद दिया। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने 8 साल की अलिया बशीर और 7 साल के अज़लान सजाद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल एक तीसरे बच्चे का इलाज चल रहा है।
RCB और DC की चिंता बड़ी, दो स्टार खिलाडी बाहर
WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी 2026 से होने वाली है और इससे पहले RCB और दिल्ली कैपिटल्स टीम को बड़े झटके लगे हैं। दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड ने व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। RCB ने पेरी की जगह सायली सतघरे और दिल्ली ने अलाना किंग को टीम में शामिल किया है।
त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर भड़का पूर्वोत्तर, दोषियों को फांसी देने की उठी मांग
हाल ही में एंजेल चकमा की हत्या का मामला काफी गंभीर हो गया है, और NESO ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के दोषियों को फांसी देने की मांग की है। संगठन ने देहरादून में हुई इस दर्दनाक घटना पर दुख जताते हुए पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा के लिए स्पेशल पुलिस स्टेशन बनाने की अपील की है।
ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन से कटकर हुई मौत
यूपी के जौनपुर में 26 वर्षीय रोहित कुमार की ट्रैन की चपेट में आने से मौत हो गयी। दरअसल, रोहित कान में इयरफोन लगाकर रेलवे पटरी पार कर रहा था, जिसकी वजह से उसे ट्रैन की आवाज नहीं सुनाई दी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि रोहित और उसकी बाइक काफी दूर जाकर गिरी। दो महीने पहले ही मृतक की शादी हुई थी।
भारत ने रचा इतिहास, 12 साल की मेहनत के बाद बनाया पहला MRI स्कैनर
भारत ने चिकित्सा तकनीक के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए अपना पहला मेड इन इंडिया MRI स्कैनर तैयार कर लिया है। यह ‘वॉक्सलग्रिड्स’ स्टार्टअप द्वारा बनाई गई मशीन विदेशी स्कैनरों के मुकाबले 40% सस्ती होगी है। क्योंकि इसमें महंगे लिक्विड हीलियम की जरूरत नहीं पड़ती। फिलहाल इसे नागपुर के पास चंद्रपुर में लगाया गया है।