गर्दन में दर्द की समस्या सर्वाइकल नहीं होता, यह विटामिन D और B12 की कमी से भी हो सकता है। विटामिन D की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं और B12 की कमी नसों में दर्द पैदा करती है। इसे सही करने के लिए रोजाना थोड़ी देर धूप में बैठें और खाने में दूध, दही, पनीर या अंडा शामिल करें।
SSC CHSL Result जल्द होगा रिलीज़, यहां से करे डाउनलोड
SSC जल्द ही CHSL टियर-1 का रिजल्ट जारी करने वाला है। 12 नवंबर को हुई इस परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। पास होने वाले छात्र टियर-2 की परीक्षा दे सकते है। रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल्स डालें और मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
नकली नोट खपाने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रानीतरई क्षेत्र में नकली नोट खपाने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दंपत्ति ने यूट्यूब से नकली नोट छापना सीखा था और साप्ताहिक बाजार में 5000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी भी कर ली। हालांकि नोटों के कागज की खराब क्वालिटी देख व्यापारियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामूली से विवाद में दो गुटों में पथराव, 42 लोग गिरफ्तार दो घायल
गुजरात के कलाना गांव में मामूली विवाद के बाद दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। यह विवाद बाइक चलते समय सामने देखने जैसी छोटी सी बात पर हुआ है। इस मामले में पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए 42 लोगो को गिरफ्तार किया है। घटना में दो लोग घायल भी हुए है, लेकिन फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
UP में SIR की तारीखों में बदलाव, इस दिन जारी होगी ड्राफ्ट लिस्ट
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के SIR की तारीखों में अपडेट किया गया है। अब राज्य में ड्राफ्ट लिस्ट 6 जनवरी 2026 को जारी होगी, जिस पर 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम सूची 6 मार्च को आएगी। जांच के दौरान लगभग 2.89 करोड़ फर्जी मतदाताओं के नाम काटने की तैयारी है। नागरिक अपना नाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
सरकार दे रही बेटियों 50 हजार रूपए, ऐसे उठाएं फायदा
राजस्थान की मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत बेटियों को जन्म से लेकर 12वीं तक कुल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। यह पैसा 6 किस्तों में सीधे बैंक खाते में डाला जाता है। कोई भी पात्र माता-पिता अपनी बच्ची के लिए ojspm.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन या महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑफिस जाकर आवेदन कर सकते हैं।
लाइव देखनी है Republic Day की परेड? ऐसे बुक करें टिकट
इंडिया गेट पर 26 जनवरी की परेड लाइव देखने के लिए aamantran.mod.gov.in पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा जंतर-मंतर और प्रगति मैदान जैसे काउंटरों से ऑफलाइन टिकट भी मिलते हैं। ध्यान रहे, बुकिंग के लिए आधार कार्ड या कोई फोटो आईडी देना पड़ता है। टिकट की कीमत सीट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मलिंगा को नेशनल टीम का फास्ट बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है, ताकि गेंदबाज उनके अनुभव और डेथ बॉलिंग की कला का लाभ उठा सकें। श्रीलंकाई टीम अपना पहला मैच 8 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी।
कौन बनेगा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष?, जानें कौन-कौन है रेस में
छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अगले साल होने वाले यह चुनाव ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए होंगे। वर्तमान अध्यक्ष आकाश शर्मा उम्र की सीमा के कारण इस बार दावेदार नहीं होंगे, जिससे संदीप वोरा और विनोद कश्यप जैसे नए चेहरों के बीच मुकाबला रोचक हो गया है।
कौन है गांधी परिवार की होने वाली नयी बहु ‘अवीवा बेग’
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रायहान वाड्रा ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। अवीवा बेग दिल्ली की एक प्रतिष्ठित फोटोग्राफर, उद्यमी और कलाकार हैं। रायहान और अवीवा पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों परिवारों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में उन्होंने अंगूठियों का आदान-प्रदान किया। 31 दिसंबर 2025 को एक भव्य सगाई समारोह आयोजित होने भी खबर है।