📱Download Our App
Gold Price Today: साल के आखिरी दिन इतना है सोने का भाव

Gold Price Today: साल के आखिरी दिन इतना है सोने का भाव

शहर 22 कैरेट सोने का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का भाव (₹)
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ ₹1,24,990 ₹1,36,340
अहमदाबाद, भोपाल ₹1,24,890 ₹1,36,240
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद ₹1,24,840 ₹1,36,190
News Source: मनीकंट्रोल
रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला : ₹79,000 करोड़ के हथियारों की खरीद को मंज़ूरी

रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला : ₹79,000 करोड़ के हथियारों की खरीद को मंज़ूरी

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की ताक़त बढ़ाने के लिए बहुत बड़ा फ़ैसला लिया है। भारतीय सेनाओं की लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए 79,000 करोड़ रुपये के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी मिली है। इस बड़े सौदे की सबसे खास बात यह है कि ये सभी खरीद ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारतीय विक्रेताओं से की जाएगी, जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

News Source: ऑफिशियल लिंक
कार की टक्कर से मां-बेटे की मौत, उजड़ गया घर

कार की टक्कर से मां-बेटे की मौत, उजड़ गया घर

यूपी के मैनपुरी में पंकज यादव अपनी मां गीता देवी के साथ स्कूटी से जा रहा था, तभी तेज रफ़्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक महीने पहले ही पंकज की शादी हुई थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Source: दैनिक भास्कर
घूमने का है प्लान? दिल्ली की इन ऐतिहासिक जगहों पर जरूर जाएं

घूमने का है प्लान? दिल्ली की इन ऐतिहासिक जगहों पर जरूर जाएं

अगर आप नए साल पर कही घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं, तो दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतें सबसे बढ़िया हैं। आप लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायूं का मकबरा जैसी जगहों पर परिवार के साथ काफी इंजॉय कर सकते हैं। बच्चों के लिए जंतर-मंतर और शाम की वॉक के लिए इंडिया गेट सबसे अच्छी जगह है। यहाँ घूमने के साथ अलग-अलग पकवानों का भी मजा ले सकते हैं।

News Source: न्यूज़ 24
बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई कार्तिक-अनन्या की जोड़ी

बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई कार्तिक-अनन्या की जोड़ी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की लेटेस्ट फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है। 25 दिसंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने 5 दिनों में सिर्फ 25.25 करोड़ रुपए का ही बिज़नेस किया। आज की बात करे तो फिल्म अब तक 1.16 करोड़ रुपए ही कमा पाई है।

News Source: एबीपी न्यूज़
रोहित शर्मा vs विराट कोहली, साल 2025 में किसने किया सबसे अच्छा प्रदर्शन

रोहित शर्मा vs विराट कोहली, साल 2025 में किसने किया सबसे अच्छा प्रदर्शन

मानदंड विराट कोहली रोहित शर्मा
मैच 14 14
कुल रन 650+ 580+
औसत 48.5 42.0
अर्धशतक 5 4
सर्वोच्च स्कोर 92* 84

इस साल अच्छे प्रदर्शन की रेस में विराट कोहली ने हिट-मैन रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

News Source: इंडिया टीवी
Good News : भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Good News : भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

भारत ने $4.18 ट्रिलियन की जीडीपी के साथ जापान को पछाड़कर वैश्विक रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल किया है । केंद्र सरकार के अनुसार, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है । अब भारत का अगला लक्ष्य अगले 2.5 से 3 वर्षों में जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है ।

News Source: इंडिया टीवी
31 दिसंबर और 1 जनवरी को बैंक खुलेंगे या नहीं?

31 दिसंबर और 1 जनवरी को बैंक खुलेंगे या नहीं?

31 दिसंबर को देश के कई राज्यों में बैंक खुलने वाले है, लेकिन मिजोरम और मणिपुर में छुट्टी रहेगी। वहीं नए साल के मौके पर 1 जनवरी को चेन्नई, कोलकाता, गंगटोक और आइजोल समेत कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक का कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले पता जरूर कर लें।

News Source: न्यूज़ 24
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, मचा कोहराम

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, मचा कोहराम

राजस्थान के नदबई इलाके में सोमवार शाम एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवको को टक्कर मार दी। इस हादसे में 21 वर्षीय रवि की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य युवक अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी।

News Source: दैनिक भास्कर
2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है युद्ध – रिपोर्ट

2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है युद्ध – रिपोर्ट

अमेरिकी थिंक टैंक CFR की वार्षिक रिपोर्ट में 2026 के लिए संभावित वैश्विक खतरों की सूची जारी की गई है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच ‘सशस्त्र संघर्ष’ को एक बड़े खतरे के रूप में चिह्नित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवाद की बड़ी घटना या कश्मीर में बढ़ते तनाव के कारण दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध छिड़ सकता है।

News Source: आज तक