प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि मन में गलत विचार आना आम है, बस उनमें डूबना नहीं चाहिए। इन्हें रोकने के लिए ‘साक्षी भाव’ अपनाएं, यानी विचारों को बस आता-जाता देखें, उनसे उलझें नहीं। साथ ही, मन को खाली न छोड़ें और लगातार ‘नाम जप’ (जैसे राधा-राधा) करते रहें। जब जीभ पर निरंतर राधा-राधा नाम होगा, तो गंदे विचारों के लिए जगह ही नहीं बचेगी।
पति को मारकर रचा हादसे का नाटक, पुलिस ने खोली पोल
महाराष्ट्र के कुरखेड़ा में प्यार और हवस के चलते 33 वर्षीय दिनेश सूर्यभान डोंगरवार को उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। इस हत्या को आरोपियों ने सड़क हादसा दिखने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस पुलिस की जांच में सच सामने आ गया। आरोपियों के नाम 28 वर्षीय रेखा डोंगरवार और प्रेमी विश्वा सांगोळे हैं।
MP : ख़राब पानी पीने से अब तक 8 की मौत, प्रशासन ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी
आज इंदौर को भारत का ससे स्वस्थ शहर माना जाता है जहाँ काफी साफ़-सफाई देखने को मिलती है, लेकिन अब इंदौर के भागीरथपुरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस इलाके में ख़राब पानी पिने से अब तक कुल 8 लोगो की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग डायरिया की वजह से भर्ती है। प्रशासन ने जाँच शुरू कर दी और तीन अधिकारियो पर कार्रवाही की गई है।
भीषण ट्रैन हादसा : एक ड्राइवर की मौत, 40 पर्यटक घायल
पेरू के माचू पिचू में मंगलवार को दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गयी। इस टक्कर में एक ट्रैन ड्राइवर की मौत हो गयी, जबकि विदेशी पर्यटकों सहित 40 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 20 लोगो की हालत गंभीर है। यह पेरू का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है, जहां हर साल लाखों लोग घूमने आते है।
Moto X70 Air Pro की जनवरी में होगी शानदार एंट्री
Motorola कंपनी के फ़ोन भारत में काफी पसंद किए जाते है। अब कंपनी ने एक नया फ़ोन Moto X70 Air Pro का टीजर जारी किया है, जो जनवरी 2026 में लांच हो सकता है। ये फ़ोन पुराने मॉडल के मुकाबले काफी बेस्ट होगा और इसमें आपको नई तकनिकी के फीचर्स मिलेंगे। यह फ़ोन ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 70 Pro के नाम से उतारा जा सकता है।
‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह की जगह इस एक्टर की हो रही एंट्री
रणवीर सिंह अभी हाल ही में सबसे टॉप पर चल रहे है जिन्होंने ‘धुरंधर’ फिल्म में तबाही मचा रखी है और अब इनके ‘डॉन 3’ छोड़ने की खबरों ने सबको चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद मेकर्स अब ऋतिक रोशन के नाम पर विचार कर रहे हैं।
BREAKING : हाई जंप की प्रैक्टिस के दौरान होमगार्ड की मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर में हाई जंप की प्रैक्टिस करते समय 25 वर्षीय राजू कुमार संतुलन खोकर नीचे गए गया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आई, घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आने वाली 8 जनवरी को परेड होनी थी जिसके लिए होमगार्ड राजू प्रैक्टिस कर रहा था।
ख़ालिदा के निधन पर ढाका में उमड़ी भारी भीड़, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार
बांग्लादेश की पूर्व पीएम ख़ालिदा जिया का कल 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है और आज दोपहर 2 बजे ढाका के संसद भवन में उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा पढ़ी जाएगी। ख़ालिदा को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा उनके जनाजे के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया है। कई लोग सुबह से ही काले बैज पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।
Holiday 2026 : जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
1 जनवरी ( नया साल / गान-न्गाई ), 2 जनवरी ( मन्नम जयंती ), 3 जनवरी ( हज़रत अली ),10 जनवरी ( दूसरा शनिवार ), 12 जनवरी ( स्वामी विवेकानंद जयंती ), 14 जनवरी ( मकर संक्रांति/माघ बिहू ), 15 जनवरी ( पोंगल / माघे संक्रांति ), 16 जनवरी ( तिरुवल्लुवर दिवस ), 17 जनवरी ( उझावर थिरुनाल ),
23 जनवरी ( नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती ), 24 जनवरी ( चौथा शनिवार ), 26 जनवरी ( गणतंत्र दिवस )
iPhone 17 Pro पर ₹13,000 से ज्यादा की छूट
नए साल के मौके पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart पर चल रही सेल में iPhone 17 Pro की कीमत में भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अभी बैंक डिस्काउंट, क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर को मिलाकर ग्राहक इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर ₹13,000 से अधिक की बचत कर सकते हैं।