📱Download Our App
’31 दिसंबर’ की रात करे खास उपाय, आराम से कटेगा नया साल

’31 दिसंबर’ की रात करे खास उपाय, आराम से कटेगा नया साल

आज साल 2025 का आखिरी दिन (31 दिसंबर) बहुत खास है क्योंकि इस दिन पुत्रदा एकादशी है। आज की रात विष्णु जी की पूजा करें और मंदिर में चावल की ढेरी पर दीपक जलाकर पाठ करें। साथ ही, मिट्टी के बर्तन में गेहूं भरकर मंदिर में रखें और अगले दिन इसका दान कर दें। इन उपायों को करने से धन की कमी दूर होगी और कारोबार में तरक्की मिलेगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
साल के आखिरी दिन मिला कमाई का मौका, इस कंपनी का खुला IPO

साल के आखिरी दिन मिला कमाई का मौका, इस कंपनी का खुला IPO

आज साल का आखरी दिन है और कई निवेशकों के लिए ख़ुशी की बात है। दरअसल डायग्नोस्टिक सेक्टर की बड़ी कंपनी मॉडर्न डायग्नोस्टिक ने अपना IPO 31 दिसंबर को खोल दिया है। कोई भी निवेशक इस IPO को 2 जनवरी तक खरीद सकता है। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 85-90 रुपये तय किया है। इसकी लिस्टिंग 7 जनवरी को BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
साल के आखरी दिन ₹14,000 सस्ती हुई चांदी

साल के आखरी दिन ₹14,000 सस्ती हुई चांदी

आज बुधवार के दिन चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह एक ही दिन में करीब 14.000 रूपए प्रति किलो टूट गयी। आज के दिन चांदी के भाव 2,35,814 रुपये प्रति किलो है, जो की रिकॉर्ड हाई से करीब 21,000 रुपये तक टूट चुके है। पछले सप्ताह चांदी की कीमतों में 15% से ज्यादा की उछाल आई थी।

News Source: इंडिया टीवी
लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

हरियाणा के फरीदबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला यह है की एक महिला के साथ कार में लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप की घटना है। दो बदमाशों ने महिला को 2 घंटे तक कार में घुमाया और उसके साथ चलती गाड़ी में दुष्कर्म कर गाड़ी से सड़क पर फेक दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

News Source: एबीपी न्यूज़
‘साल 2025’ में काफी वायरल हुए ये खास गाने

‘साल 2025’ में काफी वायरल हुए ये खास गाने

आज साल 2025 का आखरी दिन है, इस साल सोशल मीडिया पर कई गानों ने धूम मचाई। जैसे तलविंदर का ‘हसीन’ और करण औजला का ‘फॉर ए रीजन’ व ‘बॉयफ्रेंड’ रील्स पर सबसे ज्यादा वायरल रहे। वहीं, विक्रम सरकार का हरियाणवी गाना ‘नाम चले’ और भारत-पाकिस्तान दोनों जगह पसंद किया गया ‘गल सुन’ भी ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर रहा।

News Source: न्यूज़ 24
यूपीवासियो के लिए खास तोहफा, नए साल में मिलेंगी 24 सरकारी छुट्टियां

यूपीवासियो के लिए खास तोहफा, नए साल में मिलेंगी 24 सरकारी छुट्टियां

उत्तरप्रदेश के रहवासियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। योगी सरकार ने साल 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। बता दे की यूपी वालो को साल 2026 में कुल 24 सरकारी छुट्टी और 31 निर्बंधित छुट्टियां मिलेगी। कैलेंडर के अनुसार, होली, दिवाली, ईद और गणतंत्र दिवस जैसे बड़े त्योहारों पर सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद रहेंगे।

News Source: न्यूज़ 24
सूर्य कुमार यादव पर एक्ट्रेस का बड़ा आरोप

सूर्य कुमार यादव पर एक्ट्रेस का बड़ा आरोप

भारतीय टी20 कप्तान सूर्य कुमार यादव एक नए विवाद में घिर चुके हैं। ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ की एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने उन पर आरोप लगाया है कि सूर्या उन्हें इंस्टाग्राम पर काफी मैसेज करते थे। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, सूर्या ने अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।

News Source: पत्रिका
गांव में डायन होने के शक में पति-पत्नी की हत्या, पुलिस ने शुरू की तलाश

गांव में डायन होने के शक में पति-पत्नी की हत्या, पुलिस ने शुरू की तलाश

असम के आंगलोंग से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ जिले में अंधविश्वास और डायन से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना यह है की इस गांव के लोगो ने टोना-टोटका के शक में एक पति-पत्नी को घर में जिंदा जला दिया है। पुलिस इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

News Source: न्यूज़ 24
हिस्ट्रीशीटर छोटू सिंह की सरेआम हत्या, बदमाशों की तलाश जारी

हिस्ट्रीशीटर छोटू सिंह की सरेआम हत्या, बदमाशों की तलाश जारी

यूपी के जौनपुर में मंगलवार देर रात हिस्ट्रीशीटर स्वाधीन सिंह ‘छोटू’ की अज्ञात लोगो ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जमानत से बाहर आया था और अपने भाई के साथ तेरहवीं में भोज खाने गया था उस समय वारदात हुई। छोटू पर बदलापुर और सिंगरामऊ थाने में करीब डेढ़ दर्जन केस दर्ज हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
एमपी में नया जिला बनाने का प्रस्ताव पास, मिली 20 साल बाद मंजूरी

एमपी में नया जिला बनाने का प्रस्ताव पास, मिली 20 साल बाद मंजूरी

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की बरेली नगर परिषद को जिला बनाने के लिए एक अहम बैठक हुई जिसमे 19 जरुरी प्रस्ताव किए है। इस बैठक में निर्णय लिया गया है की आने वाली 6 जनवरी को नगर में गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस दिन विलीनीकरण आंदोलन के शहीदों को सम्मान मिलेगा। साथ ही, नगर के विकास के लिए सड़कों के निर्माण और जैसी योजनाओं को मंजूरी दी गई है।

News Source: पत्रिका