वास्तु के मुताबिक महिलाओं को रात में बाल बाल बांधकर नहीं सोना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही, रात में तेज खुशबू वाला इत्र भी नहीं लगाना चाहिए और बाल संवारने से भी बचें। सबसे जरूरी बात, रात को लड़ाई-झगड़ा नहीं करें, क्योंकि इससे मानसिक तनाव बढ़ता है और घर की सुख-शांति चली जाती है।
AUS के ये दिग्गज क्रिकेटर लड़ रहे जिंदगी की जंग
ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज बल्लेबाज डेमियन मार्टिन एक गंभीर बीमारी से गुजर रहे है। बताया जा रहा है की मार्टिन ‘मेनिनजाइटिस’ बीमारी के कारण वे कोमा में चले गए हैं। अभी वो ब्रिस्बेन के अस्पताल में इस बीमारी से जंग लड़ रहे है। मार्टिन ने अपनी टीम को शानदार बल्लेबाजी से दो बार वर्ल्ड कप जिताया है। पूरा क्रिकेट जगत उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है।
चीन ने किया भारत – पाक में सीजफायर करवाने का दावा, भारत ने दी अपनी प्रतिक्रिया
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2021 में ‘सीजफायर’ को कायम रखने में चीन ने महत्वपूर्ण मध्यस्थता की है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भारत-पाक मामले द्विपक्षीय हैं और इसमें किसी भी तीसरे पक्ष (चीन) की कोई भूमिका नहीं है।
4 बच्चों के पिता ने की आत्महत्या, पडोसी महिला करती थी ब्लैकमेल
राजस्थान के कोटा में 4 बच्चों के पिता का अपने पड़ोस में रहने वाली महिला से अफेयर चल रहा था। इसी बीच महिला उसे ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड कर रही थी, इस बात से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने यह बात वीडियो में बताई, मृतक की बताया की उसे किसी भी तरह से अफेयर की जानकारी नहीं थी।
साल के आखिरी दिन इन राशियों के जीवन में दिखेंगे बदलाव
आजकल हर किसी को कामकाजी जीवन में दिक्कत आती रहती है लेकिन उसका समाधान भी रहता है। आज का राशिफल मिला-जुला रहेगा।
मेष, मिथुन और मकर राशि : कामकाज में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क, सिंह और मीन राशि : इन राशियों के लिए दिन खुशियों और सफलता से भरा होगा।
वृष और तुला राशि : इन राशियों वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
इस एक्टर की फ़ीस में बन जाएगी 5 ‘धुरंधर’
हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज को हर कोई जनता है, दरअसल वो दुनिया के सबसे महंगे एक्टर बन चुके है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 63 साल के क्रूज ने फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ के लिए 130 मिलियन से 150 मिलियन डॉलर (1200-1350 करोड़) तक की फीस चार्ज की है। दुनिया भर में 1000 करोड़ रूपए कमा चुकी धुरंधर का बजट 250-280 करोड़ बताया जा रहा है।
VHT में दिखेगा टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का जलवा
विजय हजारे ट्रॉफी कुछ स्टार भारतीय खिलाड़ियों की वजह से काफी रोमांचक हो गई है और अब आपको आगे और नए इंडियन खिलाडी देखने को मिलने वाले है। BCCI के नए नियम के बाद अब टीम इंडिया के बड़े सितारों को भी घरेलू क्रिकेट के मैदान पर उतरना पड़ रहा है, जिसमे शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और केएल राहुल जैसे स्टार खिलाडी आने वाले मैचों में खेलते नजाए आएगे।
पेड़ पर लटके जंगली सूअर देख पुलिस हुई हैरान, तीन आरोपियों गिरफ्तार
एमपी के राजगढ़ से एक अजीबो घटना देखने को मिली है, जहाँ ज्वैलर्स के यहाँ 14 लाख की सनसनीखेज डकैती डालने के बाद खूंखार पारदी गैंग गुना के घने जंगलों में जा छिपी। ये बदमाश जंगल में सो रहे थे और भूख मिटाने के लिए जंगली सूअरों का शिकार कर उनका मांस खा रहे थे। पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्पेशल 75’ के तहत गैंग के तीन आरोपियों को धर दबोचा।
साल 2026 की शुरुआत में ‘विराट कोहली’ बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली साल 2026 की शुरुआत में ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,000 रन पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 25 रनों की जरूरत है। उम्मीद है कि 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में वे यह मुकाम हासिल कर लेंगे। ऐसा करते ही वे दुनिया के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर इतने रन बनाए हैं।
साल 2026 में होंगे ये अहम बदलाव, केंद्र सरकार का ऐलान
नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आने वाली है। केंद्र सरकार के कर्मचारी की सैलरी और पेंशनर्स लोगो की पेंशन बढ़ सकती है। इसके अलावा 1 जनवरी से CNG और घरेलु गैस सिलिंडर के दम में 2 से 3 रुपये की कटौती हो सकती है। कई बचत योजना पर ब्याज भी कम हो सकता है। सरकार द्वारा 2026 में ये अहम बदलाव किए जाएगे।