पंजाब के जालंधर में 17 दिसंबर को एक स्कूटी सवार दंपत्ति को पीछे से आ रही तेज रफ़्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटे लाल और उनकी पत्नी कलावती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आज महिला में दम तोडा दिया। वहीं उनके पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
निवेश के जादूगर ‘वॉरेन बफेट’ ने 95 की उम्र में छोड़ा CEO पद
निवेश के बादशाह वॉरेन बफेट आज 95 साल की उम्र में बर्कशायर हैथवे के CEO पद से रिटायर हो रहे है। अब इस पद की कमान उनके भरोसेमंद उत्तराधिकारी ग्रेग एबल संभालेंगे। हालाँकि बफेट पूरी तरह विदा नहीं हो रहे हैं, वे चेयरमैन के रूप में मार्गदर्शन देते रहेंगे। बफेट के इस फैसले ने ‘बफेट एरा’ को विदाई देते हुए ग्रेग एबल के नए नेतृत्व की शुरुआत कर दी है।
बेगुनाह भेड़ो पर चढ़ा ट्रेक्टर, 16 की मौत
यूपी के राजातालाब थाना क्षेत्र में एक ट्रेक्टर की चपेट में आने से 16 भेड़ो की मौत हो गयी, साथ ही चार भेड़े घायल हुई है। पता चला है कि राम राजमन अपनी भेड़ो के साथ बढ़ैनी गांव पार कर रहा था उस समय यह हादसा हुआ। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उचित कार्रवाई शुरू कर दी।
ड्रोन हमले की खबरों से भड़के जेलेंस्की, मोदी के बयान पर उठाया सवाल
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के घर पर हुए ड्रोन हमले को लेकर भारत और यूक्रेन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पीएम मोदी द्वारा इस हमले पर चिंता जताए जाने से राष्ट्रपति जेलेंस्की काफी नाराज हुए जिससे उन्होंने भारत की आलोचना की है। जेलेंस्की ने कहा कि भारत हमारे बच्चों की मौत पर चुप रहता है, लेकिन एक फर्जी हमले की निंदा कर रहा है।
14 छक्कों के साथ साल के आखरी दिन मचाया धमाल, सरफराज की शानदार शतकीय पारी
भारतीय बल्लेबाजों सरफराज खान जो काफी समय से इंडिया टीम से बाहर है और पिछले दो साल से आईपीएल में अनसोल्ड हो रहे है। उन्हें इस साल CKS टीम ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। VHT में मुंबई की टीम से खेलते हुए गोवा के खिलाफ आज सिर्फ 75 गेंदों में 157 रन की पारी खेली जिसमे 14 छक्के और 9 चौके शामिल है।
नए साल में बदल सकती है SSY योजना की ब्याज दर
केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए चलाई जा रही सबसे अच्छी बचत योजना है। चर्चा चल रही है कि नए साल से योजना की ब्याज दरों में बदलाव किया जा सकता है। माता-पिता को इसकी चिंता करने की जरुरत नहीं है, अगर ब्याज दर कम भी होती है तो पहले से जमा राशि पर इसका कोई असर नहीं होगा।
फेमस हॉलीवुड एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है, मशहूर एक्टर इसायाह व्हिटलॉक जूनियर का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके मैनेजर ने इस खबर की जानकारी दी, जिसके बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी कलाकार उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
VHT 2025-26 : IPL से पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा तूफानी शतक
विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने भी महाराष्ट्र की टीम में हिस्सा लिया है। आज खेले रहे मैच में उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ 113 गेंदों में 124 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमे 12 चौके और 3 छक्के भी जड़े हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर वापिस अपना फॉर्म ले आये है।
झुग्गी में सो रहे दो मासूम बच्चों को ट्रक ने कुचला, चालक फरार
पंजाब के जगरांव में मंगलवार रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झुग्गी पर पलट गया। इस हादसे में झुग्गी में सो रहे दो मासूम बच्चों 5 वर्षीय गोपाल और 7 वर्षीय पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक आगे की शीशा तोड़ मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
नए साल पर बड़ा झटका, स्विगी-जोमैटो के वर्कर्स की हड़ताल
नए साल आने से पहले 31 दिसंबर को अभी जगह खाना ऑनलाइन ऑर्डर बंद रहेगा जिससे कई लोगो की आज पार्टी अधूरी रह जाएगी। स्विगी, जोमैटो और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म्स के करीब 1 लाख से ज्यादा डिलीवरी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। 10 मिनट डिलीवरी को बंद करने और वेतन सुरक्षा की मांग से ये हड़ताल पुरे देश के लिए दिक्कत होगी।