📱Download Our App
भारत सरकार ने शुरू की ‘ई-पासपोर्ट’ की सुविधा

भारत सरकार ने शुरू की ‘ई-पासपोर्ट’ की सुविधा

भारत सरकार ने अब देश के नागरिको के लिए हाई-टेक ‘ई-पासपोर्ट’ की सुविधा शुरू कर दी है। भले ये दिखने में बिल्कुल पुराने पासपोर्ट जैसा ही है, लेकिन इसके पिछले कवर में एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होगी। इस चिप में आपकी फोटो, फिंगरप्रिंट और निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी। इस पासपोर्ट से विदेशों की यात्रा करना आसान हो जाएगा।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
अभिषेक शर्मा vs हैरी ब्रूक, 33 टी20 मैचों के बाद किसका है सबसे अच्छा प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा vs हैरी ब्रूक, 33 टी20 मैचों के बाद किसका है सबसे अच्छा प्रदर्शन

 

मानदंड अभिषेक शर्मा हैरी ब्रूक
कुल रन 1115 582
बल्लेबाजी औसत 35.96 27.71
स्ट्राइक रेट 188.02 142.64
सर्वोच्च स्कोर 135 81*
छक्के  73 28

इस साल टीम इंडिया के ‘सिक्सर किंग’ अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक से कोसों आगे हैं।

News Source: इंडिया टीवी
नए साल पर कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, नशेड़ी लोगो को घर छोड़ेगी पुलिस

नए साल पर कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, नशेड़ी लोगो को घर छोड़ेगी पुलिस

कर्नाटक सरकार ने नए साल 2026 के जश्न के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने घोषणा की है कि नशे में धुत और असहाय लोगों को पुलिस सुरक्षित घर पहुँचाएगी। इसके लिए 15 विशेष केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ अत्यधिक नशे की स्थिति में लोगों को आराम करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में इसके लिए पुलिस बल तैनात किया है।

News Source: पत्रिका
सांप के काटने से दो मासूम बच्चों की मौत, घर में छाया मातम

सांप के काटने से दो मासूम बच्चों की मौत, घर में छाया मातम

यूपी के भुड़सुरी में योगेश यादव के घर में उस समय मातम छा गया जब सोमवार रात उनके बेटे अंश (3.5 वर्ष) और बेटी अनन्या (7.5 वर्ष) को साप ने काट लिया। देर रात इसकी सुचना मिलते ही वो तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरअसल, 7 जनवरी को योगेश इस्राइल जाने वाले थे लेकिन बच्चों की मौत से वो बुरी तरह टूट गए।

News Source: पत्रिका
बच्चों के साथ झूम उठे कपिल देव, उज्जैन की गलियों में खेला क्रिकेट

बच्चों के साथ झूम उठे कपिल देव, उज्जैन की गलियों में खेला क्रिकेट

टीम इंडिया के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर कपिल देव जिन्होंने भारत को क्रिकेट की दुनिया दिखाई और 1983 में इंडिया को वर्ल्ड कप जितवाया था। फिहलाल कपिल देव मंगलवार को महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे, जहाँ उनका एक बेहद सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। अपने मित्र से मिलने आए कपिल देव ने प्रोटोकॉल तोड़कर फ्रीगंज की गलियों में बच्चों के साथ जमकर क्रिकेट खेला।

News Source: नईदुनिया
यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान?, बाबा रामदेव ने बताए घरेलू उपाय

यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान?, बाबा रामदेव ने बताए घरेलू उपाय

यूरिन इन्फेक्शन ( UTI ) एक आम समस्या है, जिससे राहत पाने के लिए बाबा रामदेव ने कुछ असरदार आयुर्वेदिक उपाय बताए हैं। उनके अनुसार पर्याप्त पानी पीना, गोखरू या जौ का पानी लेना और खानपान में सुधार करना बेहद फायदेमंद है। साथ ही शीशम के पत्तों का रस और लौकी का जूस भी यूरिन की जलन और दर्द को दूर करने में मदद करते हैं।

News Source: न्यूज़ 24
BREAKING : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी

BREAKING : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट के अनुसार 10वीं की परीक्षा 06 मार्च और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी, 2026 से शुरू होने वाली है। अधिक जानकारी के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

News Source: जागरण
CBSE बोर्ड : 10वी-12वी परीक्षाओ की तारीख में अहम बदलाव

CBSE बोर्ड : 10वी-12वी परीक्षाओ की तारीख में अहम बदलाव

सीबीएसई शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों में अहम बदलाव किया है। जिसके बाद अब 3 मार्च 2026 को होने वाली 10वीं की परीक्षा अब 11 मार्च को होगी, जबकि 12वीं की परीक्षा अब 10 अप्रैल को ली जाएगी। बोर्ड ने यह फैसला प्रशासनिक कारणों से लिया है। सभी छात्र इसकी अपडेट डेटशीट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

News Source: ईटीवी भारत
कोहरे ने ली युवक की जान, खड़े ट्राले में घुसी पिकअप

कोहरे ने ली युवक की जान, खड़े ट्राले में घुसी पिकअप

पंजाब के बठिंडा में घने कोहरे के कारण सड़क के बीच खड़े ट्राले में पिकअप गाड़ी टकरा गयी। इस हादसे में पिकअप में सवार धर्मप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत गयी, जबकि सुखदर्शन सिंह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

News Source: जागरण
घर में स्मार्ट TV है तो आज ही हो जाए सतर्क

घर में स्मार्ट TV है तो आज ही हो जाए सतर्क

अगर आपके घर में स्मार्ट टीवी है, तो सावधानी जरूरी है। यदि टीवी खुद-ब-खुद चालू-बंद होने लगे या उसमें अनजान ऐप्स दिखने लगें, तो समझ लीजिए कि वह हैक हो चुका है। इंटरनेट स्लो चले और डेटा का जल्दी खत्म होना भी बैकग्राउंड में चल रही संदिग्ध का संकेत है। साइबर अपराधी आपका डेटा चोरी कर सकते हैं, इसलिए इन बदलावों को नजरअंदाज न करें और तुरंत सतर्क हो जाएं।

News Source: नवभारत