📱Download Our App
नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे नैनीताल, रास्ते में हुई मौत

नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे नैनीताल, रास्ते में हुई मौत

यूपी के बरेली में बाइक सवार युवको 20 वर्षीय मोहम्मद सैफ और 23 वर्षीय मोहम्मद महताब की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी, बताया जा रहा है कि दोनों नए साल का जश्न मनाने नैनीताल जा रहे थे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले हादसा हो गया और उन्हें अपनी जान गवानी पड़ी।

News Source: अमर उजाला
टनल के अंदर टकराईं आपस में दो ट्रेनें, 60 मजदूर घायल

टनल के अंदर टकराईं आपस में दो ट्रेनें, 60 मजदूर घायल

उत्तराखंड के चमोली में एक भीषण हादसा हुआ है, जहां टीएचडीसी निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी की टनल में दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस टक्कर के समय टनल के अंदर 100 से ज्यादा मजदूर और अधिकारी मौजूद थे, जिनमें से लगभग 60 लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां फिलहाल सबकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

News Source: अमर उजाला
मशहूर पेन किलर ‘निमेसुलाइड’ पर लगा बैन

मशहूर पेन किलर ‘निमेसुलाइड’ पर लगा बैन

केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोकप्रिय पेन किलर दवा ‘निमेसुलाइड’ 100mg से अधिक पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे इंसानों के लिए खतरनाक बताते हुए इसे तुरंत बैन किया है। बता दें कि यह दवा बच्चों के लिए पहले से ही प्रतिबंधित थी और दुनिया के कई देशों में इस पर बहुत पहले ही रोक लग चुकी है।

News Source: जागरण
बेकाबू ट्रक ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत

बेकाबू ट्रक ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत

बिहार के जहानाबाद में तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में धनंजय कुमार और दीपू कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मरने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

News Source: जी न्यूज़
बांग्लादेश में हिंदुओं पर टूटा कहर, 10 दिन में कितने हिंदु मारे गए

बांग्लादेश में हिंदुओं पर टूटा कहर, 10 दिन में कितने हिंदु मारे गए

भारत का पडोशी देश बांग्लादेश इन दिनों भारत के नोक पर है जहाँ उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन चल रहा है। बांग्लादेश में पिछले 10 दिनों से हिन्दुओ पर हो रहे हत्याचार सभी हिन्दुओ के लिए खौफनाक रहा है। लोगों की पीट-पीटकर हत्या, आगजनी और सुरक्षाबलों के भीतर भी हिंसक घटनाओं ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। अब तक वहां तीन हिन्दुओ की दर्दनाक मौत हुई है।

News Source: एबीपी न्यूज़
अल्लू अर्जुन बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा भौकाल, रिलीज होंगी ये फिल्म

अल्लू अर्जुन बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा भौकाल, रिलीज होंगी ये फिल्म

अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही नाम कमाया और अब बॉक्स ऑफिस पर और भी बड़े धमाके करने की तैयारी में हैं। वे एटली के साथ 800 करोड़ की फिल्म ‘AA22’ और संदीप रेड्डी वांगा के प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। साथ ही वे 1000 करोड़ के बजट वाली फिल्म ‘पुष्पा 3 द रैम्पेज’ से पर्दे पर तहलका मचाएंगे।

News Source: एबीपी न्यूज़
पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 150 किलो बारूद के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 150 किलो बारूद के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के टोंक में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए एक कार से 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया है। साथ ही, 200 विस्फोटक बैटरियां और 1100 मीटर तार बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, सुरेंद्र और सुरेंद्र मोची को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी विस्फोटक सामग्री को सप्लाई के लिए बूंदी से टोंक ले जा रहे थे।

News Source: जागरण
इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां जीती है ऐश की जिंदगी

इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां जीती है ऐश की जिंदगी

जिन लड़कियों का जन्म महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 2 होता है। ऐसी लड़कियां बहुत सुंदर और शांत स्वभाव की होती हैं। चंद्र ग्रह के प्रभाव से जीवन में काफी सुख-सुविधाएं मिलती है। इन मूलांक की लड़कियों की शादी भी अमीर घर में होती है और पति के लिए भी खुशनसीब होती है।

News Source: न्यूज़ 24
नए साल से पहले अफगानिस्तान टीम का ऐलान

नए साल से पहले अफगानिस्तान टीम का ऐलान

साल 2025 के आखरी दिन अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान दिग्गज स्पिनर राशिद खानको मिली है। टीम में नवीन-उल-हक और गुलबदीन नैब की एक साल बाद वापसी हुई है। टीम पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज खेलेगी। अफगानिस्तान का पहला मुकाबला 8 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।

News Source: इंडिया टीवी
बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार’ का तूफान, 12वें दिन भी हुई तगड़ी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार’ का तूफान, 12वें दिन भी हुई तगड़ी कमाई

जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज़ के 12वें दिन मंगलवार को फिल्म ने भारत में 5.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। जिसके बाद कुल कमाई 148.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। ‘धुरंधर’ से कड़ी टक्कर के बाद भी यह अच्छी कमाई कर रही है।

News Source: एबीपी न्यूज़