📱Download Our App
VHT में मोहम्मद शमी ने गेंद से दिखाया कमाल

VHT में मोहम्मद शमी ने गेंद से दिखाया कमाल

विजय हजारे ट्रॉफी में मोहम्मद शमी बंगाल टीम के लिए खेल रहे है और उन्हें इस टीम की कमान भी संभालने को मिली है। उनकी टीम के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए जम्मू-कश्मीर को महज 63 रनों पर ढेर कर दिया। इस मैच में आकाश दीप और मुकेश कुमार ने 4-4 विकेट लिए, जबकि शमी ने दो विकेट झटके। बंगाल ने इस लक्ष्य को 57 गेंदों में जीत लिया।

News Source: इंडिया टीवी
दिन में ज्यादा देर तक सोना पड़ सकता है आपको भारी, जानिए

दिन में ज्यादा देर तक सोना पड़ सकता है आपको भारी, जानिए

आज भागदौड़ भरी जिंदगी में दोपहर में झपकी लेना एक आम आदत बन गई है, और कई लोग इसे थकन कम करने का तरीका मानते है, लेकिन ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार दिन में 30 मिनट से ज्यादा की झपकी डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिन में केवल 20-30 मिनट की नींद लें और रात की नींद पूरी करें।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
जाने अब कहाँ हैं रामायण के ‘लव-कुश’?

जाने अब कहाँ हैं रामायण के ‘लव-कुश’?

‘रामायण’ में लव-कुश का किरदार काफी दर्शकों को पसंद आया था। वर्तमान में ‘कुश’ का रोल निभाने वाले स्वप्निल जोशी आज मराठी फिल्मों के बहुत बड़े स्टार हैं और कई हिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं ‘लव’ का रोल करने वाले मयूरेश क्षत्रमाडे न्यू जर्सी (अमेरिका) में रहते हैं और एक बड़ी कंपनी में CEO के पद पर काम कर रहे हैं।

News Source: न्यूज़ 24
बेकाबू कार ने मासूम को उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप

बेकाबू कार ने मासूम को उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक दर्दनाक कार हादसा हुआ है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। कुमार खाड़ी के पास एक बेकाबू कार ने राहगीरों को चपेट में ले लिया, जिसमें 15 साल के किशोर चंदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष यादव गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि कार एक बुजुर्ग चला रहे थे।

News Source: नईदुनिया
न्यू ईयर पार्टी के बाद हो गया Hangover? इन चीजों से होगा उतारा

न्यू ईयर पार्टी के बाद हो गया Hangover? इन चीजों से होगा उतारा

अगर आपको नए साल की पार्टी के बाद हैंगोवर उतारना है तो सबसे पहले खूब पानी पिएं। साथ ही गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकलेंगे और सिरदर्द कम होगा। अदरक का पानी पीने से भी काफी राहत मिलती है। इन सभी से बढ़िया शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए नारियल पानी पिए।

News Source: न्यूज़ 24
TCL ने लॉन्च किया खास ‘Nxtpaper’ टैबलेट, जाने कितनी होगी कीमत

TCL ने लॉन्च किया खास ‘Nxtpaper’ टैबलेट, जाने कितनी होगी कीमत

TCL कंपनी ने अपना नया ‘TCL Note A1 Nxtpaper’ ई-नोट टैबलेट को ग्लोबल मार्केट में लांच कर दिया है। इस डिवाइस में 11.5 इंच की बड़ी स्क्रीन डिस्प्ले दी है। यह डिवाइस डिजिटल नोट्स लेने और पढ़ाई के लिए बेहतरीन है। इसमें 8000mAh की दमदार बैटरी और AI फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे प्रोफेशनल काम के लिए खास बनाते हैं। इसकी कीमत करीब 37,700 रुपये रखी गई है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
UGC NET 2025 : सभी डेट्स के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

UGC NET 2025 : सभी डेट्स के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

यूजीसी नेट की परीक्षा 31 दिसंबर, 2, 3, 5, 6 एवं 7 जनवरी 2026 को होने वाली है। ऐसे में सभी तारीखों के लिए NTA की तरफ से एडमिट कार्ड जारी किये है चुके है। अगर आपने इसके लिए आवदेन किया है तो ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आसानी से एडमिट कार डाउनलोड कर सकते है।

News Source: जागरण
2026 की शुरुआत से पहले कर लें ये आसान काम, दूर होगी हर बाधा

2026 की शुरुआत से पहले कर लें ये आसान काम, दूर होगी हर बाधा

हर कोई चाहता उसके और उसके परिवार के लिए नया साल खुशहाली और तरक्की लेकर आए, इसके लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालना जरूरी है। वास्तु के अनुसार घर में नमक के पानी का पोंछा लगाना, कबाड़ हटाना और मुख्य द्वार पर दीपक जलाना सुख-समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। इन आसान उपायों से घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति मिलती हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
VHT 2025-26 : आईपीएल से पहले RCB के इस खिलाडी ने जड़ा यादगार शतक

VHT 2025-26 : आईपीएल से पहले RCB के इस खिलाडी ने जड़ा यादगार शतक

विजय हजारे ट्रॉफी में RCB टीम के खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की है। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने मात्र 63 गेंदों में नाबाद 109 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसमे 18 चौके और 1 छक्का लगाया। 173.03 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बता दिया की वह आगामी IPL 2026 के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

News Source: इंडिया टीवी
मरते-मरते कातिल को सजा दे गई 13 साल की बच्ची

मरते-मरते कातिल को सजा दे गई 13 साल की बच्ची

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 13 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी को खुद बच्ची ने ही सलाखों के पीछे धकेल दिया। घर में अकेली बच्ची को देख गांव के युवक ने उस पर जानलेवा हमला किया, लेकिन मरने से पहले बच्ची ने कागज के टुकड़े पर कातिल का नाम लिख दिया। इसी सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

News Source: लल्लूराम