📱Download Our App
नए साल पर डिलीवरी पार्टनर्स की मौज, आर्डर पर बढ़ाया इंसेंटिव

नए साल पर डिलीवरी पार्टनर्स की मौज, आर्डर पर बढ़ाया इंसेंटिव

नए साल के जश्न के बीच स्विगी और जोमैटो ने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए भारी इंसेंटिव का ऐलान किया है। हड़ताल के बावजूद कंपनियां 31 दिसंबर की रात प्रति ऑर्डर 150 रुपये तक और दो दिनों में 10,000 रुपये तक कमाने का मौका दे रही हैं। यह कदम डिलीवरी वर्कर्स की नाराजगी दूर करने और पीक आवर्स में सर्विस चालू रखने के लिए उठाया गया है।

News Source: जागरण
राम मंदिर पहुंचे राजनाथ सिंह, अन्नपूर्णा मंदिर में फहराई ‘धर्म ध्वजा’

राम मंदिर पहुंचे राजनाथ सिंह, अन्नपूर्णा मंदिर में फहराई ‘धर्म ध्वजा’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (31 दिसंबर) को प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर राम मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा मंदिर में धर्म ध्वजा फहराई और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया. इस दौरान सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.अन्नपूर्णा मंदिर राम मंदिर परिसर में स्थित सात मंदिरों में से एक है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
नए साल के जश्न से पहले झूम उठा शेयर बाजार

नए साल के जश्न से पहले झूम उठा शेयर बाजार

आज 31 दिसंबर साल का आखरी दिन है, और भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही है। सेंसेक्स 546 अंक के साथ चढ़कर 85,221 पर बंद हुआ है और निफ्टी में 119 अंक की तेजी रही है। निफ्टी 119 अंक के साथ 26,130 पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स के 30 शेयर में से 25 शेयर में तेजी रही है वही निफ्टी के 50 में से 44 शेयर चढ़कर बंद हुए।

News Source: जनसत्ता
इंद्रजीत यादव पर ED का शिकंजा, 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

इंद्रजीत यादव पर ED का शिकंजा, 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

दिल्ली में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इंद्रजीत सिंह यादव और उनके साथियों पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में 5.12 करोड़ रुपये नकद और करीब 9 करोड़ के जेवरात सहित कुल 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। आरोप है कि उन्होंने अवैध वसूली और जबरन लोन सेटलमेंट के जरिए कमाए काले धन को सफेद किया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
PAK सेना प्रमुख के परिवार पर खुलासा, मीडिया में मची हलचल

PAK सेना प्रमुख के परिवार पर खुलासा, मीडिया में मची हलचल

पाकिस्तान के चीफ आर्मी आसिम मुनीर की बेटी माहनूर की गुपचुप शादी ने उनकी फैमिली को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। अब तक मुनीर के तीन बच्चे बताए जाते थे, लेकिन माहनूर की शादी के बाद चौथे बच्चे की बात सामने आ रही है। उनकी दो बड़ी बेटियां, सुनैदा और खादिजा, लंदन में रहती हैं। माहनूर की शादी मुनीर के भतीजे अब्दुर रहमान से रावलपिंडी में हुई है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
पढ़ाई के लिए मां-बाप ने डांटा, तो नदी में कूदी छात्रा

पढ़ाई के लिए मां-बाप ने डांटा, तो नदी में कूदी छात्रा

बिहार के दरभंगा में 26 दिसंबर से लापता ग्यारहवीं की छात्रा राजनंदनी का शव बागमती नदी में तैरता मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच से आत्महत्या का कारण बताया है, फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। परिजनों का कहना है कि मृतिका को पढाई को लेकर डांट दिया था तभी से वह घर से निकल गयी थी।

News Source: आज तक
साल 2025 के लिए यादगार बन गईं ये घटनाएं

साल 2025 के लिए यादगार बन गईं ये घटनाएं

आज 31 दिसंबर साल का आखरी दिन है और कई ऐसे घटनाएँ है जिन्हे हम सालो-साल नहीं भूल पाएगे। यह साल वाकई कभी न भूलने वाली यादें दे गया।

  • प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालुओं की भीड़
  • भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत
  • पहलगाम हमला
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • धर्मेंद्र और मनोज कुमार जैसे दिग्गजों का निधन
  • अहमदाबाद विमान हादसा
News Source: ऑफिशियल लिंक
1 जनवरी को है गुरु प्रदोष व्रत, इस तरह करे भगवान शिव की पूजा

1 जनवरी को है गुरु प्रदोष व्रत, इस तरह करे भगवान शिव की पूजा

साल 2026 का पहला गुरु प्रदोष व्रत 1 जनवरी यानि की कल है। इसके लिए पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:35 से रात 8:19 तक रहने वाला है। इस दिन शिवलिंग पर जल में 7 चुटकी हल्दी मिलाकर चढ़ाने से शादी की दिक्कतें और पैसों की तंगी दूर होती है। साथ ही बेलपत्र, धतूरा और पंचामृत चढ़ाने से भोलेनाथ प्रशन्न होते हैं।

News Source: इंडिया टीवी
कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए साल 2026?, जानिए

कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए साल 2026?, जानिए

साल 2026 को आने में सिर्फ एक दिन बचा है और ये साल कई राशियों की किस्मत चमकाने वाला है जिसमे कन्या राशि वालो के लिए भी 2026 बहुत ही खास होने वाला है। कन्या राशि वालो के लिए इस साल पैसों की बंपर बारिश होगी और आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और कारोबारियों को बड़ा मुनाफा मिलने के प्रबल योग हैं।

News Source: इंडिया टीवी
डंपर ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

डंपर ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

बिहार के नालंदा में बाइक सवार मिथिलेश कुमार (41) एवं कमलनयन (39) को डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गयी। सुचना मिलते ही पुलिस ने करवाई शुरू की और डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मॉडल अस्पताल में कुछ देरी के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया था।

News Source: अमर उजाला