📱Download Our App
दिग्विजय सिंह को भाजपा का बड़ा ऑफर

दिग्विजय सिंह को भाजपा का बड़ा ऑफर

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने जब से RSS और पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर की तारीफ की है, जब से एमपी की सियासत गरमा गई है। उनकी इस पोस्ट को कांग्रेस संगठन के लिए गलत राह पर देखा जा रहा है। अब चर्चा यहाँ तक पहुंच गई है की क्या वो बीजेपी में शामिल होंगे। इसके लिए डिप्टी सीएम का दिग्विजय को बड़ा ऑफर दिया गया है।

News Source: पत्रिका
तुला राशिफल 2026 : करियर में लगेगी लंबी छलांग

तुला राशिफल 2026 : करियर में लगेगी लंबी छलांग

तुला राशि वालों के लिए साल 2026 बहुत खुशियों वाला होने वाला है। इस राशि वालो को करियर, फैशन, बिजनेस और राइटिंग जैसे क्षेत्रों में सफलता मिलेगी और नई नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए यह साल शानदार रहेगा, वहीं सेहत के मामले में फिटनेस रूटीन अपनाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

News Source: इंडिया टीवी
UP : पुलिस कॉन्स्टेबल के 32,679 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

UP : पुलिस कॉन्स्टेबल के 32,679 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश में रहने वाले सभी युवाओ के लिए खुशखबरी आई है। यूपी में पुलिस कांस्टेबल के लिए 32,679 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 31 दिसंबर से इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है जिसकी अंतिम तारीख 30 जनवरी 2026 तक है। ये भर्ती 12वी उम्मीदवारो के लिए निकाली है, जिसके लिए आयु सिमा 18-22 वर्ष तय की गई है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
ट्रेलर में सो रहे 3 साल के मासूम की जलकर मौत

ट्रेलर में सो रहे 3 साल के मासूम की जलकर मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्रेलर में लगी आग ने 3 साल के मासूम बच्चे अनमोल की जान ले ली। रतनपुर के सांधी पारा में बच्चा ट्रेलर की सीट पर सो रहा था, तभी अचानक इंजन में आग भड़क गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी इस आग ने मासूम को संभलने का मौका तक नहीं दिया।

News Source: लल्लूराम
टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। बिग बैश लीग में फील्डिंग के दौरान शाहीन अफरीदी का पुराना घुटना फिर से चोटिल हो गया, जिसके चलते उन्हें बीच टूर्नामेंट से पाकिस्तान लौटना पड़ा। पीसीबी ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए लाहौर बुलाया है। 7 फरवरी से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप तक उनकी रिकवरी पर सस्पेंस बना हुआ है।

News Source: न्यूज़ 24
नए साल में आएंगे ये धमाकेदार IPO, निवेशक के लिए कमाई का मौका

नए साल में आएंगे ये धमाकेदार IPO, निवेशक के लिए कमाई का मौका

शेयर मार्केट के निवेशकों के लिए साल 2026 धमाकेदार होने वाला है। इस साल कई बड़े आईपीओ की तगड़ी एंट्री होने वाली है जिसमे जेपेटो, बोट और फोनपे जैसी दिग्गज कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। जेपेटो करीब 4500 करोड़ और ओयो 6650 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रहे हैं। साल 2026 प्राइमरी मार्केट में निवेश और कमाई के बड़े मौके लेकर आएगा।

News Source: जागरण
सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

एमपी के विजयपुर में हाईवे पर 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 35 वर्षीय जितेन्द्र रावत की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मृतक की पत्नी, बेटा और भतीजा घायल हो गए हैं। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। अस्पताल में गुस्साए लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की, साथ ही डॉक्टर के साथ मारपीट भी की।

News Source: ईटीवी भारत
विराट कोहली के बिना फिसली दिल्ली टीम, ओडिशा के सामने मिली शर्मनाक हार

विराट कोहली के बिना फिसली दिल्ली टीम, ओडिशा के सामने मिली शर्मनाक हार

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की टीम में जब विराट कोहली थे तो लगातार जीत का सिलसिला चल रहा था, लेकिन 31 दिसंबर को खेले गए मैच में ओडिशा ने दिल्ली को 79 रनों से करारी हार दी। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में दिल्ली का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा और कप्तान ऋषभ पंत भी केवल 24 रन ही बना सके।

News Source: इंडिया टीवी
निक जोनस पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, प्रियंका चोपड़ा के गाने पर किया डांस

निक जोनस पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, प्रियंका चोपड़ा के गाने पर किया डांस

इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ के गानों का क्रेज सोशल मिडिया पर सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी बीच ‘निक जोनस’ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। निक के इस देसी अंदाज पर प्रियंका के साथ-साथ कई सेलेब्रिटी ने भी मजेदार रिएक्शन दिए।

News Source: इंस्टाग्राम
राजस्थान पटवारी परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखे पूरी लिस्ट

राजस्थान पटवारी परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखे पूरी लिस्ट

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने पटवारी परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें TSP के लिए 462 और नॉन-TSP के लिए 2858 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। जिन लोगों ने परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की गयी थी।

News Source: जागरण