अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी को रिलीज होने वाली है, जिसके चलते टीम KBC 17 के सेट पर पहुँची। वायरल वीडियो में देखा की अमिताभ बच्चन अपने पुराने दोस्त धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए। बिग बी ने उन्हें हिंदी सिनेमा की महान विभूति बताया और कहा कि वह हमेशा यादों और दुआओं में साथ रहेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप टीम में आते ही इस खिलाडी ने मचाया गदर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में जगह मिलते ही रिंकू सिंह जबरजस्त फॉर्म में आ चुके है। विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी की कप्तानी करते हुए उन्होंने 4 मैचों में 136 की औसत से 273 रन बना डालें, जिसमें एक शतक और दो फिफ्टी शामिल हैं। उनकी यह धमाकेदार बैटिंग सबको बहुत प्रभवित कर रही है।
वर्दी का सपना अधूरा, सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत
यूपी के लखनऊ में CISF में भर्ती होने का सपना देखने वाली 20 वर्षीय शर्मिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार रात लखनऊ से मेडिकल परीक्षा देकर लौटते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतिका ने एग्जाम पास कर लिया था और जल्द ही उसकी जॉइनिंग होने वाली थी।
दर्दनाक सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत
यूपी के नोएडा में मंगलवार रात एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवको को टक्कर मार दी, जिसमे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान बसंत खातू (निठारी सेक्टर-31) और रोहन (निठारी सेक्टर-31) के रूप में हुई है।
14 या 15 जनवरी? जाने कब है मकर संक्रांति
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नए साल 2026 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाने वाली है। इस दिन पवित्र नदियों में नहाने और दान करने का बहुत महत्व है। इस दिन दान-पुण्य के लिए सुबह 9:03 से शाम 5:46 तक शुभ समय है। वहीं, सबसे खास ‘महापुण्य काल’ सुबह 9:03 से 10:48 तक रहेगा।
Pariksha Pe Charcha 2026 : अब तक 3 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, बनाया नया रिकॉर्ड
PM मोदी के खास प्रोग्राम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के लिए अब तक 3 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। अगर आप भी इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो 11 जनवरी तक मौका है। इसके लिए आपको innovateindia.mygov.in वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा। पिछले साल इसमें लगभग 35 मिलियन लोगों ने हिस्सा लिया था।
संजय राउत के घर के बाहर बम की धमकी, गाड़ी पर लिखा- ‘आज रात होगा ब्लास्ट’
मुंबई के भांडुप में शिवसेना नेता संजय राउत के घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी पर अज्ञात शख्स ने बम ब्लास्ट की धमकी लिख दी। उस मैसेज में लिखा था कि बुधवार रात 12 बजे ब्लास्ट होगा। सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉड (BDDS) ने जांच शुरू कर दी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फ़िलहाल पुलिस धमकी लिखने वाले की तलाश कर रही है।
सड़क हादसे में 22 वर्षीय की मौत, कुछ महीने पहले हुई थी शादी
यूपी के गाजियाबाद में एक टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, इस हादसे में 22 वर्षीय अंकित कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही मृतक की शादी हुई थी, उनकी अचनाक मौत से पत्नी राधा देवी और परिवार वाले सदमे में है।
क्रिकेट के वो महा-रिकॉर्ड जिन्होंने दुनिया को हिलाया
साल 2025 क्रिकेट की दुनिया में रोमांचक करने वाला रहा। इस साल क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट में रिकॉर्ड की बारिश हुई है।
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड : 84 बॉल पर 190 रन बनाए
फिल एलेन के कमाल से दुनिया हैरान : एक पारी में 19 छक्के लगाए
एक ओवर में 5 विकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड : गेडे प्रियंदाना
टी20 की एक पारी में 8 विकेट : सोनम येशे
इस देश में भारत से 9 घंटे पहले ही शुरू हो गया है साल 2026
साल 2025 का अंतिम दिन और 2026 के स्वागत के लिए पूरी दुनिया में जश्न का माहौल है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड और प्रशांत महासागर के द्वीपों पर नए साल का आगाज हो चुका है, जहां स्काई टॉवर पर शानदार आतिशबाजी देखी गई। भारत में भी लोग भक्ति और मस्ती के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ और राम मंदिर में लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ी है।