📱Download Our App
तुला राशिफल : 1 जनवरी 2026

तुला राशिफल : 1 जनवरी 2026

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतरीन है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होने के योग हैं। प्रेम जीवन में नई खुशियां आएंगी। खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है । नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर बना रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कन्या राशिफल : 1 जनवरी 2026

कन्या राशिफल : 1 जनवरी 2026

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होने की संभावना है जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा । ऊर्जावान महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सिंह राशिफल : 1 जनवरी 2026

सिंह राशिफल : 1 जनवरी 2026

आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। क्रोध और अहंकार से दूर रहें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कर्क राशिफल : 1 जनवरी 2026

कर्क राशिफल : 1 जनवरी 2026

आज आप भावनात्मक रूप से बहुत सक्रिय महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा, पुराने अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मिथुन राशिफल : 1 जनवरी 2026

मिथुन राशिफल : 1 जनवरी 2026

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन किसी भी बड़े सौदे से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। वाणी पर मधुरता बनाए रखें । बिगड़े काम भी बन जाएंगे। मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लें। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
वृषभ राशिफल : 1 जनवरी 2026

वृषभ राशिफल : 1 जनवरी 2026

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठायें । अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। घर में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य रखें । स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें । विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना आज लाभकारी होगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मेष राशिफल : 1 जनवरी 2026

मेष राशिफल : 1 जनवरी 2026

आज साल का पहला दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं । आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और निवेश के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा । अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें । सुबह की सैर को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
घने कोहरे में हुआ भीषण हादसा, नवविवाहित युवक की गयी जान

घने कोहरे में हुआ भीषण हादसा, नवविवाहित युवक की गयी जान

हरियाणा के केएमपी एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। दरअसल, 23 वर्षीय अभिषेक अपने 6 दोस्तों के साथ स्कार्पियो से मसूरी घूमने जा रहा था। लेकिन घने कोहरे की वजह से उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में अभिषेक की मौत हो गई, पिछले महीने ही उसकी शादी हुई थी।

News Source: जागरण
अक्सर सर्दियों में क्यों खाते है तिल-गुड़ के लड्डू?

अक्सर सर्दियों में क्यों खाते है तिल-गुड़ के लड्डू?

सर्दियों के दिनों में तिल-गुड़ के लड्डू खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और एनर्जी मिलती है। साथ ही इनमें कैल्शियम और आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और अधिक उम्र वालो को जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

News Source: इंडिया टीवी
नए साल पर करें ये छोटे काम, सालभर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

नए साल पर करें ये छोटे काम, सालभर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

1 जनवरी यानि कल से साल 2026 शुरू होने वाला है, पहले दिन को शुभ बनाने के लिए जल्दी उठकर सूर्य को जल चढ़ाएं और मंदिर में दीपक जलाएं। साथ ही अगर आप कल के दिन तुलसी का पौधा लगते है तो यह बहुत शुभ रहेगा। इसके अलावा गरीबों को खाना या कंबल दान करें, इन चीजों से पूरे साल सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

News Source: एबीपी न्यूज़