📱Download Our App
सड़क हादसे में कार में लगी आग, मासूम की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में कार में लगी आग, मासूम की दर्दनाक मौत

राजस्थान के राजसमंद में एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दरअसल, 32 वर्षीय विकास जैन अपने परिवार के साथ आमेट से रेलमगरा की ओर जा रहे थे। इस हादसे में एक साल की मासूम प्रनिधि की जलकर मौत हो गयी, जबकि अन्य लोगो को भी चोटें आई है। इस दर्दनाक हादसे ने हॅसते खेलते परिवार को सदमें में डाल दिया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
BREAKING : दूषित पानी से अब तक 13 लोगो की मौत और 300 लोग बीमार

BREAKING : दूषित पानी से अब तक 13 लोगो की मौत और 300 लोग बीमार

मध्यप्रदेश का इंदौर शहर जिसे देश का सबसे स्वच्छ शहर माना जाता है, लेकिन अब वहीं भागीरथपुरा में सिस्टम की लापरवाही ने कोहराम मचा दिया है। इस इलाके में पाइपलाइन लीकेज होने के कारण सभी घरो में दुसित पानी पहुंच रहा था जिससे लोग बीमारी का शिकार बन गए और 13 लोगो की जान चले गई वही 300 लोग अस्पताल में भर्ती है।

News Source: पत्रिका
सोने का आज का भाव ( मध्य प्रदेश ) : 1 जनवरी 2026

सोने का आज का भाव ( मध्य प्रदेश ) : 1 जनवरी 2026

शहर का नाम 24K/10g 22K/10g 18K/10g
इंदौर, ग्वालियर ₹134,360 ₹122,558 ₹100,275
भोपाल, इटारसी, रीवा, सतना, रतलाम, जबलपुर ₹134,280 ₹123,000 ₹100,710

इन क़ीमतों में GST एवं मेकिंग चार्ज सम्मिलित नही है। सोर्स – bullions.co.in

News Source: @ChoteNews रिसर्च
नया साल मनाकर लौट रहे थे, सड़क हादसे ने ली 2 युवतियों समेत तीन लोगों की जान

नया साल मनाकर लौट रहे थे, सड़क हादसे ने ली 2 युवतियों समेत तीन लोगों की जान

हिमाचल प्रदेश के कुल्ले में नया साल मना कर आ रहे चार कार सवार युवक-युवतियों की कार एक खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एक युवक और दो युवतियों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य युवती घायल है। मृतक युवक की पहचान सतपाल निवासी कुल्लू के रूप में हुई है, वहीं मृत लड़कियों की शिनाख्त की जा रही है।

News Source: न्यूज़ 18
नए साल की शुरुआत बड़े बदलाव के साथ, जानिए

नए साल की शुरुआत बड़े बदलाव के साथ, जानिए

जनवरी 2026 की शुरुआत हो गई है और ये नया साल बड़े बदलावों के साथ हुआ है। जहाँ एक तरफ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹111 महंगा हो गया है और कार कंपनियों ने कीमतें 2-3% बढ़ा दी हैं, वहीं आम जनता के लिए कुछ राहत भरी खबरें भी हैं। अब CNG और घरेलू PNG सस्ती होंगी और हवाई टिकटों के दाम भी घट सकते हैं।

News Source: दैनिक भास्कर
मीन राशिफल : 1 जनवरी 2026

मीन राशिफल : 1 जनवरी 2026

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक शांति और प्रसन्नता लेकर आएगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में आशा के अनुकूल लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने की पूरी संभावना है। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कुंभ राशिफल : 1 जनवरी 2026

कुंभ राशिफल : 1 जनवरी 2026

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए निवेश के लिए दिन शुभ है, लेकिन विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। बच्चों की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। स्वास्थ्य उत्तम और संतुलित बना रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मकर राशिफल : 1 जनवरी 2026

मकर राशिफल : 1 जनवरी 2026

मकर राशि के जातकों को आज अपने करियर पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें, तभी सफलता मिलेगी। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
धनु राशिफल : 1 जनवरी 2026

धनु राशिफल : 1 जनवरी 2026

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे और आपको वांछित सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक मेलजोल से आपके संपर्क बढ़ेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, जिससे आप मानसिक रूप से काफी शांति महसूस करेंगे। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
वृश्चिक राशिफल : 1 जनवरी 2026

वृश्चिक राशिफल : 1 जनवरी 2026

आज आपको अपने क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से आप उन्हें हल कर लेंगे। अचानक धन लाभ की संभावना है । परिवार के साथ समय बिताना आपको मानसिक संबल देगा। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च