गंभीर श्रेणी AQI वाले शहर – ग्वालियर (247), रीवा (209)
अस्वस्थ श्रेणी AQI वाले शहर – नीमच (195), मंदसौर (192), उज्जैन (192), खरगोन (191), देवास (189), रतलाम (189), बुरहानपुर (184), इंदौर (183), बेटमा (180), पीथमपुर (179), भोपाल (176), कोलर (174), सिंगरौली (173), विदिशा (172), मैहर (168), सतना (168), उमरिया (162), बरही (158), जबलपुर (153), सागर (152)
खराब श्रेणी AQI वाले शहर – कटनी (149), ओरछा (134), खजुराहो (119) मध्यम श्रेणी AQI वाले शहर – दमोह (97)
T20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया ने किया प्री-सक्वाड का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फ़रवरी से होने वाली है और सभी टीमों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान मिशेल मार्श को दी है। कंगारू टीम में स्टार्क की जगह जेवियर बार्टलेट को मौका दिया गया है। टीम इस बार स्पिन और अनुभवी ऑलराउंडर्स के साथ उतरेगी।
साल के आखरी दिन भी ‘धुरंधर’ ने की तगड़ी कमाई
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की कमाई रिलीज़ के 27 दिन बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कल 31 दिसंबर साल के आखरी दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ की कमाई की। अब तक फिल्म कुल 722.75 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1113.3 करोड़ पहुंच चूका है।
नए साल की खौफनाक शुरुआत, स्विट्जरलैंड धमाके में कई लोगों की मौत
स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना में गुरुवार तड़के न्यू ईयर सेलिब्रेशन के समय भारी विस्फोट हो गया। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग मारे गए है और काफी लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। धमाके के बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया है और घायल लोगो को अस्पताल पहुँचाया जा रहा है।
UP Weather Update : घने कोहरे की चादर में लिपटा प्रदेश
साल 2026 की शुरुआत आज से शुरू हो गई है और उत्तरप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहजरे ने लोगो का जीवन अस्त-वयस्त कर दिया है। यूपी के कई जिले में विजिबिलिटी शून्य होने से सड़को पर कुछ नहीं दिख रहा है जिससे वाहन चालक को गाड़िया धीमी चलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
चाय दुकान में जा घुसा तेज रफ़्तार ट्रक, दो लोगो की गयी जान
यूपी के चंदौली में बुधवार देर शाम कोयले से लदा एक तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर चाय दुकान में जा घुसा। हादसे में चाय दुकान पर बैठे शैलेंद्र यादव और धनंजय सिंह की मौत हो गयी, जबकि अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूछताछ में पता चला है कि ट्रक चालक नशे में था और वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
न्यू ईयर सेलिब्रेशन में झूमकर नाची ये एक्ट्रेस
नए साल के जश्न के बीच गौहर खान का एक फैमिली फंक्शन में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वह ‘गल बन गई’ गाने पर जमकर डांस करते नजर आईं। साथ ही उन्होंने अपने नन्हे बेटे के साथ भी एक प्यारा वीडियो साझा किया है। गौहर खान इस साल दूसरे बच्चे की माँ बनी है।
ओला-उबर को धूल चटाने आ गई भारत टैक्सी
नए साल पर ओला-उबर को टक्कर देने के लिए दिल्ली में ‘भारत टैक्सी’ ऐप लॉन्च हो गया है। यह देश की पहली ‘जीरो-कमीशन’ और सहकारी मॉडल वाली कैब सेवा है, जहाँ ड्राइवरों को अपनी कमाई का पूरा हिस्सा मिलता है। यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि इसमें ‘सर्ज प्राइसिंग’ नहीं होगी, यानी पीक आवर्स में भी किराया नहीं बढ़ेगा।
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौके पर मौत
यूपी के उन्नाव में दो बाइक सवार दोस्तों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इस हादसे में 22 वर्षीय विशाल पुत्र लखन सिंह, 44 वर्षीय सचिन सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो। गयी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस जल्द ही पहुंची और लोगो को शांत किया। साथ ही अज्ञात वाहन को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया।
मुरादाबाद में नशेड़ियों का तांडव, तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नशे में धुत चार युवकों ने टाटा सफारी से जमकर आतंक मचाया। घनी आबादी वाले सीधी सराय इलाके में तेज रफ्तार कार दौड़ाते हुए इन युवकों ने राहगीरों और मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार पलट गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।