साल 2026 की शुरुआत हो गई है और सभी बाइक लवर्स के लिए ये साल बहुत शानदार होने वाला है। क्यूंकि इस साल कई ऑटोमोबाइल कंपनी अपनी टॉप क्लास बाइक को लांच करने वाली है, इसमें रॉयल इनफील्ड की Bullet 650 Twin से लेकर KTM 390 Adventure R और BMW F 450 GS जैसी बेहतरीन बाइक लांच होने वाली है। ये बाइक जल्द ही आपको मार्केट में धूम मचाते दिखेगी।
क्या बढ़ चुकी है PAN-आधार लिंकिंग डेडलाइन?
सरकार ने सभी लोगो से 31 दिसंबर से पहले अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड के लिंक करने की अपील की थी। लेकिन अभी कुछ लोगो में कन्फ्यूजन बना हुआ है कि सरकार ने इसकी डेडलाइन बढ़ा दी है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है अब तक सरकार या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने डेडलाइन बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
नशे में धुत आरक्षक का हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला SI से की गाली-गलौज
खरगोन जिले के भीकनगांव में एक आपसी विवाद की घटना सामने आई है। भीकनगांव थाने में एक आरक्षक दीपक यादव ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। इस आरक्षक पुलिस कर्मी ने शराब के नशे में महिला सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस अधिकारियो के साथ सरेआम गली-गलौज की जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली पर काफी सवाल उठ रहे है।
बासी चावल खाना सेहत के लिए फायदेमंद, बस इस तरह करे स्टोर
घर में रखे बासी चावल आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकते है। ध्यान देने वाली बात है कि बचे हुए चावलों को पकाने के 1-2 घंटे के अंदर फ्रिज में रख देना चाहिए। इन्हें छोटे एयरटाइट डिब्बों में 4 डिग्री से कम तापमान पर स्टोर करें, इस तरह रखने से ये 3 से 6 दिन तक सुरक्षित रहते हैं।
जनवरी में नॉन-स्टॉप क्रिकेट, टीम इंडिया खेलेगी 8 मुकाबले
भारतीय क्रिकेट टीम साल के पहले महीने जनवरी में तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली है। जिसमे पहले न्यूजीलैंड के साथ भारत की वनडे
सीरीज है, जो 11 जनवरी से शुरू होगी। इसके बाद न्यूजीलैंड टीम से टी20 सीरीज होने वाली है, जो 21 जनवरी से शुरू होगी। यानि की साल का पहला महीना फैंस के लिए रोमांचक होने वाला है।
सड़क हादसे ने छीनी घर की खुशियां, सिर पर ट्रैक्टर चढ़ने से युवक की मौत
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे एक युवक की मौत हो गई है। ड्यूटी से लौट रहे संतोष मिश्रा बाइक से घर लौट रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वो सड़क पर गिर गए और पीछे से ट्रैक्टर का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। परिजन अस्पताल लेकर गए जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
Assistant Professor Result जारी, ऐसे करें डाउनलोड
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की और से असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चूका है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी तो वह आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आसनी से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है। इस भर्ती में 329 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, यह परीक्षा 03 और 04 जुलाई को हुई थी।
ब्रेविस और रदरफोर्ड की तूफानी पारी, CSK और MI टीम हुई गदगद
साऊथ अफ्रीका की SA20 लीग में 31 दिसंबर को कुछ ऐसा रोमांचक सीन देखने को मिला जिससे MI और CSK के फेन्स काफी खुश हुए। दरअसल प्रिटोरिया टीम से खेलते हुए डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफेन रदरफोर्ड ने एमआई केप टाउन को तीन ओवरों में 72 रन ठोककर तहलका मचा दिया। दोनों ने मिलकर लगातार 6 छक्के जड़े। खराब फॉर्म से जूझ रहे ब्रेविस के लिए यह शानदार पारी रही।
साल 2026 में ये फिल्में देने वाली है दस्तक
यह नया साल 2026 बॉलीवुड और पैन‑इंडिया फिल्मों के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है। इसमें शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’, अक्षय कुमार की ‘शैतान’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ कई बड़ी फिल्में रिलीज़ होगी।
सिगरेट पीना हुआ और भी महंगा, सरकार ने बढ़ाई उत्पाद शुल्क
भारत में सिगरेट और तम्बाकू खाने वालो की संख्या दिन पे दिन बढ़ती जा रही है और उनके लिए नए साल में एक बुरी खबर है। केंद्र सरकार ने सिगरेट और तम्बाकू उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है, जिससे लोगो के लिए धूम्रपान करना महंगा हो जाएगा। इन सभी कीजो पर नई दर 1 फ़रवरी 2026 से लागु होगी।