साल 2026 में पहले दिन से भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर स्टेशनों से गुजरने वाली 26 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। अधिकतर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से यात्रियों के समय की बचत होगी। इसके साथ ही अब रिजर्वेशन चार्ट भी सफर से 10 घंटे पहले जारी होगा, जिससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
एक्ट्रेस गौहर खान ने बेटे के साथ मनाया नया साल, वायरल हुआ प्यारा वीडियो
एक्ट्रेस गौहर खान का नए साल पर अपने बेटे जेन के साथ एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में गौहर ‘गल बन गई’ गाने पर जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। एक दूसरे वीडियो में वो बेटे को गोद में लेकर ‘हम हैं नए अंदाज क्यों हो पुराना’ गाने पर मस्ती भरे अंदाज में सलाह देती भी नजर आई।
एमपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1239 पदों पर निकली भर्ती
अगर आप भी असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की नौकरी करना चाहते है तो मध्यप्रदेश में रहने वाले युवाओ के लिए खुशखबरी है। MPPSC द्वारा असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए 1239 पदों की भर्ती निकली है जिसका नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा है। इस भर्ती के लिए 17 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे और 16 मई मई तक सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। ये परीक्षा जुलाई या अगस्त में आयोजित होगी।
VHT 2025-26 : फ्लॉप हुए सचिन तेंदुलकर के बेटे, ओवर में खाएं 78 रन
विजय हजारे ट्रॉफी में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। दरअसल, मुंबई के खिलाफ 8 ओवर गेंदबाजी में उन्होंने 78 रन लुटा दिए, इसके बावजूद उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। साथ ही अर्जुन के बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई, बस एक मैच में 27 गेंदों में 24 रन बनाए।
BREAKING : भोपाल में 1.16 लाख मतदाताओं को नोटिस हुए जारी
भोपाल में SIR के दूसरे चरण में ‘नो मैपिंग’ श्रेणी के 1.16 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा रहा है। बीएलओ खुद घर-घर जाकर यह नोटिस दे रहे है, ताकि जिन लोगो का 2003 का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है वो अपने डॉक्यूमेंट जमा कर सके। यह 5 जनवरी से शुरू ही जाएगा। अब तक कुल नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए 30 हजार आवेदन मिले है।
गढ़शंकर में भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवको की मौत
होशियारपुर के गढ़शंकर में श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर चार बाइक सवारो को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की तीन युवको की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया। फ़िलहाल चारों की कोई पहचान नहीं हो पाई है, उनके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।
BREAKING : भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा
इंदौर के भागीरथपुरा में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ दूषित पानी पिने से अब तक 13 लोगो की मौत हो गई है, जबकि 1100 से अधिक लोग बीमार हो गए है। बताया जा रहा है की पाइपलाइन में सीवर का पानी मिलने से यह स्थिति पैदा हुई। सीएम मोहन यादव अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और मामले की जाँच के आदेश दिए।
NH-758 पर दर्दनाक हादसा, 8 महीने के मासूम समेत 3 की मौत
भीलवाड़ा में आज दोपहर 12 बजे नेशनल हाईवे-758 पर बजरी से भरे एक तेज रफ़्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार 8 महीने से बच्चे समेत तीन लोगो की मौत हो गयी, जबकि तीन साल की बच्ची और उसकी मां घायल हो गई। मृतकों की पहचान कार ड्राइवर भानू प्रताप और कारोही निवासी नारायण (40) के रूप में हुई।
ट्रंप की सख्ती पड़ी भारी, इन 2 देशों ने अमेरिकी नागरिकों की एंट्री हुई बैन
डोनाल्ड ट्रंप ने फीफा वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अमेरिका में 39 देशों के लिए एंट्री के नियम कड़क कर दिए। इसके जवाब में बुर्किना फासो और माली देश ने भी अमीरीकी नागरिको की एंट्री पर बेन लगा दिया है। विदेश मत्रालय का कहना है कि वे भी अमेरिका पर वही नियम लागू करेंगे जो अमेरिका ने उनके लोगों पर लगाए हैं।
साल 2026 में इस क्रिकेटर को लेना होगा सन्यास, जाने वजह?
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के सन्यास को लेकर अटकले काफी तेज है। रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है की सिडनी में होने वाला एशेज सीरीज का पांचवा टेस्ट उनके करियर का आखरी टेस्ट होगा। ख़राब परफॉरमेंस के कारण उनके भविष्य पर सवाल उठ रहे है। ऑस्ट्रेलिया को अगला टेस्ट 8 महीने बाद खेलना है, ऐसे में ख्वाजा जल्द ही अपने रिटायरमेंट का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।