रोल्स-रॉयस कारों का क्रैश टेस्ट इसलिए नहीं किया जाता है क्योकि ये कारे बहुत महंगी होती है और हर कार कस्टम-मेड होती है। कंपनी बहुत कम कारें बनाती है, इसलिए इन्हें टेस्ट में तोड़ने से काफी नुकसान होता है। लेकिन इसकी जरुरत ही नहीं है ये कारे मजबूती और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।
नए साल पर धमाके से दहला हिमाचल प्रदेश, पुलिस थाने के पास ब्लास्ट
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में नए साल की सुबह पुलिस थाने के पास एक जोरदार धमाका से हुई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आर्मी अस्पताल और आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और इसकी गूंज 500 मीटर दूर तक सुनी गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत, लोगो ने किया सड़क जाम
रायगढ़ में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल 35 वर्षीय केशव मेहर अपने दो साथियो के साथ स्कूटी पर जा रहे थे, तभी एक भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद केशव की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि को अन्य साथी घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मुआवजे की मांग की।
बुलेट ट्रेन की लॉन्च डेट फिक्स, रेल मंत्री का बड़ा ऐलान
साल 2026 में भारतीय रेलवे में जल्द ही दो बड़े बदलाव होने जा रहे है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में बुलेट ट्रैन का ऐलान कर दिया है। पहली बुलेट ट्रैन 15 अगस्त 2027 को मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी। वही पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा के बीच शुरू होगी। शुरुआत सूरत और बिलिमोरा के बीच होगी। 2029 तक ये कॉरिडोर पूरा हो जाएगा।
₹7000 रुपये SIP बनाएगी 25 साल में 1 करोड़ का फंड, जानिए गणना
अगर आप भी भविष्य के लिए SIP में निवेश कर के करोड़पति बनाना चाहते है तो आप सिर्फ हर महीने 7000 रुपये का निवेश करे और इसे 25 साल तक लगातार निवेश करे। 27 साल बाद यदि आपको मिनिमम 15% रिटर्न मिलता है तो आपको 1,71,95,925 रुपये का सिर्फ ब्याज मिलेगा और 1,92,95,925 रुपये का पूरा रिटर्न मिल जाएगा।
साल 2025 में जसप्रीत बुमराह ने रचा बड़ा इतिहास
जसप्रीत बुमराह को हर कोई जनता है, उन्होंने आखरी मुकाबले 19 दिसंबर को SA के खिलाफ खेला था। साल के जाते-जाते उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, बुमराह दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने चुके हैं। खास बात यह है कि वह लगातार दो साल (2024 और 2025) तक नंबर-1 रैंक पर रहने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।
‘धुरंधर’ को 90 करोड़ का भारी नुकसान
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, जिसने 27 दिनों में ही 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि गल्फ देशों में बैन की वजह से फिल्म को करीब 90 करोड़ रुपये का भारी नुकसान भी झेलना पड़ा। इसके बावजूद नॉर्थ अमेरिका में यह सबसे सफल हिंदी फिल्म बन गई है।
₹5000 की SIP बनाएगी करोड़पति, इतने साल करना होगा निवेश
हर महीने 5,000 की बचत करके करोड़पति बनना चाहते है, तो इसके लिए SIP सबसे अच्छा ऑप्शन है। कैलकुलेट करे तो 12% रिटर्न के हिसाब से आपको लगभग 27 साल इन्वेस्टमेंट करना होगा। ऐसे में आपका निवेश 16.20 लाख रुपये होगा, लेकिन कंपाउंडिंग की मदद से यह बढ़कर 1.08 करोड़ रुपये हो जाएंगे।
साल के दूसरे दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत
साल 2026 की शुरुआत हो गई हैं और इस साल के दूसरे दिन यानि 2 जनवरी को का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। वृषभ और तुला राशि वालों के लिए धन लाभ और करियर में उन्नति के योग हैं, जबकि वृश्चिक राशि के जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कुल मिलाकर कल का दिन मेहनत और सूझबूझ का है।
गया में अंगीठी बनी काल, धुएं में दम घुटने से 3 की मौत
गया के वजीरगंज प्रखंड में एक परिवार ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था। लेकिन सुबह तक धुएं में दम घुटने से 60 वर्षीय मीना देवी और उनके 3 वर्षीय नाती सुजीत कुमार और 5 वर्षीय नातिन अंशु कुमारी की मौत हो गयी। साथ ही बेटी की हालत खराब है, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।